×

4 सितंबर: इन राशियों के जातक हो सावधान, करें भरोसा, जानिए पंचांग व राशिफल

माह- भाद्रपद,तिथि-षष्ठी, पक्ष – शुक्ल,वार- बुधवार,नक्षत्र – विशाखा, सूर्योदय-06:00,सूर्यास्त-18:39, राहुकाल – 12:20 से 13:55 तक,लाभ-06:04 से 07:38, अमृत  07:3- से 09:12,शुभ-10:46 से 12:20, चर - 15:28 से 17:02,लाभ-17:02 से 18:36।

suman
Published on: 20 March 2023 8:03 AM GMT
4 सितंबर: इन राशियों के जातक हो सावधान, करें भरोसा, जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर : माह- भाद्रपद,तिथि-षष्ठी, पक्ष – शुक्ल,वार- बुधवार,नक्षत्र – विशाखा, सूर्योदय-06:00,सूर्यास्त-18:39, राहुकाल – 12:20 से 13:55 तक,लाभ-06:04 से 07:38, अमृत 07:3- से 09:12,शुभ-10:46 से 12:20, चर - 15:28 से 17:02,लाभ-17:02 से 18:36।

मेष बुधवार को कई कार्यों में आपको सम्मान मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय खूब आनंदपूर्वक बिताएंगे। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय ना लें।

वृष बुधवार को जातक के लिए लाभदायक साबित होने वाला है। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा ना करें।

मिथुन बुधवार को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। आज किसी बड़े निवेश विशेष कर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला ना लें।

कर्क बुधवार को जातक के उच्च अधिकारियों को उनके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको आगे के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आज किसी व्यक्ति की जमानत ना लें।

सिविल सेवा के छात्रों को सुविधाएं न देने की लापरवाही पड़ेगी भारी: रमापति शास्त्री

सिंह बुधवार को तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा।आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच विचार के कोई कदम ना उठाएं।

कन्या बुधवार को विद्यार्थियों के लिए खूब अच्छा होने वाला है। अभ्यास में सफलता मिलेगी। आज किसी भी प्रकार की मानसिक चिंताओं से दूरी बना कर रखें।

तुला बुधवार को प्रेम-संबंधों में एक दूसरे का सानिध्य मिलेगा। जातक के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। दूसरों के निजी मामलों में आज दखल ना दें, नुकसान संभव है।

वृश्चिक बुधवार को शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा ना बनें।

धनु बुधवार को व्यापार वृद्धि के योग हैं। ब्याज, कमिशन में से मिलने वाले पैसे आप के भंडार में वृद्धि करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी ना बरतें।

अयोध्या राम मंदिर: मुस्लिम पक्षकारों ने कहा- मस्जिद में चोरी से रखी गईं रामलला की मूर्तियां

मकर बुधवार को प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। किसी की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।नौकरी में परेशान रहेंगे।

कुंभ बुधवार को धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे। आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। घर में संतान के आने की खुशी से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन बुधवार के दिन आपको धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है। विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें। बच्चों का ख्याल रखें।

suman

suman

Next Story