बड़ा ग्रह परिवर्तन: मंगल-सूर्य इन राशियों के बदलेंगे किस्मत, आने वाला समय है बहुत खास

Grah Gochar : आने वाला समय मंगल और सूर्य का बड़ा गोचर कई राशियों की किस्मत बदल सकता है। करियर, धन और सम्मान में मिल सकते हैं खास संकेत। जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर।

Suman  Mishra
Published on: 11 May 2026 8:37 AM IST
Grah Gochar 2025
X

Grah Gochar 2025

Grah Gochar : ग्रह नक्षत्रों की चाल और परिवर्तन से जातक का दिन बदलता है। इस दिन ग्रहों की चाल में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर कई राशियों के जीवन पर दिखाई दे सकता है। दोपहर 12 .47 मिनट पर मंगल ग्रह अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे, वहीं शाम 7.37 मिनट पर सूर्य देव कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य और मंगल दोनों अग्नि तत्व के ग्रह माने जाते हैं, इसलिए इनका प्रभाव साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है।ज्योतिष अनुसार यह संयोग कुछ राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन और सम्मान के मामले में विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। जानते हैं किन राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि बेहद प्रभावशाली

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद प्रभावशाली है। मंगल का आपकी ही राशि में आना आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह भर सकता है। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बन सकती है।

इस दौरान आपका स्वभाव थोड़ा जल्दबाज हो सकता है। किसी भी निर्णय को बिना सोचे-समझे लेने से बचना बेहतर रहेगा। परिवार में भी आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।कुछ दिनक्रोध और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें।

उपाय – मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

वृषभ राशि लाभकारी संकेत

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी संकेत दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग लंबे समय से किसी नई योजना पर काम कर रहे थे, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है या आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और घर का वातावरण पहले से अधिक सुखद महसूस होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के कारण आप अपने फैसले मजबूती से ले पाएंगे।

उपाय – जल में लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

सिंह राशि परिवर्तन करियर और प्रतिष्ठा

सिंह राशि वालों के लिए परिवर्तन करियर और प्रतिष्ठा के मामले में अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए विस्तार और लाभ के योग बनेंगे।

समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं। यदि कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ था तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय – शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि सकारात्मक बदलाव

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होने से राहत महसूस होगी। नौकरी करने वाले लोगों को सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

व्यापार में सुधार के संकेत हैं और किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और मानसिक तनाव कम हो सकता है।

उपाय – हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें।

मीन राशि नौकरी में पदोन्नति

मीन राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों आने का समय है। इस समय नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं, बिजनेस में नए लोगों से संपर्क होगा, जो भविष्य में लाभदायक हैं। बातचीत और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है।

इस समय खर्च पर नियंत्रण रखे, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।

उपाय – हनुमान जी का चोला चढ़ाएं और सिंदूर अर्पित करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story