Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें वस्त्र और चूड़ियां, व्रत का मिलेगा विशेष फल

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के व्रत को प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति को छननी से क्यों देखती हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 4 Oct 2025 4:05 PM IST (Updated on: 4 Oct 2025 4:19 PM IST)
Karwa Chauth 2025
X

Karwa Chauth 2025

Karwa Chauth 2025: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। दिन भर व्रत करने के बाद महिलाएं शाम के समय सोलह श्रृंगार कर चांद की पूजा करने के बाद पति से आशीर्वाद लेती है। इसके बाद व्रत खोलती है।

करवा चौथ के व्रत को प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी राशि के मुताबिक शुभ रंग के कपड़े और आभूषण धारण करती हैं, तो उनका व्रत सफल होता है। हर राशि के लिए अलग-अलग रंग शुभ माने गये हैं जोकि जीवन में सौभाग्य को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार आप करवा चौथ पर किस रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

करवा चौथ 2025 का मुहूर्त

हिंदू पंचाग के अनुसार करवा चौथ 2025 का व्रत इस साल 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को रखा जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को रात्रि 10 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और दस अक्टूबर को सायं सात बजे 38 मिनट को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत दस अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातःकाल पांच बजे 16 मिनट से लेकर सायं छह बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा का उदय सायं 07.42 मिनट पर होगा।

करवा चौथ पर राशि अनुसार पहने साड़ी

मेष राशि

इस राशि की महिलाओं के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल और सुनहरे रंग की साड़ी पहनना बेहद शुभ होगा। साथ ही इन्हीं रंगों की चूड़ियां भी पहनें।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह की राशि होने के कारण महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल और सिल्वर कलर का वस्त्र धारण करें। इन रंगों के वस्त्र पहनने से इस राशि की महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में इस राशि की महिलाओं को व्रत रखने के दिन हरे रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। हरे रंग को शुभता और तरक्की का प्रतीक माना जाता है।

कर्क राशि

चंद्रमा के प्रभाव वाली इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ होगा। साथ ही इसी रंग की चूड़ियां भी पहनें।

सिंह राशि

सूर्य की राशि होने के चलते इस राशि की महिलाओं को व्रत वाले दिन लाल, नारंगी, गुलाबी या गोल्डन रंग का वस्त्र पहनना शुभ होगा।

कन्या राशि

बुध ग्रह की राशि होने के चलते इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हरे, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र तथा आभूषण पहनना शुभ फलदायी होगा।

तुला राशि

शुक्र ग्रह के स्वामी वाली इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े और चूड़ियां पहननी चाहिए।

वृश्चिक राशि

मंगल ग्रह की इस राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन लाल, मरून और गोल्डन रंग का वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ होगा।

धनु राशि

बृहस्पति की राशि होने के चलते करवा चौथ के दिन इस राशि की महिलाएं पीले और आसमानी रंग के कपड़े पहन सकती है। यह रंग उनके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा।

मकर राशि

शनि ग्रह के प्रभाव वाले इस राशि की महिलाओं को नीले रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनना शुभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के अधिपति भी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीला और सिल्वर रंग का वस्त्र धारण करना शुभ होगा।

मीन राशि

बृहस्पति की राशि मीन है। ऐसे में इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल और गोल्डन रंग का वस्त्र पहनना श्रेष्ठ होगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story