×

Kartik Purnima 2022 Ganga Snan: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन चीजों से करें स्नान, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

Kartik Purnima 2022 Ganga Snan: कार्तिक माह को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ माह कहा जाता है। इस माह में कई त्योहार मनाए जाते हैं,इनमें से से एक है कार्तिक पूर्णिमा।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 8 Nov 2022 3:35 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2022 3:35 AM GMT)
Kartik Purnima kab hai
X
Kartik Purnima 2022 (Image: Social Media)

Kartik Purnima 2022: कार्तिक माह को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ माह कहा जाता है। इस माह में कई त्योहार मनाए जाते हैं,इनमें से से एक है कार्तिक पूर्णिमा। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहते हैं। इस दिन स्नान का विशेष महत्व रहता है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन चीजों से स्नान करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

हिंदू मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने से जीवनभर के पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर किसी नदी में स्नान करना संभव ना हो तो घर में किसी पवित्र नदी का जल पानी में मिलाकर स्नान करें। साथ ही शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ विशेष चीज़ों को भी नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करने से तमाम दोष खत्म हो जाते हैं और सफलता के साथ आर्थिक लाभ मिलता है। आइए जानते हैं विस्तार से:

इलायची और केसर

अगर लंबे समय से आपका कोई काम अटका है या फिर जिस शुभ काम को करने में बाधा आ रही हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में पवित्र नदी के जल के साथ 2 इलायची और थोड़ी सी केसर मिलाकर स्नान करें। इससे नकारात्मकता ऊर्जा खत्म होगी, साथ ही जल्द ही बुरा वक्त समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा श्रीहरि की कृपा से कार्य को सिद्ध करने का वरदान मिलेगा। इतना ही नहीं अगर केसर डालकर स्नान करने सूर्य की शुभता प्राप्त होती है।

दूध

दरअसल शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर नहाने के पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से शारीरिक दूर्बलता दूर हो जाती है साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है और साधक भरपूर ऊर्जा के साथ काम करने में सक्षम हो जाता है। इसलिए नहाने के बाद श्रीहरि का ध्यान करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

हल्दी

कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं। दरअसल हल्दी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। बता दें कार्तिक पूर्णिमा पर एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करने से विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान होता है। साथ ही इससे ब्रह्मस्पति देव की कृपा प्राप्त हो जाती है। इतना ही नहीं हल्दी का स्नान सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

काला तिल

कार्तिक पूर्णिमा के दिन काले तिल से स्नान करें। ऐसा करने से पैसों की चल रही तंगी और धन आने पर नहीं टिकने की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर काला तिल पानी में मिलाकर स्नान करें। बता दें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है और दरिद्रता कोसों दूर भागती है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story