TRENDING TAGS :
Aane Wala Kal Ka Vrishchik Rashifal 6 October 2026: वृश्चिक राशि कल शक से बचें, जानिए पूरे दिन ...
Aane Wala Kal Ka Vrishchik Rashifal 6 October 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कल धन, करियर, कारोबार, प्रेम और परिवार में क्या खास रहेगा, जानें।
Aane Wala Kal Ka Vrishchik Rashifal 6 October 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 6 अक्टूबर का दिन सावधानी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कारोबार में लिया गया कोई सही फैसला लाभ का कारण बन सकता है। हालांकि छोटी गलती को भी नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। पुरानी बीमारी या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी फिर उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
वाहन और मशीनरी का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। किसी काम में जल्दबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है। मित्र और रिश्तेदार आपके साथ खड़े रहेंगे। आय बनी रहने से आर्थिक स्थिति संभली रहेगी।
धन-संपत्ति
कारोबार में सही समय पर लिया गया फैसला फायदा देगा। नई योजना पर काम शुरू करने से पहले जोखिम जरूर समझें।
सेहत
नकारात्मक सोच से तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशन या शांत वातावरण में समय बिताना लाभकारी रहेगा।
करियर
नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने की संभावना है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है।
प्रेम
शक रिश्ते को कमजोर कर सकता है। पार्टनर पर बिना वजह संदेह करने से बचें।
परिवार
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता तय होने की संभावना है।
उपाय
भगवान विष्णु की आराधना करें और पीले फूल अर्पित करें।
पूर्वाभास
परिवार, दोस्तों या बच्चों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल
आनेवाला कल 7 अक्टूबर 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी
Kal Ka Rashifal 7 October 2026 आनेवाला कल 7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आनेवाला कल 7 अक्टूबर बुधवार, तिथि द्वादशी पक्ष-आश्विन कृष्ण, चन्द्रमा कर्क में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 7 अक्टूबर बुधवार कल की भविष्यवाणी...
कल का वृश्चिक राशिफल 7 अक्टूबर 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन नई योजनाओं को शुरू करने से पहले उस योजना के बारे में विस्तार से किसी जानकार के साथ चर्चा जरूर करें।नौकरी में किसी पर विश्वास ना करे। प्यार पर भरोसा रखें।दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


