×

Grah Pravesh Shubh Muhurat 2024: गृह प्रवेश करने का सबसे सही मुहूर्त कौन सा है, जानिए दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक की सभी तिथियां

Grah Pravesh Shubh Muhurat 2024: दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच अगर आप भी अपने नए घर में शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको इसके लिए सही तिथि बता रहे हैं जब आप अपने घर में प्रवेश कर सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 28 Nov 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 28 Nov 2023 2:23 AM GMT)
Grah Pravesh Shubh Muhurat 2024
X

Grah Pravesh Shubh Muhurat 2024 (Image Credit-Social Media)

Grah Pravesh Shubh Muhurat 2024: हिंदू परम्पराओं के अनुसार कई तिथियां होतीं हैं जिन्हे शुभ और अशुभ माना जाता है। पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार, चतुर्मास 23 नवंबर को समाप्त हो चुका है और इस दिन को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं। वहीँ जैसे ही चतुर्मास समाप्त होता है, विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन समारोह जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गृह प्रवेश एक ऐसा समारोह है जो किसी के नए घर और जीवन में सौभाग्य और सकारात्मकता लाता है। यह महत्वपूर्ण है कि समृद्धि लाने के लिए इसे विशिष्ट दिनों और समय पर किया जाए। आज हम आपको नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक आने वाले गृह प्रवेश मुहूर्त के बारे में बताएंगे।

गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक

आपको बता दें कि जहाँ नवंबर 2023 में गृह प्रवेश के लिए सिर्फ तीन दिन शुभ मुहूर्त थे वहीँ दिसंबर में चार दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी 2024 में केवल एक दिन, फरवरी में छह दिन, मार्च में आठ दिन और अप्रैल में केवल एक दिन शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त है।

गृह प्रवेश मुहूर्त: दिसंबर 2023

  • 6 दिसंबर 2023: बुधवार, सुबह 03:04 बजे से सुबह 06:29 बजे तक
  • 8 दिसंबर, 2023 से 9 दिसंबर, 2023: शुक्रवार, सुबह 8:54 बजे से सुबह 6:31 बजे तक
  • 15 दिसंबर 2023: शुक्रवार, सुबह 8:10 बजे से रात 10:30 बजे तक
  • 21 दिसंबर 2023: गुरुवार, सुबह 9:37 बजे से रात 9:09 बजे तक

गृह प्रवेश मुहूर्त: जनवरी 2024

  • 3 जनवरी 2024: बुधवार, सुबह 07:14 बजे से दोपहर 02:46 बजे तक

गृह प्रवेश मुहूर्त: फरवरी 2024

  • 12 फरवरी 2024: सोमवार, दोपहर 02:56 बजे से शाम 05:44 बजे तक
  • 14 फरवरी, 2024: बुधवार, सुबह 07:01 बजे से सुबह 10:43 बजे तक
  • 19 फरवरी, 2024: सोमवार, सुबह 06:57 बजे से 10:33 बजे तक
  • 26 फरवरी 2024: सोमवार, सुबह 06:50 से 04:31 बजे तक
  • 28 फरवरी 2024: बुधवार, सुबह 04:18 बजे से सुबह 06:47 बजे तक
  • 29 फरवरी, 2024: गुरुवार, सुबह 06:47 बजे से सुबह 10:22 बजे तक

गृह प्रवेश मुहूर्त: मार्च 2024

  • 2 मार्च 2024: शनिवार, दोपहर 02:42 बजे से सुबह 06:44 बजे तक
  • 6 मार्च 2024 से 7 मार्च 2024: बुधवार, दोपहर 02:52 बजे से सुबह 04:13 बजे तक
  • 11 मार्च 2024 से 12 मार्च 2024: सोमवार, सुबह 10:44 बजे से सुबह 06:34 बजे तक
  • 15 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024: शुक्रवार, रात 10:09 बजे से सुबह 06:29 बजे तक
  • 16 मार्च 2024: शनिवार, सुबह 06:29 बजे से रात 09:38 बजे तक
  • 27 मार्च 2024: बुधवार, सुबह 06:17 बजे से शाम 04:16 बजे तक
  • 29 मार्च 2024 से 30 मार्च 2024: शुक्रवार, रात्रि 08:36 बजे से प्रातः 06:13 बजे तक
  • 30 मार्च, 2024: शनिवार, सुबह 06:13 बजे से रात 09:13 बजे तक

गृह प्रवेश मुहूर्त : अप्रैल 2024

  • 3 अप्रैल 2024: बुधवार, शाम 06:29 बजे से रात 09:47 बजे तक
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story