Mesh Rashifal: मेष राशि वालों को मिलेगा कमाई बढ़ाने का मौका, रिश्तों में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी

Aane Wala Kal Ka Mesh Rashifal 23 September 2026: मेष राशि वालों के लिए कल काम, धन और करियर के मामले में दिन कैसा रहेगा, जानें भविष्यफल।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 22 Sept 2026 3:49 PM IST
Mesh Rashifal: मेष राशि वालों को मिलेगा कमाई बढ़ाने का मौका, रिश्तों में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी
X

23 September 2026 Rashifal आज का मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज शाम के समय परिवार के साथ किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले अवसरों को गंभीरता से लें और उन पर पूरी मेहनत करें। विवाह को लेकर जल्दबाजी करने के बजाय सही साथी मिलने का इंतजार करना बेहतर रहेगा।

धन-संपत्ति (Money): दोस्त या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर कारोबार करने का विचार लाभ दे सकता है। साझेदारी में शर्तें स्पष्ट रखें।
सेहत (Health): खान-पान को लेकर सावधानी जरूरी है। लापरवाही से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
करियर (Career): किसी दोस्त या सहयोगी की मदद से काम आगे बढ़ेगा। जरूरत पड़ने पर सहायता लेने में संकोच न करें।
प्यार (Love): प्रेम संबंध में निराशा महसूस हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
परिवार (Family): पिता या घर के किसी बड़े व्यक्ति की बात को नजरअंदाज करना रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है।
उपाय (Remedy): केले के वृक्ष की पूजा करें।
पूर्वाभास (Forecast): नशे और गलत संगत से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक (Lucky Number): 9

आनेवाला कल 24 September 2026 का राशिफल व भविष्यवाणी

आनेवाला कल 24 सितंबर गुरुवार, तिथि- त्रयोदशी पक्ष-शुक्ल, चन्द्रमा मकर में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 24 सितंबर गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 24 सितंबर 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिनपरिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल बनेगा। घर के किसी जरूरी काम को लेकर आपकी सलाह ली जा सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story