राशि के अनुसार Mohini Ekadashi के दिन करें ये काम, बिजनेस में होगा लाभ, शादी की बनेगी बात

मोहिनी एकादशी के दिन जो 23 मई को है। अगर अपनी राशि के अनुसार श्री विष्णु की पूजा करते हैं तो हर इच्छा पूरी होती है।

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 22 May 2021 10:40 AM
मोहिनी एकादशी
X

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

Mohini Ekadashi : वैशाख माह में शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी एकादशी कहते हैं। मोहिनी एकादशी इस साल 23 मई रविवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करने से हर मनोरथ पूर्ण होती है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

राशि के अनुसार एकादशी के दिन करें ये सारे काम

  • मेष राशि: इस राशि के जो जातक एकादशी व्रत करते हैं और विष्णु भगवान मे आस्था रखते हैं उन्हें घी और सिंदूर विष्णु को चढ़ाना चाहिए, साथ में मां लक्ष्मी को भी पूजना चाहिए। इससे सौभाग्य बना रहता है।
  • वृष राशि: इस राशि के जातकों को एकादशी के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री चढ़ाना चाहिए, इससे बिजनेस में लाभ और संतान सुख मिलता है।
  • मिथुन राशि: इस राशि के जातक अगर मोहिनी एकादशी के दिन आम , मिश्री माखन के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें तो धन की कमी नहीं होती है।
  • कर्क राशि: भगवान विष्णु को दूध और हल्दी से इस राशि के जातक को मोहिनी एकादशी के दिन पूजन करना चाहिए।
  • सिंह राशि: मोहिनी एकादशी के दिन जातक अगर भगवान विष्णु को तुलसी और मावा का भोग लगाएं तो नौकरी में आ रही परेशानी दूर होती है।
  • कन्या राशि: भगवान विष्णु को इस राशि के जातक अगर शहद का भोग लगाएं और मंत्र जप करें तो लाभ मिलता है।
  • तुला राशि: मोहिनी एकादशी पर इस राशि के लोग भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएंगे तो निजी संबंधों में मधुरता बनी रहती हैं।
  • वृश्चिक राशि: मोहिनी एकादशी के दिन अगर इस राशि के जातक दही और शहद से लड्डू गोपाल को भोग लगाएं तो संतान सुख मिलता है।
  • धनु राशि: मोहिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को विष्णु भगवान को चना और किशमिश चढ़ाना चाहिए।
  • मकर राशि: मोहिनी एकादशी के दिन जातकों को भगवान विष्णु को नरियल चढ़ाना चाहिए, इससे नौकरी मे प्रमोशन और बिजनेस में लाभ होता है।
  • कुंभ राशि: भगवान विष्णु को मोहिनी एकादशी के दिन जातक केला, लौंग और इलाइची चढ़ाएंगे तो परिवार खुशहाल और स्वस्थ रहेगा।
  • मीन राशि: मोहिनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान को केसर, गंगाजल और खीर चढ़ाना चाहिए, इससे किसी भी तरह के निवेश में लाभ मिलता है।


कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)


बिना राशि की जानकारी के ऐसे करें पूजा

जिन लोगों को अपनी राशि का पता नहीं है । वो भी इस तरह से एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी विधि- विधान से पूजा- अर्चना करने और तुलसी अर्पित करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।। इससे सारे दुखों का अंत होता है।जिन लोगों की शादी नहीं होती हैं, उन लोगों को इस दिन व्रत रखकर ऊॅं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए और श्री विष्णु को पीले रंग की चीजें अर्पित करना चाहिए। इससे विवाह की बात तय होती है।इस झूठ, फरेब, धोखाधड़ी और चारित्रिक दोष से दूर रहना चाहिए।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story