TRENDING TAGS :
Kal ka Rashifal 5 October 2026:ग्रहों की चाल बदलेगी तो किसे अच्छा होगा, जाने कल का राशिफल
Kal ka Rashifal 5 October 2026: आनेवाला कल 7 अक्टूबर 2026बुधवार कल इन राशियों को मिल सकता है अचानक फायदा, बाकी रखें इन बातों का ध्यान। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए कल की भविष्यवाणी जानिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी के लिए कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 7 October 2026 आनेवाला कल 7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आनेवाला कल 7 अक्टूबर बुधवार, तिथि द्वादशी पक्ष-आश्विन कृष्ण, चन्द्रमा कर्क में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 7 अक्टूबर बुधवार कल की भविष्यवाणी...
कल का मेष राशिफल 7 अक्टूबर 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिन नौकरी के क्षेत्र में बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। आज सब कुछ आपके पक्ष में होगा।स्वास्थ व खाने पीने पर ध्यान दे।व्यवसाय में कुछ ऐसा होगा जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। छात्रों को परिणाम बेहतरीन मिलेगा।
कल का वृष राशिफल 7 अक्टूबर 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृष राशि आने वाला कल के दिन कई प्रकार की परेशानी खड़ी कर सकता है और इनसे बचने के जगह इनको दूर करने का प्रयास करें।नौकरी व व्यवसाय में भी इसका प्रभाव पड़ेगा।स्वास्थ क लेकर सचेत रहे। प्यार में धोखा मिलेगा। धैर्य रखें।
कल का मिथुन राशिफल 7अक्टूबर 2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिनजातकों के लिए दिन बहुत ज्यादा लाभदायक होने वाला है और इसके लिए अपने व्यापार पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों का मन पढाई में लगेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ की चिंता सताएगी।
कल का कर्क राशिफल 7अक्टूबर 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि के जातक कल के दिनअपने परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जरुरी चीजों की खरीददारी करेंगे। किसी जरुरतमंद की सहायता करेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
कल का सिंह राशिफल 7 अक्टूबर 2026 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि के लिए कल के दिन जातक के लिए व्यापार के क्षेत्र में बहुत बड़ा फायदा होने के आसार हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगे। किसी लड़की को प्रपोज कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए तत्पर रहे।
कल का कन्या राशिफल 7 अक्टूबर 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले जातक का कल के दिन काम को पूरा होने के कारण बहुत बड़ा फायदा होगा और इससे आर्थिक परेशानियों दूर होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। पार्टनर के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं।
कल का तुला राशिफल 7 अक्टूबर 2026 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के जातक के लिए कल दिन अपने किसी दोस्त के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। खाने पीने की चीजों के लेकर चूजी होंगे। मनपसंद खाना नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में संघर्ष के बाद लाभ मिलेगा।
कल का वृश्चिक राशिफल 7 अक्टूबर 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन नई योजनाओं को शुरू करने से पहले उस योजना के बारे में विस्तार से किसी जानकार के साथ चर्चा जरूर करें।नौकरी में किसी पर विश्वास ना करे। प्यार पर भरोसा रखें।दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कल का धनु राशिफल 7 अक्टूबर 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले जातक कल दिनअपने कार्यालय में किसी कर्मचारी के कारण बहुत ज्यादा परेशानी होगी।बाद में सब धीरे-धीरे ठीक होगा।व्यवसाय के लिए गंभीर रहे किसी पर विश्वास न करें।
कल का मकर राशिफल 7 अक्टूबर 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वाले कल का दिन जातक किसी पार्टी या शदी में शामिल होगे। आज आपका साथी आपको लेकर थोड़ा गंभीर दिखेगा। बात शादी तक भी पहुंचेगी। पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास होगा।
कल का कुंभ राशिफल 7 अक्टूबर 2026 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि के लिए कल के दिन पनी सेहत को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी। लेकिन व्यवसाय थोड़ी धीमी गति से चलेगा।खर्च की अधिकता व यात्रा के योग है। किसी आयोजन में पैसे खर्च होंगे। जो भविष्य के लिए लाभप्रद है।
कल का मीन राशिफल 7 अक्टूबर 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि के जातक अपने व्यवसाय में किसी प्रकार का निवेश करने की सोच रहें है, तो थोड़ी सावधानी बरते।पड़ोसी से संबंध में मधुरता व वाणी पर संयम बनाए रखें। बच्चों के तरफ से खुश खबरी मिलेगी।
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है? हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


