Kal ka Rashifal 24 September 2026: कल इंतजार होगा खत्म! करियर से जुड़ी बड़ी खबर देगी नई दिशा

Kal ka Rashifal 24 September 2026: आनेवाला कल 24 सितंबर 2026, 4 राशियों के लिए खास रह सकता है। धन, नौकरी, कारोबार, परिवार और सेहत के लिहाज से जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का कल का राशिफल और आसान उपाय

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 22 Sept 2026 7:00 PM IST
Kal ka Rashifal 24 September 2026:  कल इंतजार होगा खत्म! करियर से जुड़ी बड़ी खबर देगी नई दिशा
X

Kal Ka Rashifal 24 September 2026 आनेवाला कल 24सितंबर 2026 का राशिफल: आनेवाला कल 24 सितंबर गुरुवार, तिथि- त्रयोदशी पक्ष-शुक्ल, चन्द्रमा मकर में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 24 सितंबर गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 24 सितंबर 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिनपरिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल बनेगा। घर के किसी जरूरी काम को लेकर आपकी सलाह ली जा सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी

कल का वृष राशिफल 24 सितंबर 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृष राशि आने वाला कल के दिन आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी न होने से थकान महसूस हो सकती है।

कल का मिथुन राशिफल 24 सितंबर 2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन कल किसी व्यक्ति की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। भावनाओं में आकर लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। अपने जरूरी कामों की प्राथमिकता तय करके चलें।

कल का कर्क राशिफल 24 सितंबर 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि के जातक कल के दिन रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने हुनर को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। कोई नई चीज सीखने की शुरुआत भी कर सकते हैं।

कल का सिंह राशिफल 24 सितंबर 2026 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि के लिए कल के दिन जातक करियर को लेकर युवाओं को नई दिशा मिल सकती है। लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, उससे जुड़ी कोई जानकारी सामने आ सकती है।

कल का कन्या राशिफल 24 सितंबर 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले जातक का कल के दिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी। दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान देना आपके लिए अधिक उपयोगी रहेगा।

कल का तुला राशिफल 24 सितंबर 2026 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के जातक के लिए कल नौकरी करने वालों के लिए दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। किसी जरूरी प्रोजेक्ट या काम को पूरा करने की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। शुरुआत में काम थोड़ा मुश्किल लगेगा, लेकिन सही योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

कल का वृश्चिक राशिफल 24 सितंबर 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन कामकाज में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने काम से लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है, लेकिन बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

कल का धनु राशिफल 24 सितंबर 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले जातक कल दिन कारोबार में स्थिति धीरे-धीरे अनुकूल होती नजर आएगी। पिछले दिनों जिस काम को लेकर परेशानी चल रही थी, उसमें सुधार की शुरुआत हो सकती है।

कल का मकर राशिफल 24 सितंबर 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वाले कल का दिन व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के सामने अपनी कार्यक्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने काम की समीक्षा हो सकती है

कल का कुंभ राशिफल 24सितंबर 2026 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि के लिए कल के दिन आपकी मेहनत की सराहना भी संभव है। यदि नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दबाजी करने के बजाय उपलब्ध विकल्पों की अच्छी तरह जांच करें।

कल का मीन राशिफल 24सितंबर 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि के जातक कल के दिन करियर से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, लेकिन मोबाइल या दूसरी गतिविधियों के कारण ध्यान भटक सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत महसूस हो सकती है।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है? हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story