×

केवल सुबह ही नहीं, शाम को भी रखें इन बातों का ध्यान, तभी संतान होगी कामयाब

हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई काम करते है। जिसमें कुछ कामों को तो कभी भी करते है। कुछ के लिए खास समय का ख्याल रखते है। हिंदू धर्म ग्रंथों में इन्हीं कुछ कामों के लिए पुराने समय से ही कुछ परंपराएं बनाई गई हैं।

suman
Published on: 8 Feb 2020 2:51 AM GMT
केवल सुबह ही नहीं, शाम को भी रखें इन बातों का ध्यान, तभी संतान होगी कामयाब
X

जयपुर: हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई काम करते है। जिसमें कुछ कामों को तो कभी भी करते है। कुछ के लिए खास समय का ख्याल रखते है। हिंदू धर्म ग्रंथों में इन्हीं कुछ कामों के लिए पुराने समय से ही कुछ परंपराएं बनाई गई हैं। इन परंपराओं का पालन करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ समृद्धि भी बढ़ती है। आज हम ऐसी ही कुछ परंपराओं के बारे में बात कर रहे है जिसको करने से आपकी जिंदगी खुशहाल हो जाएगी।

रात को तुलसी ना छूएं

शाम को तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी में जल चढ़ाने के लिए सुबह का समय श्रेष्ठ रहता है। शाम के समय तुलसी में न तो जल चढ़ाना चाहिए और ना ही पत्ते तोड़ना चाहिए। शाम को तुलसी को छूना भी नहीं चाहिए।

शाम को ना निकाले कूड़ा, ना लगाएं झाड़ू

धर्म ग्रंथों में कहा गया कि शाम को झाड़ू लगाने से लक्ष्मी रूठ जाती है। ऐसा करने पर घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और घर में दरिद्रता आती है। शाम से पहले ही घर साफ कर लेना चाहिए।इससे घर के सदस्यों को प्रसिद्धि मिलती है। संतान कामयाब होता है।

यह पढ़ें....सप्ताह का ये दिन होता है बहुत खास, करेंगे ये उपाय तो हो जाएंगे मालामाल

शाम को सोना नहीं चाहिए

शाम को सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। जो लोग शाम को नियमित रूप से सोते हैं, वे मोटापा का शिकार हो सकते हैं। जो लोग बीमार हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्त्री गर्भवती है, वो शाम के समय सो सकती है। स्वस्थ लोगों को शाम को सोना नहीं चाहिए, वरना आलस बढ़ता है। जिन घरों में लोग शाम को सोते हैं, वहां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। इसलिए अगर चाहते है कि ये सब ना हो पत्नी आपसे ना रुठे और पति का प्यार मिले तो इस पर ध्यान दें।

गोधली बेला या रात को नाखून ना कांटे

अगर घर में खुशहाली और धन-समृद्धि लानी है तो कभी भी भूल कर नाखून ना काटे, लेकिन कुछ लोग दिन में समय न मिलने पर रात में ही नाखून काटने लगते हैं, ये अपशकुन होता है। इस संबंध में मान्यता है कि रात में नाखून काटने पर घर से लक्ष्मी चली जाती हैं और दरिद्रता का घर में आगमन होता है।

यह पढ़ें....राशिफल 8 फरवरी: ये 2 राशियां करेंगे आज मनोरंजन व मस्ती, जानिए अन्य 10का हाल

शेविंग बृहस्पतिवार को न करें

गुरुवार यानि गुरू का दिन। ये दिन भाग्य के कारक ग्रह बृहस्पति देवताओं के गुरु का दिन है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन शेविंग करते हैं, उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। शेविंग करने के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार का दिन निर्धारित धर्म के हिसाब से निर्धारित हैं, जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ये काम वर्जित है।

suman

suman

Next Story