Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि पर किया गया ये उपाय, दूर करेगा धन, नौकरी शादी की टेंशन, जरूर अपनाए

Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि के दिन आने में कुछ दिन शेष रह गए है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और मंत्र जाप करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। जानते हैं राशि के अनुसार शिवजी की पूजा कब और कैसे की जाती है...

Suman  Mishra
Published on: 6 Feb 2026 7:08 AM IST
Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि पर किया गया ये उपाय, दूर करेगा धन, नौकरी शादी की टेंशन, जरूर अपनाए
X

Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि एक खास त्योहार है, जो हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शिवजी को इस अवसर पर उपवास रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं ।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय अपनाते हैं। राशि के अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं, तो भगवान शिव की कृपा पूरे साल बनी रहती है।

12 राशियों के लिए महाशिवरात्रि के खास उपाय

मेष राशि: महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के जातकों को भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव को दूध मिश्रित जल अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से जीवन के सभी कार्य सफल होते हैं।रावण रचित शिव तांडव का पाठ करें।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को भगवान शिव को दही मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन के कष्ट समाप्त होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कर्क राशि:इस राशि के जातकों को भगवान शिव को चंदन का इत्र अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सिंह राशि:महाशिवरात्रि के दिन सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव के मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे सभी कार्य सफल होते हैं और घर में खुशहाली आती है।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव का काले तिल और जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे रुके हुए कार्य शीघ्र पूरे होते हैं और जीवन में तरक्की मिलती है।

तुला राशि: इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन जल में सफेद चंदन मिलाकर भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए। इससे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।शिव षडाक्षर मंत्र का 11 बार स्मरण करें।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को जल और बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

धनु राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव के मंदिर जाकर जल अर्पित करना चाहिए और फिर तिल, जौ और चावल का दान करना चाहिए। इससे जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को शिव की असीम कृपा पाने के लिए शिव मंदिर में पूजन के बाद गरीबों को धन का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धन की वृद्धि होती है।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को शिव मंदिर जाकर दर्शन करने के बाद गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। इससे जीवन में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती।

मीन राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए और फिर गरीबों को चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

महाशिवरात्रि के दिन ये विशेष उपाय अपनाकर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। ॐ नमः शिवाय! मंत्र के साथ पर ध्यान दें, पूजन में पहले ध्यान, आवाहन, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, पंचामृत स्नान, शुद्धोदक जल स्नान, वस्त्र, यज्ञोपवीत, उपवस्त्र, चंदन, अक्षत, पुष्प, पुष्प माला, धूप-दीप, नैवेद्य नीराजन, पुष्पांजलि,परिक्रमा, क्षमा-प्रार्थना इत्यादि मूल मंत्र का प्रयोग करें।

Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story