TRENDING TAGS :
Aaj Ka Rashifal 8 September 2026 : मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 September 2026 आज का राशिफल 8 सितंबर 2026 : आज का भविष्यवाणी के अनुसार प्रेम संबंधों के लिए यह दिन अलगाव वाला है। जातक सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 8 सितंबर मंगलवार आज की भविष्यवाणी
सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया
आज का राशिफल 8 सितंबर 2026 : आज 8 सितंबर 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से क्यों खास माना जा रहा है? 8 सितम्बर 2026, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो दोपहर 2:44 PM तक रहेगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र और परिघ योग का प्रभाव रहने से पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए यह दिन शुभ है। भगवान विष्णु की आराधना और एकादशी पारण से जुड़े धार्मिक कार्यों के लिए भी यह दिन विशेष महत्व है।
आज का राशिफल 8 सितंबर 2026
मेष राशि मंगलवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय-धंधे में विस्तार होगा और लाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें।
वृषभ राशि मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ की उम्मीद है। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होने के आसार रहेंगे। परिवार के सद्स्यों से काम में सहयोग मिलेगा। बिना सोचे हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह न रहें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
मिथुन राशि मंगलवार को परिश्रम करने से कार्यों में सफलता मिलेगा। आध्यात्मक की तरफ रुझान बढ़ेगा। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाणी संयम रखें, यात्रा पर जाने से बचें।
कर्क राशि मंगलवार को कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी ऑफिस टूर पर विदेश जाना पड़ सकता है। शिवलिंग का जलाभिषेक करने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना उचित नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
आज आपके फैसले लाभकारी होंगे या नहीं
सिंह राशि मंगलवार को आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। विदेश जाने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। दिनभर ऊर्जा और स्फूर्ती से भरे रहेंगे। आपके सोचे हुए सारे सभी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय है। तन और मन से स्वस्थ रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि मंगलवार को कारोबार में अनुकूल माहौल रहेगा और आय में वृद्धि होगी। कार्य भी मन मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन दफ्तर में कुछ सहकमर्की आपके काम का विरोध कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहेगा। किसी के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें। धन व्यय की संभावना रहेगी।
तुला राशि मंगलवार का मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक फैसले लाभकारी साबित होंगे। अच्छे मन से किये गये कार्य सफल होंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है, लेकिन अनावश्यक धन खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। पति-पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद संभव है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बातचीत में थोड़ी नरमी रखें, अन्यथा रिश्तें में खट्टास आ सकती है। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होने के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि मंगलवार को आमदनी में वृद्धि होगी। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस के काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
आज सफलता हासिल होगी या नहीं?
धनु राशि मंगलवार को नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। परिजनों-मित्रों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशि मंगलवार को मेहनत के बल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है। पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
कुंभ राशि मंगलवार को प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। धन संबंधी मसलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने से बचें। अधिक परिश्रम से थकान महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि मंगलवार को धनलाभ के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। वाहन सुख मिल सकता है। छात्र पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे। ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे लेकिन वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। अनावश्यक विवाद में पड़ सकते हैं। धन खर्च में वृद्धि होगी।


