TRENDING TAGS :
Kal ka Rashifal 7 September 2026: कल का राशिफल बता रहा है किन राशियों के लिए दिन रहेगा खुशहाल
Kal ka Rashifal 7 September 2026: आनेवाला कल 7 सितंबर 2026 कल इन राशियों को मिल सकता है अचानक फायदा, बाकी रखें इन बातों का ध्यान। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए कल की भविष्यवाणी जानिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी के लिए कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 7 September 2026 आनेवाला कल 7 सितंबर 2026 का राशिफल: आनेवाला कल 7 सितंबर 2026 को कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा;।जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 7 सितंबर 2026 रविवार कल की भविष्यवाणी...
कल का मेष राशिफल 7 सितंबर 2026( Aries Horoscope Tomorrow) कल दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन, अच्छे वस्त्र और वाहन का सुख प्राप्त होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में विशेष प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: कल भगवान विष्णु की पूजा करें।
कल का वृष राशिफल 7सितंबर 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल अपनी कला और कारीगरी को सामने लाने के लिए आज आपको अच्छे अवसर मिलेंगे, इसलिए इन्हें हाथ से न जाने दें। आपकी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा में और निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: सुंदर कांड का पाठ करें
कल का कर्क राशिफल 7 सितंबर 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशिफल की 7 सितंबर 2026 कल का दिन आनंद-प्रमोद और मनोरंजन पर धन खर्च हो सकता है। मानसिक चिंता और शारीरिक परेशानियों के कारण आप असहज रहेंगे। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से जुड़ी परिस्थितियों में विशेष सावधानी बरतें। बातचीत के दौरान किसी के साथ गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: कल शिवाष्टक का पाठ करें
कल का सिंह राशिफल 7 सितंबर 2026(Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशिफल की 7 सितंबर2026 की गणना के अनुसार जातक कल स्वभाव में उग्रता रहने के कारण विवाद और झगड़े से दूर रहना बेहतर होगा। रिश्तेदारों के साथ किसी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मानहानि या धनहानि की आशंका रहेगी। अदालती मामलों में सतर्कता बरतें। असंयमित व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: सोमवार का दिन शिवजी का पाठ करें।
कल का कन्या राशिफल 7 सितंबर 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) 7 सितंबर2026 की भविष्यवाणी के अनुसार कल का दिनआर्थिक लाभ के साथ समाज में मान-सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। परिवार में सुख, शांति और संतोष का वातावरण बना रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और व्यापार में भी अच्छा लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
उपाय: मां दुर्गा की आराधना का पाठ करें
कल का तुला राशिफल 7 सितंबर 2026( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशिफल की 7 सितंबर 2026की गणना के अनुसार जातक कल प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन का योग बनेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे अवसर बन सकते हैं। पत्नी या संतान की ओर से भी लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
उपाय: शिव पुराण का पाठ का करें
कल का वृश्चिक राशिफल 7सितंबर 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow )7 सितंबर 2026का वृश्चिक राशिफल कल के दिनव्यवसाय में आपकी आय के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
उपाय: मां लक्ष्मी का स्तुति करें
कल का धनु राशिफल 7 सितंबर 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल का धनु राशिफल जातकों के लिए कल पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। सरकार, मित्रों और रिश्तेदारों की ओर से भी लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उत्साह और खुशी का माहौल रहेगा। संतान की प्रगति देखकर आपको संतोष और प्रसन्नता का अनुभव होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
कल का मकर राशिफल 7 सितंबर 2026( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का मकर राशिफल कल व्यापार और व्यवसाय में आपकी आमदनी बढ़ने के साथ प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी रह सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे, जिससे पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: सोमवार को शिवाष्टक का पाठ करे
कल का कुंभ राशिफल 7 सितंबर 2026( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल की कल का दिन कल सरकारी कार्यों के साथ मित्रों और संबंधियों से भी लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। संतान की उन्नति देखकर मन में संतोष और खुशी का भाव रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
उपाय: कल एकादशी का व्रत करें
कल का मीन राशिफल 7 सितंबर 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल जातक कलअचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना बन सकती है। शरीर और मन में थकान के साथ अस्वस्थता का अनुभव होगा। पेट से जुड़ी परेशानियां और सर्दी, दमा व खांसी जैसी तकलीफें हो सकती हैं। ईश्वर की भक्ति और सकारात्मक विचारों से आपको मानसिक शांति और राहत महसूस होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:4
उपाय: कल के दिन शिव जी की पूजा करें।
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है? हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


