TRENDING TAGS :
Aane Wala Kal Ka Mithun Rashifal 23 August 2026:मिथुन राशि बेकार की टेंशन में में आपका मन परेशान है
Aane Wala Kal Ka Mithun Rashifal 23 August 2026: 23 अगस्त 2026 मिथुन राशि के लिए नए संपर्क, मित्रों का सहयोग और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ सकता है। जानें प्रेम, पैसा और करियर का पूरा हाल।
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Mithun) स्वामी-बुध इस राशि के जातक आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
मिथुन राशि धन-संपत्ति (Money): आज आपकी बातचीत और संपर्क कमाई का माध्यम बन सकते हैं। व्यापारियों को नए ग्राहक से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि सेहत (Health): ज्यादा सोच-विचार करने से मानसिक थकान बढ़ सकती है। कुछ समय मनोरंजन या पसंदीदा काम के लिए निकालें।
मिथुन राशि करियर (Career): काम के सिलसिले में आपकी कोई नई रणनीति अधिकारियों को पसंद आ सकती है। रुका हुआ प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा।
मिथुन राशि प्यार (Love): प्रेम जीवन में बातचीत बढ़ेगी और किसी गलतफहमी का अंत हो सकता है। रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा।
मिथुन राशि परिवार (Family): भाई-बहन के साथ किसी यात्रा या कार्यक्रम की योजना बनेगी। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि का उपाय (Remedy): रविवार को जरूरतमंद को गुड़ और गेहूं का दान करें।
मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast): आज अचानक कोई ऐसा निमंत्रण मिल सकता है, जिससे आपका पूरा दिन खास बन जाएगा।
मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 5, हरा
आनेवाला कल 24 अगस्त 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी
आनेवाला कल 24 अगस्त 2026 सोमवार तिथि-सावन माह शुक्ल पक्ष द्वादशी चंद्रमा-धनु राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 24अगस्त 2026 सोमवार कल की भविष्यवाणी....
कल का मिथुन राशिफल 24 अगस्त 2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिफल कल का दिन जातकजीवन साथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। थोड़ा अधिक व्यय होने की संभावना है।
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


