Kal Ka Rashifal 29 October 2026:कल गुरुवार सेहत, धन-प्यार का जानें हाल, 12 राशियों का कल का राशिफल?

Kal Ka Rashifal 29 October 2026: आनेवाला कल 29 अक्टूबर को ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। बुधवार का दिन मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत लेकर आएगा? जानें करियर, कारोबार, धन, परिवार, सेहत और गुरुवार के आसान उपाय। जानें मेष से मीन तक कल का राशिफल।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 27 Oct 2026 7:30 PM IST
Kal Ka Rashifal 29 October 2026:कल गुरुवार सेहत, धन-प्यार का जानें हाल, 12 राशियों का कल का राशिफल?
X

Kal Ka Rashifal 29 October 2026 आनेवाला कल 29 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आनेवाला कल 29 अक्टूबर गुरुवार तिथि चौथ कार्तिक माह कृष्ण पक्ष, चन्द्रमा वृष-मिथुन राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 29 अक्टूबर गुरुवार कल की भविष्यवाणी.

कल का मेष राशिफल 29 अक्टूबर 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों को कल परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम या शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए दिन उपयोगी रहेगा। दूर रहने वाले किसी परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा की योजना बने तो जरूरी तैयारियां पहले से कर लें।

कल का वृष राशिफल 29अक्टूबर 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृषभ राशि वालों को कल नई योजना पर काम शुरू करने का विचार अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार करने वालों को निवेश या कारोबार बढ़ाने से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। किसी काम में धन लाभ होने की संभावना है। संतान की पढ़ाई या उपलब्धि से खुशी मिल सकती है। हालांकि, पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और केवल दूसरों की बातों पर भरोसा न करें।

कल का मिथुन राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों को कल घर के माहौल पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। अपनी राय रखते समय दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। कामकाज की व्यस्तता के कारण अपनों को समय देना मुश्किल हो सकता है, लेकिन बातचीत के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकालें। किसी पुराने विवाद को दोबारा उठाने से बचें।

कल का कर्क राशिफल 29अक्टूबर 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि वालों को कल अपने मन को शांत रखकर काम करने की जरूरत होगी। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का ध्यान भटक सकता है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करें। नौकरी और कारोबार में कोई फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। गैरजरूरी खरीदारी से बचें और बचत पर ध्यान दें। नकारात्मक सोच में उलझने के बजाय उन कामों की सूची बनाएं जिन्हें आप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

कल का सिंह राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Leo Horoscope Tomorrow)सिंह राशि वालों को कल दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। घर पर साथ बैठकर भोजन करने या किसी छोटे आयोजन की योजना बन सकती है। कामकाज में व्यस्त रहने के बावजूद अपनों के लिए समय निकाल पाएंगे। हालांकि, मौज-मस्ती के चक्कर में बजट न बिगाड़ें। किसी दोस्त की सलाह उपयोगी हो सकती है, लेकिन जरूरी फैसले अपनी परिस्थिति देखकर ही लें।

कल का कन्या राशिफल 29 अक्टूबर 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वालों को कल सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर ध्यान बढ़ सकता है। नए कपड़े खरीदने, घर के लिए सामान लेने या वाहन से जुड़ी योजना बनाने का विचार आ सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट हो सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ने पर जल्दबाजी में अपनी भावनाएं जाहिर करने से बचें। खर्च और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

कल का तुला राशिफल 29अक्टूबर 2026 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि वालों के लिए कल दूसरों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। कामकाज में किसी महिला की सलाह या मदद से फायदा मिल सकता है। हालांकि, छोटी बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है। अपनी जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। खानपान में लापरवाही न करें और किसी भी बात को लेकर बेवजह चिंता करने के बजाय समाधान पर ध्यान दें।

कल का वृश्चिक राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow ) तुला राशि वालों के लिए कल अपनी बात रखने के तरीके पर ध्यान देना होगा। घर हो या कार्यस्थल, तीखे शब्द किसी करीबी को नाराज कर सकते हैं। किसी जरूरी मामले में बीच का रास्ता निकालना आपके हित में रहेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए दूसरों की बात सुनने के साथ अपने जरूरी काम भी समय पर पूरे करें।

कल का धनु राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow)
धनु राशि वालों के लिए कल अपनी बात रखने के तरीके पर ध्यान देना होगा। घर हो या कार्यस्थल, तीखे शब्द किसी करीबी को नाराज कर सकते हैं। किसी जरूरी मामले में बीच का रास्ता निकालना आपके हित में रहेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए दूसरों की बात सुनने के साथ अपने जरूरी काम भी समय पर पूरे करें।

कल का मकर राशिफल 29 अक्टूबर 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वालों को कल अपनी बात रखने के तरीके पर ध्यान देना होगा। घर हो या कार्यस्थल, तीखे शब्द किसी करीबी को नाराज कर सकते हैं। किसी जरूरी मामले में बीच का रास्ता निकालना आपके हित में रहेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए दूसरों की बात सुनने के साथ अपने जरूरी काम भी समय पर पूरे करें।

कल का कुंभ राशिफल 29 अक्टूबर 2026 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि वालों को कल कामकाज में अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी करने वालों को किसी महत्वपूर्ण काम में आगे रहने का मौका मिलेगा। व्यापार में कोई नई योजना बनाने या पुराने ग्राहक से संपर्क करने का विचार आ सकता है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, सफलता के उत्साह में जरूरी नियमों को नजरअंदाज न करें।

कल का मीन राशिफल 29अक्टूबर 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि वालों को कल बातचीत में विशेष सावधानी रखनी होगी। आपका इरादा सही होने के बावजूद कोई आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है। परिवार या रिश्तेदारी में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। कामकाज में अपनी जिम्मेदारी पूरी करें और दूसरों के काम में बेवजह दखल न दें। शांत रहकर बात करने से कई उलझनों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है? हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story