Aane Wala Kal Ka Kanya Rashifal 10 October 2026: कन्या राशि वाले कल इन मामलों में बरतें सावधानी

Aane Wala Kal Ka Kanya Rashifal 10 October 2026: कन्या राशि वालों के लिए कल मानसिक शांति, निवेश, परिवार, प्रेम और कार्यक्षेत्र का दिन कैसा रहेगा? जानें कल का राशिफल, उपाय और शुभ अंक-रंग।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 9 Oct 2026 5:20 PM IST
Aane Wala Kal Ka Kanya Rashifal 10 October 2026: कन्या राशि वाले कल इन मामलों में बरतें सावधानी
X

10 अक्टूबर 2026 कन्या राशिफल: आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज तनाव और नकारात्मक विचारों से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। निवेश और भविष्य की योजनाओं को गोपनीय रखें। लंबे समय से बीमार किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में निराशा मिलने पर धैर्य बनाए रखें। घर में पूजा-पाठ या हवन का आयोजन हो सकता है। हंसी-मजाक के दौरान जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बहस होने की आशंका है। दोस्तों के कारण आराम में बाधा आ सकती है, इसलिए अपने लिए भी समय निकालें।

उपाय (Remedy): शनिवार को जरूरतमंद लोगों की मदद करें और सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दें। किसी व्यक्ति की सहायता करते समय दिखावे से बचें।
पूर्वाभास (Forecast): किसी नए विचार या तकनीक से जुड़े काम में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों के साथ बातचीत से भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलेगी। काम में बदलाव करने से पहले उसके व्यावहारिक पहलुओं पर विचार करना जरूरी रहेगा।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 8, बैंगनी।
गुड लक साइन: किसी मित्र से उपयोगी सुझाव या नई जानकारी मिलना।
बैड लक साइन: बिना जांच-पड़ताल के किसी की बात पर भरोसा करके फैसला लेना।

आनेवाला कल 11 अक्टूबर 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 11अक्टूबर रविवार, तिथि प्रतिपदा नवरात्रि आरंभ शुक्ल पक्ष, चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 11 अक्टूबर रविवार कल की भविष्यवाणी...

कल का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले जातक का कल के दिन माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दिन खत्म होने से पहले किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

लकी अंक: 6

लकी रंग: सी ग्रीन

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story