Guru Uday 2026: गुरु उदय से बदलेंगे हालात, इन राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव!

Guru Uday 2026:12 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उदित होंगे। गुरु का उदय कुछ राशियों के लिए क्यों खास है और किन जातकों की बदल सकती है स्थिति, जानिए

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 12 Aug 2026 8:43 AM IST
Guru Uday
X

Guru Uday 2026: देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, धन, भाग्य, संतान, शिक्षा और समृद्धि का कारक ग्रह है। कुंडली में गुरु की मजबूत स्थिति व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सम्मान, आर्थिक स्थिरता और सफलता के रास्ते खोलने वाली है। यही कारण है कि बृहस्पति की चाल, राशि परिवर्तन, वक्री और मार्गी होने के साथ-साथ अस्त और उदय होने की घटना है। इस समय देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में अतिचारी गति से भ्रमण कर रहे हैं और अस्त अवस्था में हैं। गुरु के अस्त होने की वजह से उनके शुभ प्रभाव में कुछ कमी है। अब यह स्थिति बदलने वाली है। आज यानि , 12 अगस्त 2026 को सुबह 5 . 03 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उदित हो गए।

गुरु के उदय होते ही उनकी शुभ ऊर्जा फिर से प्रभावी होने लगेगी। मान्यताओं के अनुसार इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। इन जातकों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार, करियर में नए अवसर, कारोबार में प्रगति और मान-सम्मान बढ़ने के योग बन सकते हैं।

गुरु उदय से इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

वृषभ राशि: बढ़ेगा आत्मविश्वास

वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का उदय कई मायनों में शुभ है।
गुरु आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होंगे।
यह भाव साहस, पराक्रम, छोटी यात्राओं, प्रयासों और भाई-बहनों से संबंधित माना जाता है।
गुरु के उदय होने के बाद आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

जो काम लंबे समय से किसी न किसी वजह से अटके हुए थे, उन्हें दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है।
आपकी मेहनत और प्रयासों को अब बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सकारात्मक रह सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है
इन यात्राओं से भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं।
व्यापार करने वाले जातकों को भी नए संपर्क और नए अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी से जुड़े काम में लाभ की स्थिति बन सकती है।
आर्थिक दृष्टि से भी गुरु का उदय आपके लिए अच्छा माना जा रहा है।
आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और किसी पुराने निवेश या अटके हुए धन से फायदा मिलने की संभावना बन सकती है।
हालांकि धन से जुड़े बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि: करियर से लेकर मान-सम्मान तक मिलेगा लाभ

बृहस्पति का उदय कर्क राशि वालों के लिए विशेष महत्व है, क्योंकि गुरु इसी राशि में उच्च अवस्था में स्थित हैं। 12 अगस्त को गुरु कर्क राशि में ही उदित होंगे और आपकी राशि के लग्न भाव को प्रभावित करेंगे। इसका असर आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, निर्णय क्षमता और जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ सकता है।

इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप पहले की तुलना में अधिक स्पष्टता के साथ फैसले ले सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नौकरी के लिए भी समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम आसान हो सकता है।

बिजनेस से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है।उसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ आय के नए साधन भी सामने आ सकते हैं।पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रह सकती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ने के योग हैं। कुल मिलाकर गुरु का उदय कर्क राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास, सफलता और सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

मकर राशि: नौकरी और कारोबार में तरक्की

मकर राशि के जातकों के लिए भी देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में उदय शुभ संकेत है।
गुरु आपकी राशि से सातवें भाव में उदित होंगे।
ज्योतिष में सातवां भाव विवाह, दांपत्य जीवन, साझेदारी और व्यापार से संबंधित माना जाता है।
इसलिए गुरु के उदय का प्रभाव इन क्षेत्रों में विशेष रूप से देखने को मिल सकता है।
नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
मेहनत का उचित परिणाम मिलने के साथ पदोन्नति या बेहतर अवसर की स्थिति बन सकती है।
जो लोग लंबे समय से नौकरी से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे थे, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं।
कारोबार में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और किसी नई डील या साझेदारी से फायदा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्राएं भी लाभदायक साबित हो सकती हैं। यदि आप अपने व्यापार को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आय में सुधार के संकेत हैं। पुराने आर्थिक तनाव धीरे-धीरे कम हो सकते हैं और धन से जुड़े मामलों में स्थिरता आने की संभावना है। हालांकि किसी भी निवेश या साझेदारी से पहले जरूरी दस्तावेजों और शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लेना उचित रहेगा।

दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है। अविवाहित जातकों के लिए भी विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है।

गुरु उदय का महत्व

ज्योतिष में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना गया है। गुरु की दृष्टि जिस भाव पर पड़ती है, उससे जुड़े विषयों में वृद्धि और सकारात्मकता की संभावना मानी जाती है। यही वजह है कि गुरु के उदय होने की घटना को विशेष महत्व है। व्यक्ति की जन्मकुंडली, दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी भी बड़े निर्णय को केवल राशि के आधार पर लेना उचित नहीं माना जाता। यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणना पर आधारित है।

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में उदय कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद और अवसर लेकर आ सकता है। लेकिन इस समय कुछ लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story