Budhwar ke Upay in Hindi:मिलेगा कुबेर का खजाना,होगी हर समस्या का समाधान, बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप

Budhwar ke Upay in Hindi बुधवार के उपाय : विघ्नहर्ता के इन मंत्रों का जाप अगर हर बुधवार को किया जाये तो हर बुधवार किया जाये तो भगवान गणेश की कृपा बरसती है। जानते है...

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 4 Dec 2024 6:30 AM IST (Updated on: 4 Dec 2024 6:40 AM IST)
Budhwar ke Upay in Hindi:मिलेगा कुबेर का खजाना,होगी हर समस्या का समाधान, बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप
X

Budhwar ke Upay in Hindi बुधवार के उपाय : सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। उन्हें प्रथम पूज्य का दर्जा दिया गया है, और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजन से की जाती है। ऐसा माना जाता है कि बुधवार को विधि-विधान से गणपति की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।यदि आप बुधवार को गणेश जी के विशेष मंत्रों का जाप करते हैं, तो जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के मंत्र और उनके लाभ से जीवन में खास होता है...

बुधवार और बुध के लिए करें ये काम

बुधवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। हरी मूंग की दाल का दान करें। ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें। गाय को हरी घास खिलाएं। बुध मंत्रों का जप करें।

बुधवार के उपाय

बुधवार का दिन हर किसी के लिए शुभ होता है। इस दिन को बुद्धि से जोड़ कर देखा जाता है। जो भी इस दिन बुधवार की पूजा करते है उनपर बुद्धि के साथ लक्ष्मी जी की भी कृपा बरसती है। गणेश जी के कुछ मंत्र है हर बुधवार को नियमित रूप से जाप किया जाये तो इसका लाभ मिलता है...

बुधवार को जपे यह गणेश मंत्र

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।

मंत्र का लाभ: यह मंत्र बिगड़े हुए कार्यों को सुधारने में सहायक है।

बुधवार को जपे गजानंद एकाक्षर मंत्र

ऊँ गं गणपतये नमः।।

मंत्र का लाभ: सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

बुधवार को जपे वक्रतुण्ड मंत्र

ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।

निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।

मंत्र का लाभ:कार्य में सफलता और जीवन की बाधाओं का निवारण होता है।

बुधवार को जपे गणेश गायत्री मंत्र

ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।

मंत्र का लाभ:ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति के लिए यह मंत्र प्रभावी है।

बुधवार को जपे मंत्र

गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः।

द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥

विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।

द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्‌॥

विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत्‌ क्वचित्‌।

मंत्र का लाभ:यह मंत्र रोज़मर्रा की परेशानियों को दूर करता है।

बुधवार को जपे मंत्र

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बकः।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्नराजकः।।

धूम्रवर्णो भालचन्द्रो दशमस्तु विनायकः।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।

मंत्र का लाभ- ग्रह दोषों के निवारण में यह मंत्र सहायक है।

बुधवार को जपे गणेश कुबेर मंत्र

ऊं नमो गणपत्ये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

मंत्र का लाभ :यह मंत्र धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है, कर्ज से मुक्ति दिलाता है, और नए धन के स्रोत खोलता है।इन मंत्रों का नियमित जाप करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। विशेष रूप से बुधवार को इन मंत्रों का उच्चारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।


Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story