TRENDING TAGS :
Karva Chauth kab hai 2026 mein Date and Time : कब है करवा चौथ 2026 में, जानें यहां कब दिखेगा चांद
Karva Chauth kab hai 2026 mein Date and Time : कब है करवा चौथ 2026 में । कब रखा जाएगा व्रत और कब दिखेगा करवा चौथ का चांद, क्या समय रहेगा और जानिए इसकी महिमा
Karva Chauth Vrat 2026: हर साल महिलाएं सपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ की व्रत रखती है। इस व्रत को सुहागन महिला को करना चाहिए । इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं जो सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होता है और देर रात को चन्द्रोदय के बाद खत्म होता है। इस दिन माता करवा के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन किया जाता है। इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को है।
करवा चौथ व्रत 2026 का पूजा का मुहूर्त
पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक
व्रत अवधि: सूर्योदय से चंद्रोदय तक
चंद्रोदय: रात करीब 8:17 बजे
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय के साथ प्रारंभ होता है और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देने के बाद पारण से खत्म होता है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
चन्द्रोदय - Oct 29 8:33 PM
चन्द्रास्त - Oct 30 10:52 AM
नक्षत्र- रोहिणी 11:11 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा
चन्द्रमा 10:06 PM तक वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 08:17 AM – 09:44 AM, 01:01 AM – 02:29 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 AM – 05:46 AM
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05. 57 मिनट से 06 . 21 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 .43 मिनट से देर रात 12. 45 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11. 57 मिनट से दोपहर 12 . 13 मिनट तक
सर्वार्थसिद्धि योग - Oct 28 01:26 PM - Oct 29 06:34 AM
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
चंद्रोदय - रात 08 . 13 मिनट से
चन्द्रास्त- सुबह 09 . 48 मिनट पर
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ का त्यौहार बहुत खुशी के साथ हर साल महिलाओं द्वारा कार्तिक के महीने की चतुर्थी पर मनाया जाता है। इस दिन सुहागिने अपने पति के कल्याण और लंबे जीवन के लिए भगवान गणेश की पूजा करती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कठिन निर्जला व्रत रखती हैं और इसके बाद सोलह श्रृंगार कर पूजा-अराधना करती हैं। रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति को छलनी से देखकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
नोट : ये जानकारी सामान्य सूचना के लिए दी गई है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। सही जानकारी के लिए आस पास के विद्वानों से भी संपर्क कर लें।


