Akhilesh Yadav Kundali: 2025 में कैसा रहेगा अखिलेश यादव का सियासी भविष्य, जानें क्या कहते हैं उनके सितारे

Akhilesh Yadav Kundali: 2025 में अखिलेश यादव की कुंडली के हिसाब से कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे। गुरु में चंद्रमा की शुभ दशा के चलने के कारण अखिलेश यादव की वर्ष कुंडली कुछ कमजोर है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Jan 2025 2:29 PM IST
akhilesh yadav kundali
X
akhilesh yadav kundali

Akhilesh Yadav Kundali: ‘धरती पुत्र’ कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव के बेटे, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए साल 2024 बेहद खास रहा। साल 2024 राजनीति के लिहाज से अखिलेश के लिए भी काफी अहम रहा। इस साल लोकसभा चुनाव और यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने अपनी पीडीए की रणनीति से समाजवादी पार्टी को सफलता दिलायी। हालांकि विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्हें झटका जरूर लगा।

लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त को वह साल के अंत में हुए विधानसभा उपचुनाव में बरकरार नहीं रख सके। फिर भी उन्होंने इससे सबक लेते हुए 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर फोकस किया है। आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्री सचिन मल्होत्रा की ज्योतिष गणना के लिहाज से साल 2025 में कैसा रहेगा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सियासी भविष्य।

साल के अंत में हासिल होगी बड़ी सफलता

मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म इटावा में 24 अक्टूबर 1972 को सुबह के समय हुआ था। उनकी जन्म कुंडली तुला लग्न की है तथा उनकी चंद्र राशि मेष है। साल 2024 में अक्टूबर माह के बाद वर्ष कुंडली बदलने के कारण अखिलेश यादव को यूपी की नौ सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में झटका लगा था। भाजपा ने 9 में से छह सीटों को अपने कब्जे में कर सपा को पीछे कर दिया था। हालांकि 2025 में अखिलेश यादव की कुंडली के हिसाब से कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।

गुरु में चंद्रमा की शुभ दशा के चलने के कारण अखिलेश यादव की वर्ष कुंडली कुछ कमजोर है। जोकि साल 2025 में अक्टूबर माह के बाद अनुकूल होगा। कुंडली के अनुकुल होते हुए अखिलेश यादव के सियासी भविष्य में लाभ की स्थिति बनेगी। अक्टूबर माह से पहले अखिलेश यादव को कुछ संघर्षो का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इन संघर्षो का वह सामना भी करेंगे। साल के अंत तक अखिलेश यादव के सितारे कुछ बुलंद होंगे। जिससे उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में कुछ बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story