TRENDING TAGS :
महा-शक्तिशाली योग! 2026 में मंगल-चंद्र युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Mahalakshmi Rajyog 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नए साल की शुरुआत में ही एक दुर्लभ और शक्तिशाली राजयोग बनने जा रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जाता है।
Mahalakshmi Rajyog 2026
Mahalakshmi Rajyog 2026: कुछ ही समय में नए साल 2026 की शुरुआत होने जा रही है और ज्योतिषीय दृष्टि से यह वर्ष बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नए साल की शुरुआत में ही एक दुर्लभ और शक्तिशाली राजयोग बनने जा रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जाता है। यह योग 18 जनवरी 2026 को मंगल और चंद्रमा की युति से बनेगा। दरअसल, 16 जनवरी 2026 को मंगल अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे और इसके दो दिन बाद यानी 18 जनवरी को चंद्रमा भी मकर राशि में पहुंच जाएंगे।
इन दोनों ग्रहों की युति से मकर राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग को अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग सक्रिय होता है, उसके जीवन में धन, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जाती है। खास बात यह है कि मंगल जब भी अपनी उच्च राशि मकर में होते हैं, तो साहस, पराक्रम और आर्थिक मजबूती के संकेत देते हैं। ऐसे में यह योग कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोल सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर इस राजयोग का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। लंबे समय से अटकी हुई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं और आय में स्थिरता आएगी। आर्थिक सहायता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी, सेविंग्स और निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे वित्तीय सुरक्षा मजबूत होगी। पारिवारिक और निजी रिश्तों में भी सकारात्मकता बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग करियर में मजबूती लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर प्रमोशन का कारण बनेंगी। बिजनेस से जुड़े जातकों को नए कॉन्ट्रैक्ट, बड़े क्लाइंट या अचानक मुनाफे के संकेत मिल सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह योग भाग्य को पूरी तरह सक्रिय करेगा। विदेश से जुड़े अवसर, यात्रा या काम से लाभ हो सकता है। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और आध्यात्मिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में भी लाभ के योग बन रहे हैं।


