×

15दिसंबर: कर्क, सिंह व मकर रखें खास ध्यान, जानिए बाकी राशियों का प्रभाव

suman
Published on: 15 Dec 2018 12:15 AM GMT
15दिसंबर: कर्क, सिंह व मकर रखें खास ध्यान, जानिए बाकी राशियों का प्रभाव
X

जयपुर :मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही रात 01 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और रात 01 बजकर 50 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इस योग के दौरान कोई भी कार्य शुरू करने से उसमें सफलता जरूर मिलती है। जानिए राशिफल

मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं । माता-पिता के साथ संबंध मधुर बनेंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। गायत्री मंत्र का जप करें, परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा ।

वृष राशि आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के वर्किंग लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लायेगी। गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

मिथुन राशि

करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होता। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। नयी तकनीक को अपनाने से आपके धन में वृद्धि हो सकती है। ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि

आज मन अस्थिर होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक बेहतर महसूस करेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। पिता के साथ अनबन हो सकती है, रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी बात या स्थिति के कारण आप बेचैन हो सकते हैं। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, कोई भी फैसला लेने में सक्षम होंगे।

सिंह राशि

आज ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा हो सकता है| कैरियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार है। परिवार के लोगों के साथ किसी बात पर थोड़ी बहस हो सकती है। फालतू की बहसबाजी से बचें| जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। बदलते मौसम में उनका खास ख्याल रखें। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि

आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी , आप सभी समस्याओं का हल ढूंढ सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आपका ज्यादातर समय मनोरंजन में बीतेगा। परिवार की ओर से पूरा-पूरा समर्थन मिलेगा। मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा । आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़ी राजनैतिक पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा हो सकती है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। गणेश जी की आरती करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृश्चिक राशि

आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप लोगों की मदद करेंगे। आपको जिम्मेदारियों का अहसास होगा और आप उनको अच्छी तरह निभा लेंगे। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखेंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि

आज यात्रा आपके लिए कारगर साबित होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में सफलता मिलने से आपको ख़ुशी होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, धन लाभ होंगे|

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में आज बदलाव आ सकते हैं। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचें। अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखें। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, शाम तक थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। ऑफिस में अपनी मन की बात रखने से कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी काम में भाई-बहन से आपको पूरा सपोर्ट मिल सकता है। अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम की प्राप्ति होगी। कारोबार में धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खुद को फिट महसूस करेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

suman

suman

Next Story