TRENDING TAGS :
Aane Wala Kal Ka Kark Rashifal 4 October 2026: कर्क राशि कल दूसरों पर भरोसा करने से बचें?
Aane Wala Kal Ka Kark Rashifal 4 October 2026: कर्क राशि वालों के लिए कल परिवार, धन, नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या खास रहेगा, जानें।
Kal Ka Kark Rashifal कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर चलना होगा। जिस व्यक्ति पर आपने भरोसा किया था, उसके व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। किसी करीबी की बात आपको यह सोचने पर मजबूर कर सकती है कि हर व्यक्ति को अपनी निजी बातें बताना उचित नहीं है। रिश्ते में कोई व्यक्ति आपसे वादा लेने की कोशिश कर सकता है, लेकिन ऐसा आश्वासन न दें जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो। खास लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोचकर करें। छोटी सी बात भी गलत समझी जा सकती है।
धन
कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन पूरी तरह आसान नहीं रहेगा। किसी निर्णय, भुगतान या ग्राहक से जुड़ी वजह से व्यापार की गति प्रभावित हो सकती है। बड़े खर्चों को फिलहाल नियंत्रित रखना बेहतर रहेगा।
सेहत
स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। नियमित दिनचर्या बनाए रखें और अनावश्यक तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
करियर
नौकरीपेशा लोगों के लिए अवसरों से भरा दिन हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। मेहनत का परिणाम आगे चलकर दिखाई देगा।
प्रेम
रिश्तों में ऐसी स्थिति से बचें जिससे भरोसा कमजोर हो। किसी पुराने या छिपे संबंध की चर्चा विवाद बढ़ा सकती है। पार्टनर के साथ ईमानदारी और स्पष्ट बातचीत रखें।
परिवार
करीबी रिश्ते या प्रेम संबंध आपकी सामाजिक पहचान से जुड़ी चर्चा का कारण बन सकते हैं। किसी की निजी बात को सार्वजनिक करने से बचें।
आज का छोटा उपाय
मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाएं और परिवार की शांति के लिए प्रार्थना करें।
कल का संकेत
अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा काम के सिलसिले में भी हो सकती है या किसी निजी कारण से।
लकी नंबर: 6
लकी कलर: पीला
आनेवाला कल 5 अक्टूबर 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी
आनेवाला कल 5 अक्टूबर सोमवार, तिथि दशमी पक्ष-आश्विन कृष्ण, चन्द्रमा मिथुन में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 5 अक्टूबर सोमर कल की भविष्यवाणी....
कल का कर्क राशिफल 5अक्टूबर 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि के जातक कल के दिनरचनात्मक कामों और प्रेम-जीवन दोनों में एक खास मिठास और मजबूती महसूस होगी। कोई नया विचार आने पर उस पर काम शुरू कर दें। सामाजिक मेलजोल और नए संपर्कों को बढ़ाने के मामले में भी दिन अच्छा साबित हो सकता है।
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


