×

Ank Rashifal Today 16 April 2022: जानिए 3, 6 और 9 किस मूलांक पर रहेगा हनुमान जी का आशीर्वाद,पढ़ें अपना अंक राशिफल

Ank Rashifal Today 16 April 2022: ज्योतिष शास्त्र ( Astrology) की एक विधा है अंक ज्योतिष (Numerology Horoscope) । इसका खास महत्व होता है। सौर मंडल के नौ ग्रहों के आधार पर अंक ज्योतिष को जन्मांक से जोड़कर निकाला जाता है। सभी अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। उन ग्रहों की स्थिति और मूलांक को देखकर दैनिक, साप्ताहिक और वार्षिक भविष्यफल निकाला जाता है। जानते हैं अंक राशि को लेकर भविष्यवाणी, NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 April 2022 6:33 AM GMT (Updated on: 16 April 2022 6:34 AM GMT)
Ank Rashifal Today 16 April 2022
X

सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Ank Rashifal Today 16 April 2022 ( आज अंक राशिफल 16 अप्रैल 2022):

ज्योतिष शास्त्र ( Astrology) की एक विधा है अंक ज्योतिष (Numerology Horoscope) । इसका खास महत्व होता है। सौर मंडल के नौ ग्रहों के आधार पर अंक ज्योतिष को जन्मांक से जोड़कर निकाला जाता है। सभी अंक अपना स्वामी ग्रह होता है। उन ग्रहों की स्थिति और मूलांक को देखकर दैनिक, साप्ताहिक और वार्षिक भविष्यफल निकाला जाता है। और भूत भविष्य की जानकारी ली जाती है। जैसे आज यानि 16 अप्रैल 2022 को किसी का जन्म होता है तो उसका भाग्यांंक 8 और मूलांक 7 होगा। जानते हैं अंक ज्योतिष में मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन। किन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा...

मूलांक 1 (एक भगवान सूर्य का अंक)- आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए बेहतरीन रहेगा। आपको भाग्य साथ मिलेगा, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बीमारी से राहत मिलेगी। आज कोई नई योजना बनेगी, जो हनुमान जी की कृपा से भविष्य में लाभप्रद रहेगी। किसी अजनबी पर विश्वास न करें। आज दान करें, सूर्य की कृपा से लाभ होगा।

मूलांक 2 (दो भगवान चंद्र का अंक)- आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए परिश्रम से भरा रहेगा।लेकिन वैसा फल नहीं मिलेगा। आपको शांति और धैर्य की जरूरत है। हनुमान जी की कृपा से व्यापार में लाभ होगा। और कई और स्रोतो से धन कमाने की सोचेंगे। किसी भी काम में आप जल्दबाजी में न करें। आज आप पर गुरु मेहरबान रहेंगे।

मूलांक 3 (तीन बृहस्पति का अंक)- आज का दिन मूलांक 3 वालों को सावधानी की खास जरुरत है, नकरात्मक विचारों से दूर रहें, वरना परेशान हो सकते हैं। आपके धन में कमी आए सकती है और धन की समस्या भी हो सकती है। साथ कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।थोड़ा कष्ट लेकिन उन्नति करेंगे।

मूलांक 4(चार राहु का अंक) - आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए चिंतामुक्त रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, ऑफिस में अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे। आप संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। हनुमानजी की कृपा आप पर रहेगी।

मूलांक 5(पांच बुध का अंक) - आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए फायदे का रहेगा। लेकिन आज आपको सावधान रहने की सख्त जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। परेशानियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।

मूलांक 6(छह शुक्र का अंक)- आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार से लाभ होगा, यह सफलता वाला दिन है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको पार्टनरशिप से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। मन में उधेड़बुन चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मूलांक 7(सात केतु का अंक) - आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए संपत्ति के कामों से धन लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी लेकिन पूर्ण नहीं हो पाएंगी। आपके लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा है लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 8(आठ शनि का अंक) - आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए मिला-जुला है। आप निर्णय लेने में जल्दबाजी में न करें, नुकसान हो सकता है। कहीं बाहर घूमने जाना हो सकता है। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

मूलांक 9(नौ भगवान मंगल का अंक)- आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए बड़ा लाभ देने वाला है।, पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ हो सकता है, लोगों का उधार भी चुकाएंगे। ऑफिस में अधिकारियों से बनेगी, खुशीनूमा माहौल रहेगा। आपके ऊपर मुकदमा थोपा जा सकता है, सोच समझकर चलें। ऑफिस में कार्य की अधिकता रहेगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story