Aane Wala Kal Ka Mesh Rashifal: कारोबार में फायदा, प्रेम संबंध और पैसों के मामले में रहें सावधान

Aane Wala Kal Ka Mesh Rashifal 9 September 2026: मेष राशि के जातकों के लिए 9 सितंबर 2026 का दिन परिवार के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेने, कार्यक्षेत्र में सम्मान पाने और धन लाभ के संकेत दे रहा है। संपत्ति और कानूनी मामलों में सावधानी रखें।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 8 Sept 2026 5:23 PM IST
Aane Wala Kal Ka Mesh Rashifal: कारोबार में फायदा, प्रेम संबंध और पैसों के मामले में रहें सावधान
X

मेष राशि (Aries Horoscope) इस राशि के जातक आज जिन लोगों का वजन अधिक है, उनमें ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहें और नियमित जांच करवाएं।वैवाहिक जीवन सुकून भरा रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें, क्योंकि इनका असर आपके करियर और परिवार पर पड़ सकता है।

पॉजिटिव- बिजनेस पर ध्यान देने से फायदा होगा। काम के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति की वजह से परेशानी हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
धन-संपत्ति- कारोबार में बड़े लेन-देन से बचें। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
सेहत- स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लेकिन छोटी चोट या दर्द परेशान कर सकता है।
करियर- रक्षा या सुरक्षा से जुड़े क्षेत्र में काम करने वालों को पहचान मिल सकती है।
प्यार- रिश्ते में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन गलतफहमी से बचना जरूरी है।
परिवार- बच्चों के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- हरे रंग का वस्त्र मंदिर में दान करें।
पूर्वाभास- परिवार की ओर से वाहन संबंधी कोई सुखद खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 7

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story