Akshay Tritiya Lucky rashi अक्षय तृतीया का महासंयोग का असर, चमकेगी ये राशियां होगी मालामाल

Akshay Tritiya Lucky rashi :इस बार अक्षय तृतीया का दिन बहुत खास है, इस दिन इन लोगों की किस्मत देने वाली है दस्तक, जानते हैं किस किस की चमकेगी किस्मत

Suman  Mishra
Published on: 19 April 2025 10:42 AM IST (Updated on: 29 April 2025 10:26 PM IST)
Akshay Tritiya Lucky rashi अक्षय तृतीया का महासंयोग का असर, चमकेगी ये राशियां होगी मालामाल
X

Akshay Tritiya Horoscope Sign अक्षय तृतीया : अक्षय तृतीया 2025 का दिन शुभ और भाग्योदयकारी माना जा रहा है। 30 अप्रैल 2025 को यह तिथि तीन अत्यंत दुर्लभ और शुभ योगों के साथ आ रही है, लक्ष्मी नारायण योग, गजकेसरी योग और सर्वार्थ सिद्धि योग। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य जीवन में स्थायी उन्नति और अपार समृद्धि का द्वार खोलते हैं।इस साल अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। बता दें कि यह राजयोग गुरु और चंद्र की युति से बनेगा।

इस वर्ष कुछ खास राशियों के जीवन में यह दिन बड़ा बदलाव लाने वाला है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से इन जातकों की किस्मत पलटेगी और वे आर्थिक, व्यवसायिक व सामाजिक रूप से बुलंदियों को छुएंगे। जानते हैं वे भाग्यशाली राशियाँ कौन-सी हैं:

वृषभ राशि बिज़नेस में बड़ा मुनाफ़ा

इस अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि वालों के लिए समृद्धि के द्वार खुलते नजर आ रहे हैं। व्यवसाय में लगे लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है, खासकर जो विदेश या ऑनलाइन कारोबार से जुड़े हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या आकर्षक जॉब ऑफर मिल सकती है। निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलेगा और पारिवारिक वातावरण में शांति और उल्लास का संचार रहेगा।

प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर

पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि

कर्क राशि नई नौकरी और व्यवसायिक तरक्की

कर्क राशि वालों के लिए यह तिथि किसी वरदान से कम नहीं होगी। पिछले समय से रुके कार्य पूरे होंगे, मेहनत का मीठा फल मिलेगा। नई नौकरी के योग हैं और व्यापार में भी भारी मुनाफा संभावित है। मानसिक शांति, परिवार में सहयोग और आर्थिक संबल से यह दिन बेहद खास रहेगा।

पुराने प्रयासों को मिलेगा परिणाम

नई नौकरी और व्यवसायिक तरक्की

पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता

सिंह राशि तरक्की मिल सकती है

गजसेकरी राजयोग सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और आपके सामने कई शानदार अवसर आएंगे। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। वहीं जो नौकरी की तलाश में लोग हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है।

तुला राशि धन के नए रास्ते खुलेंगे

तुला राशि के लिए अक्षय तृतीया का दिन अनेक वित्तीय संभावनाएं लेकर आ रहा है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, साथ ही नई आय के स्रोत भी खुल सकते हैं। वाहन, गहने या संपत्ति खरीदने का विचार है तो यह समय उत्तम रहेगा। किसी बड़ी ख़ुशख़बरी के संकेत भी मिल सकते हैं।

अटका पैसा मिलेगा

निवेश और खरीदारी के लिए अनुकूल समय

धन के नए रास्ते खुलेंगे

मकर राशि नए बिजनेस या स्टार्टअप में सफलता

मकर राशि वालों की किस्मत इस दिन करवट ले सकती है। माँ लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह उत्तम समय है। नौकरी में उन्नति और छात्रों को परीक्षा संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं।

नए बिजनेस या स्टार्टअप में सफलता

प्रमोशन और परीक्षा में सफलता के योग

धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी

कुंभ राशि करियर और व्यवसाय में प्रगति

कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया नई शुरुआतों का दिन साबित होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा में एक नया अध्याय जुड़ सकता है। नौकरी बदलने या बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना भी साकार हो सकती है।

बड़े सौदों में लाभ

करियर और व्यवसाय में प्रगति

जीवन स्तर में सुधार

अक्षय तृतीया पर एक मंत्र –

"ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः"

इस मंत्र का जाप अक्षय तृतीया के दिन 108 बार करें और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाएं। अक्षय तृतीया 2025 को करें ये कार्य: सोना, चांदी या संपत्ति की ख़रीदारी



Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story