TRENDING TAGS :
31 October 2026 Ank Rashifal: शनिवार को मूलांक 1 से 9 तक शुभ अंक और रंग, जाने आज का अंक राशिफल
Ank Rashifal 31 October 2026: आज को मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का दिन कैसा रहेगा? किसे धन लाभ होगा, किसके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और किसे रहना होगा सावधान, जानें आज का अंक राशिफल।
Numerology Horoscope 31October 2026: 31 अक्टूबर का अंक राशिफल के लिए अंक ज्योतिष के अनुसार, 31 अक्टूबर का दिन किसी के लिए धन और करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है, तो किसी को रिश्तों और खर्चों के मामले में संभलकर चलना होगा। कुछ मूलांक वालों को परिवार का साथ मिलेगा, जबकि कुछ को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। जानते हैं शनिवार को मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का दिन कैसा रहेगा और उनके लिए कौन-सा शुभ अंक और रंग रहेगा।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। आज उनके लिए शनिवार रिश्तों और कामकाज के लिहाज से मिला-जुला रह सकता है। प्रेम संबंधों में चल रही दूरी कम करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में कुछ काम उम्मीद से धीमे हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। कानूनी या पुराने विवादों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हरा
मूलांक 2
जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। आज उनके लिए शनिवार परिवार और आर्थिक मामलों पर ध्यान देने का दिन रहेगा। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में मिठास आएगी। खरीदारी या घर की जरूरतों पर खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मूलांक 3
जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है, तो मूलांक 3 होगा। आज शनिवार को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत होगी। कोई पुराना काम पूरा होने से राहत मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास जारी रखने चाहिए। किसी भी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा न सोचें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- क्रीम
मूलांक 4
जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है, तो मूलांक 4 होगा। आजउनके लिए शनिवार मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार की संभावना है। परिवार के साथ बातचीत में संयम रखें और किसी विवाद को बढ़ने न दें। धैर्य से लिए गए फैसले लाभकारी हो सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गहरा नीला
मूलांक 5
जन्म तारीख 5, 14 या 23 है, तो मूलांक 5 होगा। आज शनिवार नए अवसरों पर ध्यान देने का दिन हो सकता है। कारोबार या नौकरी में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी बातचीत हो सकती है। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें और अपने खर्चों पर नजर रखें। लगातार मेहनत करने से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
मूलांक 6
जन्म तारीख 6, 15 या 24 है, तो मूलांक 6 होगा। आज शनिवार सामान्य से बेहतर रह सकता है। कामकाज में सफलता पाने के मौके मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नारंगी
मूलांक 7
जन्म तारीख 7, 16 या 25 है, तो मूलांक 7 होगा। आज शनिवार परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका ला सकता है। घर में किसी नए काम की शुरुआत पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। मन की बात किसी अपने से साझा करने पर राहत मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मूलांक 8
जन्म तारीख 8, 17 या 26 है, तो मूलांक 8 होगा। आज नौकरी और कारोबार के मामले में दिन उपयोगी रह सकता है। करियर में आगे बढ़ने का कोई नया रास्ता मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार की उम्मीद रहेगी, लेकिन किसी भी अवसर को स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी चाहिए।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
मूलांक 9
जन्म तारीख 9, 18 या 27 है, तो मूलांक 9 होगा। आज शनिवार को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ सकती है और लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


