×

Hatheli Me Til : हाथ में तिल का शुभ-अशुभ प्रभाव कर देगा आपको हैरान, जानिए कब मिलेगा सम्मान, कब होगा अपमान

Hatheli Me Til :हस्त रेखा शास्त्र में हथेली की रेखा और तिल व्यक्ति के भाग्य को दर्शाता है। हथेली पर स्थित तिल को ज्योतिष शुभ और अशुभ दोनों मानते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Jan 2022 6:34 AM GMT
Hatheli Me Til (Mole)
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Hatheli Me Til (Mole)

हथेली में तिल: ज्योतिष शास्त्र में हथेली (Hatheli) की रेखाओं और तिल ( Mole) के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। हस्त रेखा शास्त्र में हथेली की रेखा और तिल व्यक्ति के भाग्य को दर्शाता है। हथेली पर स्थित तिल को ज्योतिष शुभ और अशुभ दोनों मानते हैं।हाथ या शरीर के किसी अंग पर तिल होना कामुकता का है प्रतीक वहीं दूसरी ओर जिन लोगों के ऊपरी होंठ पर दाईं ओर तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं होती और वे बहुत धनी भी होते हैं।

हाथों में तिल होने से क्या होगा

हस्तरेखा (Hast Rekha) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर अंगूठे के नीचे तिल होता है तो उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है। लेकिन अगर अंगूठे के ऊपर तिल (Mole) होता है तो मेहनत करने के बाद भी परिणाम कम ही मिलता दिखाई देता है. हाथ की मध्यमा उंगली पर त‌िल शुभ माना जाता है।

हथेली में तिल के शुभ-अशुभ संकेत

जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर तिल का निशान होता है वह व्यावहारिक, कर्मठ और न्याय का साथ देने वाले होते हैं। लेकिन अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति के कई प्रेम संबंध एवं प्रेम के कारण जीवन में नुकसान का योग बना रहता है। ऐसे व्यक्ति कामुक और काफी खर्चीले होते हैं।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

दाहिने हाथ में तिल होने का मतलब

वहीं दाएं हाथ का तिल जातक को अमीर बनाता है. इन लोगों को पैसे के साथ-साथ जीवन में खुशियां भी बहुत मिलती हैं। इसके अलावा हथेली की अन्‍य जगहों पर तिल होने के अलग मतलब होते हैं। उंगली पर तिल- यदि हाथ की पहली उंगली पर तिल हो तो ऐसे लोगों को मान-हानि का सामना करना पड़ता है।

कनिष्ठा उंगली पर तिल

सबसे छोटी उंगली यानी कन‌िष्ठा पर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि संपत्त‌ि के मामले में तो भाग्यशाली होता है लेक‌िन जीवन पर परेशानी और अशांत‌ि बनी रहती है।

मध्यमा उंगली में तिल

हाथ के बीच वाली उंगली पर तिल के होने से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है लेकिन इस उंगली के नीचे तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है।

तर्जनी उंगली पर तिल होना

जिस व्यक्ति की तर्जनी यानि इंडेक्स फिंगर पर तिल होता है वह धनवान तो होता है, लेकिन शत्रुओं से परेशान रहता है। ऐसे व्यक्तियों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अंगूठे पर या थम्ब तिल हो तो व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहार कुशल तथा न्यायप्रिय होता है। ऐसे व्यक्ति से सभी लोग प्यार करते हैं।

अनामिका उंगली पर तिल

अनामिका उंगली में तिल होने पर व्यक्ति का समाज में रुतबा काफी होता है। ऐसा व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनता है। जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वे लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। ऐसे लोग धन खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं फिर भी इनके पास धन की कमी नहीं होती है।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

हथेली के पर्वतों पर तिल

इसके अलावा हस्तरेखा के अनुसार व्यक्ति के भाग्य को दर्शाने में जितना महत्व रेखाओं का है उससे कहीं अधिक हथेली की तिल का है। हथेली में कुछ ऐसे पर्वत या स्थान हैं जहां तिल का होना व्यक्ति की किस्मत के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। जानते हैं कि हथेली के किस पर्वत पर तिल के निशान भविष्य की किस्मत को बताते

गुरु पर्वत- हथेली का सबसे प्रमुख पर्वत गुरू पर्वत को माना गया है। यह पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे का भाग होता है। इस पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत अधिक पैसा कमाता है। साथ ही वह सभी प्रकार के सुख-सुविधाओं को आनंद लेता है।

सूर्य पर्वत- हथेली में अंगूठे के नीचे का स्थान भी सूर्य पर्वत कहलाता है। साथ ही अनामिका उंगली के नीचे का भाग सूर्य पर्वत कहलाता है। इस स्थान पर तिल होने पर प्रारंभ में व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए परेशान जरूर होता है, लेकिन सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक रहती है।

चन्द्र पर्वत- कनिष्ठा उंगली सबसे छोटी उंगली को कहा जाता है। चन्द्र पर्वत कनिष्ठ उंगली के नीचे का क्षेत्र होता है। चन्द्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति जीवन में अपार धन संपत्ति का मालिक होता है। धन-संपत्ति के मामले में ऐसा व्यक्ति अच्छे-अच्छे धनी लोगों को से आगे निकल जाता है।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story