211 दिन तक कुंभ राशि वालों की अग्निपरीक्षा! शनि की साढ़ेसाती में भूलकर भी न करें ये गलतियां

Kumbh Shani Sade Sati 2027: कुंभ राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण कई मामलों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। 2027 तक नौकरी, कारोबार, संपत्ति और परिवार से जुड़े मामलों में किन गलतियों से बचना चाहिए? जानिए शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी और क्या उपाय करने चाहिए।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 4 Nov 2026 9:02 AM IST
211 दिन तक कुंभ राशि वालों की अग्निपरीक्षा! शनि की साढ़ेसाती में भूलकर भी न करें ये गलतियां
X

Kumbh Rashi Shani Sade Sati : कुंभ राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का दौर का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ सालों में कई जातकों को कामकाज, जिम्मेदारियों और निजी जीवन में ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ा होगा, जिनसे उनकी सोच और फैसले लेने का तरीका तक बदल गया। अब साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, लेकिन इसे राहत का संकेत मानकर लापरवाह होना ठीक नहीं होगा।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, साढ़ेसाती का आखिरी चरण व्यक्ति को अपने पुराने फैसलों और कर्मों पर विचार करने का अवसर देता है। इस समय जल्दबाजी में उठाया गया कदम आगे परेशानी बढ़ा सकता है। खासकर कुंभ राशि वालों को कामकाज से लेकर निजी जीवन तक कुछ बातों को गंभीरता से लेना होगा।
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर विशेष महत्व रखता है। साढ़ेसाती के अंतिम चरण में कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में राहत मिलने की उम्मीद हो सकती है, तो कुछ को जिम्मेदारियों और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि कुंभ राशि वाले आने वाले समय में कुछ गलतियों से बचें।जानते हैं कि साढ़ेसाती के इस अंतिम दौर में किन गलतियों से बचना जरूरी है।

नौकरी या कारोबार में अचानक बदलाव न करें

कुंभ राशि के जातकों को इस समय अपने करियर को लेकर कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। हो सकता है वर्तमान नौकरी में मन न लगे या कारोबार में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलें। ऐसी स्थिति में बिना पूरी तैयारी के काम छोड़ना नुकसानदेह हो सकता है। कोई नया अवसर सामने आए तो उसकी शर्तों और भविष्य की संभावनाओं को अच्छी तरह परख लें।

दूसरों की बातों में आकर न करें निवेश

साढ़ेसाती के अंतिम चरण में आर्थिक मामलों को लेकर अतिरिक्त समझदारी दिखानी होगी। किसी परिचित की सलाह पर बड़ी रकम लगाने या बिना जानकारी के किसी योजना में पैसा फंसाने से बचें। खासतौर पर जल्दी मुनाफा देने वाले वादों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। अपनी आर्थिक स्थिति को समझकर ही आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें

इस दौरान काम और परिवार दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि सारी परेशानियां आपके हिस्से में ही आ रही हैं। लेकिन परिस्थितियों से बचने के बजाय उन्हें एक-एक करके सुलझाने की कोशिश करें। अधूरे काम आगे चलकर अधिक दबाव पैदा कर सकते हैं।

पुराने विवाद को दोबारा हवा न दें

कुंभ राशि वालों को बीती बातों को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। परिवार, रिश्तेदारी या कार्यस्थल पर किसी पुराने विवाद के फिर से सामने आने की आशंका हो सकती है। ऐसे में अपनी बात साबित करने के लिए बहस बढ़ाना सही नहीं होगा। हर मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने के बजाय यह समझें कि कहां चुप रहना ज्यादा बेहतर है।

सफलता के लिए गलत रास्ता न चुनें

शनि को कर्म और न्याय का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता है कि शनि के प्रभाव में व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल मिलता है। ऐसे में कुंभ राशि वालों को शॉर्टकट अपनाने, किसी का हक मारने या गलत तरीके से लाभ कमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जो भी काम करें, पूरी ईमानदारी और नियमों के अनुसार करें।साढ़ेसाती का अंतिम चरण योजनाएं सोच-समझकर बनाएं। शनिवार के दिन जरूरतमंदों की सहायता करना, बुजुर्गों का सम्मान करना और अपने कर्मों में ईमानदारी रखना शुभ माना जाता है। याद रखें, मुश्किल समय में घबराकर लिया गया फैसला कई बार परेशानी बढ़ा देता है। इसलिए संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ें।

शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण में कुंभ राशि वाले क्या करें?

मान्यताओं के अनुसार, शनिवार का दिन शनि देव की पूजा और सेवा के लिए विशेष माना जाता है। कुंभ राशि के जातक इस दिन शनि देव का स्मरण कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, श्रमिकों और बुजुर्गों का सम्मान करना तथा किसी असहाय व्यक्ति को भोजन कराना अच्छे कर्मों में शामिल माना जाता है।

इसके अलावा शनिवार को शनि मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

शनि मंत्र:

ॐ शं शनैश्चराय नमः।

कब खत्म होगी कुंभ राशि की साढ़ेसाती?

ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव साल 2020 से चल रहा है। वर्तमान में इसका अंतिम चरण माना जा रहा है। शनि के मीन राशि में गोचर के कारण कुंभ राशि के जातक साढ़ेसाती के अंतिम पड़ाव से गुजर रहे हैं। शनि के मेष राशि में प्रवेश के बाद कुंभ राशि वालों को इस प्रभाव से मुक्ति मिलने की संभावना है। हालांकि, शनि की वक्री और मार्गी चाल के कारण गोचर की अवधि में बदलाव और अस्थायी प्रभावों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

इसलिए कुंभ राशि वालों को अभी से राहत की उम्मीद में अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना चाहिए। आने वाला समय अपने काम को सुधारने, पुराने अनुभवों से सीखने और भविष्य की मजबूत तैयारी करने का है। शनि की साढ़ेसाती को केवल परेशानी का समय मानने के बजाय आत्ममंथन और अनुशासन का अवसर समझना बेहतर रहेगा।

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story