Bhadrapada Purnima 2026:भाद्रपद पूर्णिमा पर खुलेगा सुख-समृद्धि का रास्ता? राशि अनुसार करें ये दान

Bhadrapada Purnima 2026: 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जाएगी। जानें पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सत्यनारायण व्रत और 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा, भगवान विष्णु की पूजा से मिलेगा पुण्य, जानें राशि अनुसार क्या करें दान

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 17 Sept 2026 6:00 AM IST
Bhadrapada Purnima 2026:भाद्रपद पूर्णिमा पर खुलेगा सुख-समृद्धि का रास्ता? राशि अनुसार करें ये दान
X

Bhadrapada Purnima 2026 Kab hai: हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजा, व्रत, जप आदि करने से श्री हरि विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत होती है और आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को खत्म होती है। इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर 2026, रविवार को पड़ेगी ।
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 25 सितंबर 2026 को रात 11:06 बजे से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 26 सितंबर 2026 को रात 11:18 बजे तक। ऐसे में भाद्रपद की पूर्णिमा 26 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। यह मुहूर्त 11:48 ए एम से 12:36 पी एम तक रहेगा। इस बीच में आप दान- स्नान कर सकते हैं। भाद्रपद पूर्णिमा के व्रत को करने से सभी कष्ट दूर ओर कामनाएं पूरी होती हैं, उसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय जानते हैं....

भाद्रपद पूर्णिमा का महत्व

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लोग सत्यनारायण व्रत और कथा करते हैं।
इस दिन को भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।
सत्यनारायण व्रत कथा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
इस दिन लोग उपवास रखते हैं और विशेष रूप से भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन और दान-पुण्य करते हैं।
जीवन के समस्त कष्टों और संकटों से मुक्ति मिलती है।
अविवाहित कन्याओं और युवकों का विवाह शीघ्र हो जाता है, जिस विशेष कामना की पूर्ति के लिए यह व्रत किया जाता है वह जल्दी ही पूरी होती है।

भाद्रपद पूर्णिमा पूजा विधि

भाद्रपद पूर्णिमा व्रत को करने के लिए व्यक्ति को इस दिन सूर्य उदय होने से पहले उठकर स्नान-ध्यान करे।
इसके बाद ईशान कोण में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा या फिर तस्वीर रखें, उसे शुद्ध जल से पवित्र करें।
इसके बाद श्री हरि की फल-फूल, रोली-चंदन, धूप-दीप, मिठाई, पंचामृत आदि को अर्पित करने के बाद सत्यनारायण व्रत की कथा कहनी चाहिए
पूजा के अंत में सत्य नारायण भगवान की आरती करें और सभी को प्रसाद बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें।
इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक भोजन और यदि हो तो जल भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।
भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत शाम के समय उगते हुए चंद्र देवता को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण होता है।

भाद्रपद पूर्णिमा पर कैसे करें

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन श्री हरि और माता लक्ष्मी का बल्कि चंद्र देवता का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण चमक के साथ नजर आता है।
मान्यता है कि इस दिन चंद्र देवता की पूजा से भी कुंडली का चंद्र दोष और मानसिक चिंताएं दूर होती हैं।
हर पूर्णिमा तिथि का अपना महत्व है। इन तिथियों पर महापुरुषों धर्मगुरूओं और देवताओं का प्रादुर्भाव हुआ था।
इस वजह से इसका और भी महत्व बढ जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रुप में और सोलह कलाओं से युक्त होता है।
इस दिन सुहागिनें व्रत कर अपने सौभाग्य की वृद्धि करती है पति की लंबी आयु के लिये वट, यानि बरगद के पेड़ की उपासना की जाती है। इसके अलावा इस दिन बिल्व पत्र से भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा की जाती है। कुंडली का चंद्र दोष खत्म होता है।

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए।

वृष राशि: भाद्रपद पूर्णिमा वृष राशि के लोगों को छाता का दान करना उत्तम रहता है।

मिथुन राशि-भाद्रपद पूर्णिमा मिथुन राशि के लोगों को मूंग की दाल का दान करें, यह शुभ होता है।

कर्क राशि- भाद्रपद पूर्णिमा कर्क राशि के जातकों को चावलों का दान करना चाहिए।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना बहुत शुभ होता है।

कन्या राशि:भाद्रपद पूर्णिमा के दिन हरे रंग का चारा कन्या राशि को दान करना चाहिए। इसलिए कन्या राशि के लोग इन चीज़ों का दान जरूर करें।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन गरीबों औरर जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करना अति शुभ होता है।

वृश्चिकृ राशि: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि के जातक गुड़ और चना का दान करें।

धनु राशि: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन धनु राशि के लोगों को गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा आदि का दान करना अति शुभ होता है।

मकर राशि: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन कंबल का दान करना उत्तम माना जाता है।

कुंभ राशि: भाद्रपद पूर्णिमाके दिन कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द की दाल शुभ फलदायी होती है।

मीन राशि: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मीन राशि के जातकों को हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करना उत्तम होता है।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story