16 May 2026 Ka Ank Rashifal : आज भाग्य आपके नंबर के साथ है या नहीं, जानिए अपना अंक राशिफल

16 May 2026 Ka Ank Rashifal : 16 मई ज्येष्ठ अमावस्या, भरणी नक्षत्र, सूर्य-बुध युति और गुरु-शुक्र प्रभाव के बीच जानिए 1 से 9 मूलांक वालों की लव लाइफ और दिन का हाल। 1 से 9 अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का दिन जानिए.कल का अंक ज्योतिष राशिफल, आज का अंक ज्योतिष राशिफल

Suman  Mishra
Published on: 15 May 2026 9:29 AM IST
16 May 2026 Ka Ank Rashifal : आज भाग्य आपके नंबर के साथ है या नहीं, जानिए अपना अंक राशिफल
X

16 May 2026 Ank Rashifal : 16 मई शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या, शनि अमावस्या और भरणी नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा। चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे, जहां मंगल पहले से हैं, जिससे कई मूलांक वालों के स्वभाव में जल्दबाज़ी, भावुक फैसले और रिश्तों में असर दिख सकता हैं। वृषभ राशि में सूर्य और मिथुन राशि में गुरु और शुक्र का प्रभाव प्रेम संबंधों, आकर्षण और बातचीत में सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से 9 मूलांक वालों के लिए यह दिन लव लाइफ, भावनाओं और निजी फैसलों में खास संकेत देने वाला रहेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का आज जन्मदिन है, उनका मूलांक 7 माना जाएगा।स्वामी केतुहै।। 1 से 9 अंक वालो के लिए आपके के लिए क्या होने वाला है? सूर्य और चंद्रग्रहों की चाल और चंद्रमा की स्थिति क्या होगी, 1 से 9 तक हर अंक के बारे में अंक राशिफल के प्रेम जीवन, रोमांटिक मूड और संबंधों बिजनेस सेहत की दिशा कैसे बदल सकती है—जानें कल का अंक राशिफल ... ..

कल का अंक राशिफल

Mulank 1 ka 16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifal कल का अंक राशिफल :

1 मूलांक (1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी सूर्य देव हैं। अंक राशिफल (ank Rashifal) पुराने अटके हुए काम बनने से खुशी महसूस करेंगे। परिवार के संग अच्छा समय बीतेगा। विरोधियों के लिए आप समस्या बन सकते हैं। ऋण चुकाने में सफलता मिलेगी संतान और प्रेम के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। थोड़ा अधिक व्यय होने की संभावना है।

उपाय- वट वृक्ष की परिक्रमा करें

शुभ अंक-11

शुभ रंग-केसरिया

Mulank 2 ka16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifal कल का अंक राशिफल :

2 मूलांक ( 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी चन्द्र हैं अंक राशिफल (ank Rashifal)नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मन में आए हुए विचारों को साकार करने में सफलता मिलेगी। जीवन साथी से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। संतान अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रेम के मामले में संभलकर आगे बढ़ें। धैर्य से सारे काम करने होंगे।

उपाय- सुहागिनें वट सावित्री पूजा करें

शुभ अंक-4

शुभ रंग-नीला

Mulank 3 ka 16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifal कल का अंक राशिफल:

3 मूलांक ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी बृहस्पति हैं। अंक राशिफल (ank Rashifal)बुद्धिमता से कार्य करने पर कई समस्याओं का समाधान मिलेगा और धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सभी आपसे खुश रहेंगे। प्रेम के मामले में मामला थोड़ा गड़बड़ आ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

उपाय- शनि जयंती पर दान करें

शुभ अंक-4

शुभ रंग-पीला

Mulank 4 ka 16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifal कल का अंक राशिफल :

4 मूलांक ( 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग )

अंक ज्योतिष में मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी राहु हैं। अंक राशिफल (( ank Rashifal) आज का दिन सामान्य है। शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं। खर्चे बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा इसलिए ध्यान दें। संतान का ज्यादा उत्साहित होना शायद आपको पसंद ना आए। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम रखें, नहीं तो दिक्कतें आ सकती हैं।

उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-नीला

Mulank 5 ka 16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifal कल का अंक राशिफल:

5 मूलांक ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी बुध हैं। अंक राशिफल (ank Rashifal)निर्णय भविष्य में लाभ देंगे स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है। आंखों और पैरों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। प्रेम की मामले में आज का दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे।

उपाय- शनि मंदिर में दीप जलाये

शुभ अंक-14

शुभ रंग-लाल

Mulank 6 ka 16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifal कल का अंक राशिफल:

6 मूलांक (6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शुक्र हैं। अंक राशिफल (ank Rashifal)कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। सेहत के प्रति चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन सही रहेगा। कार्य में उतार-चढ़ाव संभव है। पिता की सेहत चिंतित कर सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेमी को खुश करने के लिए प्यार में थोड़ा दिखावा करना होगा।

उपाय- नीला कपड़ा का दान दें, मानसिक शांति बनी रहती है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग-पीला

Mulank 7 ka 16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifal कल का अंक राशिफल

7 मूलांक (7, 16, 25 तारीख को जन्म लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी केतु हैं। अंक राशिफल (ank Rashifal)धन प्राप्ति के मामले में आज का दिन अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेकिन अनुशासन बनाए रखें। परिवार के प्रति चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान को कोई चीज परेशान कर सकती है, लेकिन उनसे बात करके समस्या का हल निकालें। अवैध तरीके से कोई भी कार्य करना परेशानी में डाल सकता है।

उपाय-वट सावित्री पूजा करें

शुभ अंक-25

शुभ रंग-नीला

Mulank 8 ka 16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifalकल का अंक राशिफल

मूलांक ( 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शनि हैं अंक राशिफल (ank Rashifal) काम में कोई भी चूक मुसीबत खड़ी कर सकती है। कानून के खिलाफ कोई काम ना करें, नहीं तो दंड के भागीदार होंगे। जुगाड़ से काम करना बंद करें। माता की स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। संतान को अच्छे परिणाम मिलने से संतान खुश रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। धन का निवेश सोच समझ कर करें।


उपाय- सोलह श्रृंगार के साथ लाल वस्त्र पहने सौभाग्य बढ़ेगा

शुभ अंक-2

शुभ रंग-आसमानी

Mulank 9 ka 16 May 2026 Kal Ka Ank Rashifal कल का अंक राशिफल

9 मूलांक ( 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी मंगल हैं।आज का अंक राशिफल (ank Rashifal) काम बनने से मन खुश रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। दांपत्य जीवन रोज की तरह ही रहेगा। संतान को अपने कार्य में प्रगति मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ गड़बड़ी हो सकती है इसलिए सावधान रहें।

उपाय-खिचड़ी का प्रसाद बांटे

शुभ अंक-26

शुभ रंग-केसरिया


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story