TRENDING TAGS :
Aane Wala Kal Ka Dhanu Rashifal 14 October 2026: धनु राशि किसी भी विवाद में सोच-समझकर बोले?
Aane Wala Kal Ka Dhanu Rashifal 14 October 2026: धनु राशि वालों के लिए कल करियर, आर्थिक मामलों, यात्रा, परिवार और प्रेम जीवन में क्या संभावनाएं हैं? जानें कल का राशिफल, शुभ रंग और जरूरी उपाय।
14 अक्टूबर 2026 धनु राशिफल: आज का धनु राशिफल
धनु राशि के लिए आज जरूरत से ज्यादा खाने से परहेज करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। बैंक से जुड़े लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक तनाव को गंभीरता से लें, लेकिन बेवजह की चिंता करने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से समस्याओं को जल्द सुलझाने का प्रयास करें। एकतरफा प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। नई परियोजनाओं और बड़े खर्चों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। पत्राचार करते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी परिवार और मित्रों के सामने आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी निजी बातें साझा कर सकता है, जिससे आपको असहजता हो सकती है।
बिजनेस: दूसरों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। किसी भी परेशानी में जल्दबाजी से फैसला न लें।
नौकरी: सभी को साथ लेकर चलने की आपकी क्षमता की सराहना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों का सही विश्लेषण करें।
प्यार: प्रिय व्यक्ति से बातचीत करते समय कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें। संयम से रिश्तों की समस्याएं सुलझाने का प्रयास करें।
परिवार: परिवार के सदस्यों की सलाह मानसिक तनाव कम करने में मदद कर सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
पूर्वाभास: कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना और सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय: शांत रहें, परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह सुनें और किसी भी विवाद में सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
आनेवाला कल 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
आनेवाला कल 14अक्टूबर गुरुवार, तिथि चतुर्थी शुक्ल पक्ष, चन्द्रमा -वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 14 अक्टूबर गुरुवार कल की भविष्यवाणी.
कल का धनु राशिफल 15 अक्टूबर 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले जातक कल का दिन थोड़े प्रयास से ही बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
लकी अंक: 6
लकी रंग: दूधिया सफेद
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


