Ank Rashifal 6 नवंबर को बदल सकती है इन मूलांक वालों की जिंदगी! नौकरी और कारोबार में मिलेंगे नए संकेत

Ank Rashifal 6 November 2026: आज को मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का दिन कैसा रहेगा? किसे धन लाभ होगा, किसके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और किसे रहना होगा सावधान, जानें आज का अंक राशिफल।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 5 Nov 2026 10:40 AM IST
Ank Rashifal Today 16 April 2022
X

सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Numerology Horoscope 6 November 2026: 6 नवंबर का अंक राशिफल के लिए 6 नवंबर 2026 का दिन किसी मूलांक के लिए तरक्की के नए मौके लेकर आ सकता है, तो किसी को अपने व्यवहार और फैसलों पर ध्यान देना होगा। नौकरी, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे? जन्म तारीख के आधार पर जानिए मूलांक 1 से 9 तक का दैनिक अंक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग जानिए आज का भविष्यफल, शुभ रंग, शुभ अंक और खास क्या है। जानते हैं जन्म तारीख के अनुसार सभी मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिलने की उम्मीद है। व्यापार में आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें। परिवार में किसी विषय पर आपकी राय महत्वपूर्ण हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में थकान और शरीर दर्द को अनदेखा न करें।

शुभ अंक: 8 और 4

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ सलाह: धैर्य बनाए रखें और जल्द लाभ पाने के चक्कर में जोखिम न उठाएं।

मूलांक 2

जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। आज आपके भीतर काम करने का उत्साह बना रहेगा। नौकरी और कारोबार में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है। किसी नए सौदे से लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत में नरमी रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

शुभ अंक: 9 और 3

शुभ रंग: लाल

शुभ सलाह: जोश में आकर किसी से विवाद न करें

मूलांक 3

जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है, तो मूलांक 3 होगा। आज किसी पुराने काम में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में अपनी कार्यशैली सुधारने का प्रयास करें। कारोबार में नए निवेश से पहले पूरी जानकारी लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत बढ़ानी होगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिल सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें।

शुभ अंक: 7 और 2

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ सलाह: दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपनी प्रगति पर ध्यान दें।

मूलांक 4

जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है, तो मूलांक 4 होगा। आज सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। कारोबार में ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार लाभ दिलाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। खानपान पर ध्यान दें।

शुभ अंक: 6 और 9

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ सलाह: जरूरी खर्च और फिजूलखर्ची के बीच फर्क समझें।

मूलांक 5

जन्म तारीख 5, 14 या 23 है, तो मूलांक 5 होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक और काम के अवसर मिलेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। परिवार की किसी जिम्मेदारी पर धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ अंक: 1 और 9

शुभ रंग: नारंगी

शुभ सलाह: अपनी योजनाएं हर किसी के साथ साझा न करें।

मूलांक 6

जन्म तारीख 6, 15 या 24 है, तो मूलांक 6 होगा। आज आपका ध्यान परिवार और निजी रिश्तों पर अधिक रहेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी की मदद से आपका काम आसान हो सकता है। कारोबार में पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। घर में किसी शुभ समाचार से खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर नाराजगी से बचें।

शुभ अंक: 2 और 6

शुभ रंग: सफेद

शुभ सलाह: दूसरों की बातों को दिल पर लेने से बचें।

मूलांक 7

जन्म तारीख 7, 16 या 25 है, तो मूलांक 7 होगा। आज करियर के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में किसी नई योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी।

शुभ अंक: 3 और 9

शुभ रंग: पीला

शुभ सलाह: किसी भी काम को अधूरा छोड़ने की आदत से बचें।

मूलांक 8

जन्म तारीख 8, 17 या 26 है, तो मूलांक 8 होगा। आज आपको कुछ मामलों में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहें। कारोबार में साझेदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत से पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

शुभ अंक: 4 और 8

शुभ रंग: नीला

शुभ सलाह: गुस्से में आकर कोई फैसला न लें।

मूलांक 9

जन्म तारीख 9, 18 या 27 है, तो मूलांक 9 होगा। आज बातचीत और संपर्कों के जरिए आपको फायदा मिल सकता है। मीडिया, लेखन और संचार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलने के संकेत हैं। नौकरी में अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखें। युवा वर्ग दिखावे से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

शुभ अंक: 5 और 6

शुभ रंग: हरा

शुभ सलाह: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, छोटी सी बात अवसर बिगाड़ सकती है।

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story