TRENDING TAGS :
Ank Rashifal 5 November 2026: मूलांक 5 वालों को मिलेगा बड़ा मौका, इन 3 मूलांकों को रहना होगा सावधान!
Ank Rashifal 5 November 2026: आज को मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का दिन कैसा रहेगा? किसे धन लाभ होगा, किसके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और किसे रहना होगा सावधान, जानें आज का अंक राशिफल।
Numerology Horoscope 5 November 2026: 5 नवंबर का अंक राशिफल के लिए अ5 नवंबर 2026 का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कुछ नए संकेत लेकर आया है। किसी के लिए नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका बन सकता है, तो किसी को धन और रिश्तों के मामले में संभलकर चलना होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से अपना मूलांक जानिए और पढ़िए 1 से 9 तक के जातकों का आज का भविष्यफल, शुभ रंग, शुभ अंक और खास क्या है। जानते हैं जन्म तारीख के अनुसार सभी मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। आज बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। खर्च में वृद्धि आपका बजट बिगाड़ सकती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ सलाह: जोश में आकर ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो।
मूलांक 2
जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। आज जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आप बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, नौकरी में सफलता अर्जित कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए सफलता वाला समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ सलाह: अधूरे कामों को टालने की आदत छोड़ें।
मूलांक 3
जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है, तो मूलांक 3 होगा। आज आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं। कहीं से कोई बुरी खबर लव लाइफ के बारे में मिल सकती है। जिन लोगों को हृदय रोग हैं उन्हें इन दिनों में संभलकर रहना होगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ सलाह: अपनी परेशानी मन में रखने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।
मूलांक 4
जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है, तो मूलांक 4 होगा। आज बिजनेस के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। लव लाइफ भी पहले से ठीक रहेगी। नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान आदि खरीद सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ सलाह: दिखावे के लिए अपनी जेब पर बोझ न डालें।
मूलांक 5
जन्म तारीख 5, 14 या 23 है, तो मूलांक 5 होगा। आज शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिलेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
शुभ सलाह: हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। सोचकर बोलना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मूलांक 6
जन्म तारीख 6, 15 या 24 है, तो मूलांक 6 होगा। आज अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है। पार्टनर से कुछ कम सुख मिलेगा। नवविवाहितों के लिए थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
शुभ सलाह: बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में पैसा न लगाएं।
मूलांक 7
जन्म तारीख 7, 16 या 25 है, तो मूलांक 7 होगा। आज परिवार से पूरा सहयोग आपको मिलेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। फालतू का दिखावा न करें। बुरी आदत परेशानी का कारण बनेगी। प्रेमियों के लिए समय विपरीत हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
शुभ सलाह: मिले हुए अवसर को टालने के बजाय उसका सही इस्तेमाल करें।
मूलांक 8
जन्म तारीख 8, 17 या 26 है, तो मूलांक 8 होगा। आज आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ ज्यादा रहेगा। छोटी-मोटी धन हानि के योग बन रहे हैं। यह दिन करियर के लिए ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक रुप से कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
शुभ सलाह: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।
मूलांक 9
जन्म तारीख 9, 18 या 27 है, तो मूलांक 9 होगा। आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। बिजनेस-नौकरी से जुड़े बड़े फैसले आज न लें। काम में रुकावटें आने से परेशान रहेंगे। शांति से काम लेंगे तो समस्या का निवारण जल्दी हो जाएगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ सलाह: अहंकार को अपने फैसलों पर हावी न होने दें।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


