30 नवंबर 2026 कल का अंक राशिफल: सोमवार को नौकरी, पैसा और लव लाइफ में कैसा रहेगा 9 अंकों का दिन?

Kal Ka Ank Rashifal 30 November 2026: सोमवार को मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, धन और प्रेम जीवन कैसा रहेगा? जानें अपना शुभ अंक, शुभ रंग और दैनिक अंक ज्योतिष।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 28 Nov 2026 10:09 AM IST
30 नवंबर 2026 कल का अंक राशिफल: सोमवार को नौकरी, पैसा और लव लाइफ में कैसा रहेगा 9 अंकों का दिन?
X

Aaj Ka Ank Jyotish 30 November 2026 : ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष 30 नवंबर 2026, रविवार का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगों के लिए नई शुरुआत, तो कुछ के लिए अपनी योजनाओं पर दोबारा विचार करने का संकेत दे सकता है। नौकरी करने वाले हों या पढ़ाई कर रहे युवा, बिजनेस में नए हों या अपनी लव लाइफ को लेकर उलझन में हों, जानें जन्म तारीख के आधार पर कल का दिन आपके लिए क्या संकेत दे रहा है।

आज का अंक राशिफल सिर्फ धन और करियर तक सीमित नहीं है। इसमें रिश्तों, आत्मविश्वास, पढ़ाई, सोशल लाइफ और उन छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दिया गया है, जो युवाओं के रोजमर्रा के फैसलों को प्रभावित करती हैं।अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के आधार पर मूलांक निकालकर उसके भविष्य फल की गणना की जाती है।

Aaj Ka Ank Jyotish 30 November 2026 (कल का अंक ज्योतिष 30 नवंबर 2026 )

1 मूलांक (1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी सूर्य देव हैं। सोमवार को आपकी बातचीत का तरीका किसी महत्वपूर्ण काम को आसान बना सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी नए अवसर की जानकारी मिल सकती है। व्यापार में पुराने संपर्कों से फायदा उठाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को समय का सही उपयोग करना होगा। दोस्तों के साथ किसी योजना पर चर्चा हो सकती है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: आसमानी

2 मूलांक ( 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी चन्द्र हैंआप अपने निजी जीवन और परिवार को अधिक समय देना चाहेंगे। घर के किसी सदस्य की जरूरत को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई पुराना मामला फिर सामने आ सकता है, जिसे धैर्य से सुलझाना बेहतर होगा। भावनाओं में बहकर कोई आर्थिक फैसला न लें। सेहत के लिए आराम को प्राथमिकता दें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: मोती सफेद

3 मूलांक ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी बृहस्पति हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को लेकर चर्चा हो सकती है। व्यापार करने वालों को अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। किसी करीबी की सफलता से आपको भी प्रेरणा मिलेगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नारंगी

4 मूलांक ( 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग )

अंक ज्योतिष में मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी राहु हैं। सोमवार को छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा समय लगाने के बजाय जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। नौकरी में दस्तावेजों और आंकड़ों से जुड़े काम ध्यानपूर्वक करें। किसी पुराने परिचित से बातचीत आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। परिवार में किसी की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: जैतूनी हरा

5 मूलांक ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी बुध हैं। साझेदारी और रिश्तों से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी करीबी के साथ मिलकर नई योजना बना सकते हैं। नौकरी में टीम के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खरीदारी के दौरान बजट का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में अपनी बात खुलकर कहने से गलतफहमियां कम हो सकती हैं।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

6 मूलांक (6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शुक्र हैं। साझेदारी और रिश्तों से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी करीबी के साथ मिलकर नई योजना बना सकते हैं। नौकरी में टीम के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खरीदारी के दौरान बजट का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में अपनी बात खुलकर कहने से गलतफहमियां कम हो सकती हैं।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

7 मूलांक (7, 16, 25 तारीख को जन्म लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी केतु हैं। सोमवार को शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में नई दिशा मिल सकती है। किसी नए कोर्स या कौशल को सीखने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में साथ बिताया गया समय रिश्ते को बेहतर बना सकता है। यात्रा की योजना बनाते समय जरूरी जानकारी पहले जुटा लें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

8 मूलांक ( 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शनि हैं आपको अपने काम और निजी जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना होगा। घर से जुड़े किसी खर्च की योजना बन सकती है। नौकरी में किसी पुराने काम की समीक्षा हो सकती है। व्यापारियों को भुगतान और हिसाब-किताब के मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। परिवार के किसी बड़े सदस्य की बात आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: स्लेटी

9 मूलांक ( 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

अंक ज्योतिष में मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी मंगल हैं।नए लोगों से जुड़ने और अपने विचार साझा करने का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया, तकनीक या ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल जरूरी होगा। किसी दोस्त के साथ पुरानी योजना दोबारा शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। अनावश्यक बहस से दूरी रखें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नीला

अंक ज्योतिष में मूलांक


अंक ज्योतिष में
मूलांक का प्रयोग तीन तरीके से होता है...

मूलांक किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को एक-एक कर जोड़ने से जो अंक प्राप्त होता है वो उस व्यक्ति का मूलांक कहलाता है। उदाहरण स्वरूप यदि किसी व्यक्ति कि जन्म तिथि 28 है तो 2+8 =10, 1 +0 =1, तो व्यक्ति का मूलांक 1 होगा।

भाग्यांक किसी व्यक्ति की जन्म तिथि, माह और वर्ष को जोड़ने के बाद जो अंक प्राप्त होता है वो उस व्यक्ति का भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति की जन्म तिथि 28-04-1992 है तो उस व्यक्ति का भाग्यांक 2+8+0+4+1+9+9+2 = 35, 3+5= 8, अर्थात इस जन्मतिथि वाले व्यक्ति का भाग्यांक 8 होगा।

नामांक किसी व्यक्ति के नाम से जुड़े अक्षरों को जोड़ने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वो उस व्यक्ति का नामांक कहलाता है। उदाहरण स्वरूप यदि किसी का नाम “RAM” है तो इन अक्षरों से जुड़े अंकों को जोड़ने के बाद ही उसका नामांक निकला जा सकता है। R(18, 1+8=9+A(1)+M(13, 1+3=4), 9+1+4 =14=1+4=5, लिहाजा इस नाम के व्यक्ति का नामांक 5 होगा।

बता दें की अंक शास्त्र में किसी भी अंक को शुभ या अशुभ नहीं माना जाता है। जैसे की 7 को शुभ अंक माना जाता है लेकिन 13 को अशुभ, जबकि यदि 13 का मूलांक निकाला जाए तो भी 7 ही आएगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story