Aane Wala Kal Ka Tula Rashifal 25 August 2026: तुला राशि प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा, जानिए राशिफल

Aane Wala Kal Ka Tula Rashifal 25 August 2026: तुला राशि के लिए 25 अगस्त 2026 आर्थिक मामलों में राहत, प्रेम संबंधों में मधुरता और नौकरी-व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसरों का संकेत दे रहा है।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 24 Aug 2026 4:20 PM IST
Aane Wala Kal Ka Tula Rashifal 25 August 2026: तुला राशि प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा, जानिए राशिफल
X

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal Tula)स्वामी-शुक्र इस राशि वालों जातक आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। किसी प्रिय मित्र से महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज हल्का बुखार आ सकता है।

तुला राशि धन-संपत्ति (Money): आर्थिक लाभ के लिए साझेदारी से जुड़ा कोई प्रस्ताव मिल सकता है। शर्तों को पढ़े बिना सहमति न दें।
तुला राशि सेहत (Health): त्वचा या एलर्जी से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है। किसी भी चीज की अधिकता से बचें।
तुला राशि करियर (Career): काम के सिलसिले में आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। यही संपर्क आगे चलकर अवसर में बदल सकता है।
तुला राशि प्यार (Love): प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। साथी आपके लिए समय निकालने की कोशिश करेगा।
तुला राशि परिवार (Family): परिवार में किसी शुभ अवसर की तैयारी शुरू हो सकती है। घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा।
तुला राशि का उपाय (Remedy): मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल और गुड़ अर्पित करें।
तुला राशि पूर्वाभास (Forecast): आज कोई दोस्त अचानक मदद की पेशकश कर सकता है।
तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 7, गुलाबी

आनेवाला कल 25 अगस्त 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 26अगस्त 2026 बुधवार तिथि-सावन माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी चंद्रमा-धनु-मकर राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 26 अगस्त 2026 बुधवार कल की भविष्यवाणी...
कल का तुला राशिफल 26अगस्त 2026( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशिफल की 26 अगस्त 2026की गणना के अनुसार जातक कल का दिन दुष्टजनों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा तथा हानि संभव है। बेचैनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story