Hanuman Bhakti Ke Upay मंगलवार को करें हनुमान जी की खास पूजा, दूर होंगे संकट, खुलेंगे सफलता के द्वार

Hanuman Bhakti Ke Upay : मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। जानें इस दिन पूजा का महत्व, आसान उपाय, मंत्र और बजरंगबली की कृपा पाने के सरल उपाय। कैसे पाएं हनुमान जी की भक्ति...

Suman  Mishra
Published on: 16 Jun 2026 9:11 AM IST (Updated on: 17 Jun 2026 7:20 AM IST)
Hanuman Bhakti Ke Upay मंगलवार को करें हनुमान जी की खास पूजा, दूर होंगे संकट, खुलेंगे सफलता के द्वार
X

Hanuman Bhakti Ke Upay : हिंदू धर्म में रामभक्त हनुमान को संकटमोचक कहा जाता है। मान्यता है कि वे अपने भक्तों की पुकार जल्दी सुनते हैं और उनकी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। हनुमान जी को बल, बुद्धि, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि लाखों लोग हर मंगलवार को उनकी पूजा करते हैं।
धर्मग्रंथों के अनुसार जब भगवान श्रीराम ने पृथ्वी पर अपनी लीलाओं का समापन किया, तब उन्होंने हनुमान जी को लोककल्याण के लिए धरती पर ही रहने का आशीर्वाद दिया। इसी कारण हनुमान जी को चिरंजीवी और जागृत देवता कहा जाता है। उनकी आराधना से भय, संकट और मानसिक अशांति को दूर करने में सहायक होती है।

हनुमान जी शक्ति, साहस, निष्ठा, सेवा और भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। जो नियमित रूप से उनकी उपासना करता है, उसके भीतर आत्मविश्वास, सकारात्मकता और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

मंगलवार क्यों खास है?

मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है। मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम और उत्साह का प्रतीक है। हनुमान जी को भी अद्भुत बल और पराक्रम है, इस दिन बजरंगबली की आराधना करने से भय, शत्रु बाधा, मानसिक तनाव और जीवन की अनेक परेशानियों से राहत मिल सकती है। कई श्रद्धालु मंगलवार को व्रत रखते हैं और हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन करते हैं।

मंगलवार को कैसे करें हनुमान जी की पूजा?

मंगलवार की सुबह स्नान आदि के बाद लाल या केसरिया कपड़ा पहने। इसके बाद हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाएं और उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल तथा गुड़-चना अर्पित करें।

पूजा के दौरान श्रीराम का स्मरण अवश्य करें, क्योंकि हनुमान जी को श्रीराम की भक्ति सबसे अधिक प्रिय है। श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ किया जा सकता है।

मंगलवार का दिन हनुमान जी को बहुत प्रिय है। इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। कहा जाता है कि हनुमान जी की कृपा से डर, तनाव, नकारात्मक सोच और बाधाओं से राहत मिलती है।

विवाह में आ रही रुकावट तो

अगर शादी की बात बार-बार बनकर बिगड़ जाती है या वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता है, तो हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे मन शांत रहता है और रिश्तों में मधुरता बढ़ती है।

ग्रहों की परेशानी से छुटकारा

जिन लोगों को शनि, राहु या केतु की वजह से परेशानी महसूस होती है, वे मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।

घर में सुख-शांति के लिए

अगर घर में आए दिन झगड़े या तनाव रहता है, तो मंगलवार की शाम सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा पढ़ें। इससे घर का माहौल सकारात्मक और शांत बना रहता है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। साथ ही तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

स्वास्थ्य और मानसिक शक्ति के लिए

जो लोग चिंता, डर या मानसिक तनाव से परेशान रहते हैं, उन्हें मंगलवार को हनुमान जी का पूजा करे। नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ने से मन मजबूत होता है और सकारात्मक सोच बढ़ती है।

मंगलवार का आसान मंत्र

ॐ हनुमते नमः

इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मन को शांति मिलती है और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए बहुत शुभ है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करे, हनुमान चालीसा पढ़े और अच्छे कर्म करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story