आज पैसा आएगा या खर्च बढ़ेगा? 7 अक्टूबर को इन राशियों का समय बदलेगा या नही? जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 October 2026: आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें नौकरी, कारोबार, धन, करियर, प्रेम, परिवार और सेहत के मामले में आज का राशिफल।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 7 Oct 2026 8:53 AM IST (Updated on: 7 Oct 2026 8:55 AM IST)
आज पैसा आएगा या खर्च बढ़ेगा? 7 अक्टूबर को इन राशियों का समय बदलेगा या नही? जानें राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 7 October 2026: आज 7 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कुछ नया लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को करियर और धन के मामले में फायदा मिल सकता है, तो कुछ लोगों को खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। ग्रहों की स्थिति का असर आपकी नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 7 अक्टूबर 2026 का आज का राशिफल और मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

7 अक्टूबर 2026 मेष राशिफल: आज का मेष राशिफल

मेष: आज चंद्रमा सिंह राशि में है आपकी राशि के नवम भाव का चंद्रमा आज आपको मन को शांति देने वाले किसी धार्मिक या आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलने का अवसर देगा। यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी, लेकिन इससे आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। दूसरे लोगों की बातों और आश्वासनों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय अपने प्रयासों पर भरोसा रखें। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। नए लोगों से मिलने और संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का मूड खराब हो तो बेवजह बहस करने से बचें। तनाव कम करने के लिए पसंदीदा संगीत सुनना आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक शांति के लिए आज क्रीम रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जा सकता है।

7 अक्टूबर 2026 वृष राशिफल: आज का वृष राशिफल

वृष: वृष राशि के दशम भाव का चंद्रमा करियर, नौकरी और प्रतिष्ठा में बदलाव; काम में लोकप्रियता देगा। आज बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। काम के तनाव से राहत पाने के लिए परिवार का साथ मददगार रहेगा। आपकी रचनात्मक सोच किसी काम को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित हो सकती है। छोटे भाई-बहन किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी सलाह ले सकते हैं। प्रेम जीवन में भावनाओं की गहराई महसूस होगी और रिश्ते में नजदीकी बढ़ सकती है। यात्रा से तत्काल लाभ भले न मिले, लेकिन आगे के लिए नए अवसर बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव मिलेंगे। हालांकि छुट्टी के दिन काम का दबाव आपको परेशान कर सकता है।

7 अक्टूबर 2026 मिथुन राशिफल: आज का मिथुन राशिफल

मिथुन: मिथुन राशि के एकादश भाव का चंद्रमा आय, लाभ, नेटवर्क और इच्छापूर्ति के लिए अच्छा है। आज जातक को पर्याप्त आराम न मिलने पर थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। पैसों के मामले में जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचें। किसी भी निवेश से पहले उसके सभी पहलुओं को अच्छी तरह जांच लें। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने से दिन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में अचानक कोई मुलाकात या बातचीत आपको उलझन में डाल सकती है। विवाद की स्थिति में अपनी बात सोच-समझकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग और देखभाल आपको भावनात्मक मजबूती देगा। रिश्तेदारों से मुलाकात भी हो सकती है।

7 अक्टूबर 2026 कर्क राशिफल: आज का कर्क राशिफल

कर्क: कर्क राशि के द्वादश भाव का चंद्रमा खर्च, विदेश, एकांत, नींद और आध्यात्मिकता पर प्रभाव पड़ेगा। आज आपको अपनी पसंद के काम करने और थोड़ा मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। अचानक खर्च बढ़ सकता है या पैसे से जुड़ी कोई छोटी परेशानी सामने आ सकती है। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से बातचीत होने की संभावना है। प्रेम जीवन में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिल पर असर डाल सकती है। अपने व्यक्तित्व और पहनावे में छोटा बदलाव भी आत्मविश्वास बढ़ाएगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई खास सरप्राइज दे सकता है। साथ मिलकर भोजन करना या पसंदीदा पकवान बनाना रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ाएगा।

7 अक्टूबर 2026 सिंह राशिफल: आज का सिंह राशिफल

सिंह: सिंह राशि में प्रथम भाव का चंद्रमा यह आपका स्वयं का भाव है। यहां चंद्रमा आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है। आज किसी आध्यात्मिक व्यक्ति या बुजुर्ग का आशीर्वाद आपको मानसिक सुकून दे सकता है। धन कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन बचत पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में हंसी-मजाक और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे, जिससे दूसरे काम प्रभावित हो सकते हैं। दिन में कुछ अच्छी घटनाएं होंगी, लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां तनाव भी दे सकती हैं। दांपत्य जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है और इसमें प्रियजनों का साथ मिलने से खुशी होगी।

7 अक्टूबर 2026 कन्या राशिफल: आज का कन्या राशिफल

कन्या: दूसरे भाव का चंद्रमा धन, परिवार और वाणी का भाव देगा। आज तनाव कम करने के लिए संगीत, मनोरंजन या अपनी पसंद की गतिविधियों का सहारा लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन बढ़ते खर्च आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। परिचित लोगों के साथ निजी बातें साझा करने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में किसी खास व्यक्ति की कमी महसूस हो सकती है। सामाजिक और परोपकारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। वैवाहिक जीवन में धैर्य रखना जरूरी होगा। खाली समय में नकारात्मक सोच से बचें और खुद को किसी सकारात्मक काम में व्यस्त रखें।

