मेष, वृषभ और मिथुन के लिए रविवार कैसा रहेगा? Aane Wala Kal Ka Rashifal

Aane Wala Kal Ka Rashifal 27 September 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन करियर, धन, प्रेम, परिवार और नए अवसरों के मामले में कैसा रहेगा, जानें कल का राशिफल।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 26 Sept 2026 5:17 PM IST
मेष, वृषभ और मिथुन के लिए रविवार कैसा रहेगा? Aane Wala Kal Ka Rashifal
X

27 September 2026 Rashifal आज का मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज रिश्ते और साझेदारी मुख्य विषय रह सकते हैं। किसी करीबी के साथ भविष्य की योजना पर चर्चा हो सकती है। व्यापार करने वालों को पार्टनर के साथ स्पष्ट हिसाब रखना चाहिए। नौकरी में टीमवर्क से फायदा मिलेगा। धन की स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन उधार देने से पहले सामने वाले की स्थिति जरूर समझें।

आज का संकेत: समझौता करें, लेकिन अपनी सीमा न भूलें।

क्या न करें: बिना बात किसी पर शक न करें।

पूर्वाभास: किसी साझेदारी या सहयोग से आगे लाभ मिल सकता है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: नीला

27 September 2026 Rashifal आज का वृष राशिफल : आज आपको काम के दबाव के बीच अपनी प्राथमिकता तय करनी होगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से शुरुआत में परेशानी हो सकती है, लेकिन जरूरी काम पहले करने पर स्थिति संभल जाएगी। कार्यस्थल पर किसी की बात आपको पसंद नहीं आएगी, फिर भी तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। धन के मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं।

आज का संकेत: हर लड़ाई लड़ना जरूरी नहीं।

क्या न करें: गुस्से में नौकरी या व्यापार से जुड़ा फैसला न लें।

पूर्वाभास: आने वाले दिनों में काम का दबाव कम हो सकता है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: मैरून

27 September 2026आज का मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए आज नई जगह, नए लोगों या नई योजना से जुड़ा अवसर बन सकता है। यात्रा की योजना हो तो तैयारी पहले से कर लें। नौकरी में किसी दूसरे विभाग या व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से दूरी कम होगी।

आज का संकेत: नए अनुभव से पीछे न हटें।

क्या न करें: बिना योजना के यात्रा या खरीदारी न करें।

पूर्वाभास: कोई नया अनुभव भविष्य की दिशा बदल सकता है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

आनेवाला कल 28 September 2026 का राशिफल व भविष्यवाणी

आनेवाला कल 28सितंबर सोमवार, तिथि प्रतिपदा पक्ष-आश्विन कृष्ण, चन्द्रमा मीन में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 28 सितंबरवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 28 सितंबर 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिन जातक आर्थिक चुनौतियां कल आपके दरवाजे पर खड़ी हैं। बैंक अकाउंट से लेकर कर्जे, सब कुछ आपकी कल काफी दिमागी कसरत कराने वाले हैं।

कल का वृष राशिफल 28 सितंबर 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृष राशि आने वाला कल के दिन कुछ देर ठहर कर अपनी उपलब्धियों और नाकामियों के बारे में विचार करने का दिन है। आप कोशिश करें कि आज अपने अंदर की शांति को तलाशे।

कल का मिथुन राशिफल 28 सितंबर 2026 (Gemini Horoscope Toमिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन आपके फैसले का आपको नुकसान भी हो सकता है और फायदा भी, इसलिए इस मसले पर आपको थोड़ा सावधान होना होगा। अपनी जिंदगी में संतुलन कायम रखने का प्रयास करें।

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story