7 अक्टूबर 2026 तुला राशिफल: आज का तुला राशिफल

तुला: तुला राशि में चंद्रमा तीसरे भाव में साहस, संचार, भाई-बहन और छोटी यात्राओं में सक्रियता देगा। आज खान-पान को लेकर सावधानी बरतें और अपनी दिनचर्या में थोड़ा व्यायाम शामिल करें। खर्च बढ़ने के कारण बजट बिगड़ सकता है, इसलिए गैरजरूरी खरीदारी से बचें। रिश्तेदारों या दोस्तों की ओर से अचानक कोई उपहार या अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सीमा और मर्यादा का ध्यान रखें। काम के प्रति आपका उत्साह और रचनात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। दांपत्य जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। खरीदारी का मन बने तो बजट देखकर ही फैसला करें।

7 अक्टूबर 2026 वृश्चिक राशिफल: आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक: वृश्चिक राशि चौथे भाव में है आज यह स्थिति मानसिक रूप से थोड़ी संवेदनशील है।इसलिए आज आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। कम ऊर्जा महसूस होने पर अपनी पसंद के किसी रचनात्मक काम में समय बिताना अच्छा रहेगा। अचानक बढ़े खर्च मानसिक परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर सावधानी रखें। दोस्तों का साथ आपको भावनात्मक राहत देगा। प्रेम संबंधों में आज उत्साह थोड़ा कम रह सकता है। करीबी लोगों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बहस बढ़ाने से बचें। जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रह सकता है। दिन का बाकी समय किसी पसंदीदा काम में लगाना बेहतर रहेगा।

7 अक्टूबर 2026 धनु राशिफल: आज का धनु राशिफल

धनु: धनु राशि में चंद्र पंचम भाव में है। जो शिक्षा, बुद्धि, संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छी स्थिति हो सकती है, आज पेट और पाचन से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए बहुत तला-भुना भोजन करने से बचें। निवेश के मामले में अनुमान के आधार पर फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार आपकी स्वतंत्र दिनचर्या से नाराज हो सकता है, इसलिए घर के लोगों को भी पर्याप्त समय दें। देर रात तक बाहर रहने और अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में अपनी समझ से फैसला लें और किसी के दबाव में न आएं। यात्रा लाभदायक हो सकती है, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना है। कोई पुराना मित्र जीवनसाथी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कर सकता है।

7 अक्टूबर 2026 मकर राशिफल: आज का मकर राशिफल

मकर: मकर राशि में चंद्रमा षष्ठम भाव में है आज आपको स्वास्थ्य और मानसिक तनाव पर ध्यान देना जरूरी है। आज आप अपने स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और लुक में सुधार करने के लिए समय निकाल पाएंगे। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। आपका आकर्षक व्यक्तित्व नए लोगों को आपकी ओर खींच सकता है और नए संपर्क बनेंगे। प्रेम जीवन में दिल की बात ज्यादा देर तक छिपाकर न रखें। दिन में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन उनके साथ काम का दबाव भी रहेगा। वैवाहिक जीवन में रिश्ते का सकारात्मक पक्ष देखने को मिलेगा। छुट्टी के दिन काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है, इसलिए समय का सही प्रबंधन करें।

7 अक्टूबर 2026 कुंभ राशिफल: आज का कुंभ राशिफल

कुंभ: कुंभ राशि में चंद्रमा सप्तम भाव में है। विवाह और साझेदारी जीवन में भावनात्मक प्रभाव मजबूत होगी। आज छोटी-छोटी परेशानियों को बार-बार सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हर बात को बड़ा बनाने के बजाय शांत रहकर स्थिति को समझने की कोशिश करें। मनोरंजन और सुंदरता से जुड़ी चीजों पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। रिश्तेदारों से मुलाकात आपकी उम्मीद से ज्यादा अच्छी रह सकती है। प्रेम जीवन में किसी खास व्यक्ति की याद सताएगी। अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति अचानक संपर्क कर सकता है। जीवनसाथी शुरुआत में कम ध्यान देता हुआ नजर आएगा, लेकिन बाद में उसकी व्यस्तता की वजह समझ आएगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले तो पीछे न हटें।

7 अक्टूबर 2026 मीन राशिफल: आज का मीन राशिफल

मीन: मीन राशि में चंद्रमा अष्टम भाव में है। इससे ज्योतिष, आध्यात्म, शोध और गूढ़ विषयों में गहरी रुचि पैदा होगी। आज तनाव और नकारात्मक विचार मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं। निवेश और भविष्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी हर किसी के साथ साझा न करें। किसी बीमार रिश्तेदार से मिलने जाना आपके लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा की स्थिति बन सकती है, लेकिन इसे रिश्ते का अंत न समझें। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन का माहौल बन सकता है। हंसी-मजाक के दौरान जीवनसाथी के साथ पुरानी बात निकल सकती है और विवाद बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताते हुए भी अपनी जरूरत के आराम को नजरअंदाज न करें।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।



दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aaj Ka Rashifal 7 October 2026, 7 October 2026 Rashifal, Today Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal, 7 October Horoscope, Daily Horoscope Hindi 7 October Rashifal Aaj Ka Rashifal 7 अक्टूबर 2026 का राशिफल 7 अक्टूबर का राशिफल Mesh Rashifal Vrishabh Rashifal Mithun Rashifal Kark Rashifal Singh Rashifal Kanya Rashifal Tula Rashifal Vrishchik Rashifal Dhanu Rashifal Makar Rashifal Kumbh Rashifal Meen Rashifal 7 October 2026 Rashifal

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story