TRENDING TAGS :
Somwar Ko Janme Log: क्या आपका जन्म सोमवार को हुआ है? जाने स्वभाव, किस्मत, करियर और प्रेम जीवन के राज
Monday Born People : क्या आपका जन्म सोमवार को हुआ है? जानिए सोमवार को जन्मे लोगों का स्वभाव, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, शुभ रंग, शुभ दिन और भाग्य चमकाने वाले ज्योतिषीय उपाय।
Monday Born People : किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि, समय, स्थान व जन्मतारीख का बहुत महत होता है। धर्म शास्त्र कहते हैं कि जातक का जन्मवार का भी भाग्य पर बहुत गहरा प्रभाव रहता है। ज्योतिष में सभी दिन या वार ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि आपका जन्म सोमवार को हुआ है, तो आप पर चंद्रमा का असर जरूर होगा। सोमवार भगवान शिव का वार है। भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया है। यदि आप सोमवार को पैदा हुए हैं, तो आपमें चंद्रमा की तरह शीतलता रहेगी। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा और आपका स्वभाव भी मीठा होगा। आप परिश्रम करेंगे और कुछ हद तक आध्यात्मिक भी बने रहेंगे।
कैसे होते है सोमवार को जन्मे
सोमवार को जन्मे लोगों का रंग गोरा व आकर्षक होता है। जातक दिखने में काफी सुंदर व गुणवान होते हैं। इनका कद थोड़ा छोटा या मध्यम सा ही रहता है, बावजूद इसके इनकी शारीरिक संरचना व संपूर्ण प्रकृति काफी आकर्षक होती है। ये जिन भी जातकों के मध्य होते हैं, उन सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह भीड़ में भी अपनी एक अलग ही आकर्षण क्षमता रखते हैं।
सोमवार को जन्मे लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव
सोमवार के ग्रहों के से इन जातकों के ऊपर चंद्रमा के गुणों का प्रभाव दृश्यमान होता है। चंद्रमा को 16 कलाओं से परिपूर्ण माना जाता है, इन जातकों के ऊपर 16 कलाओं का अधिक प्रभाव रहता है। इस दिन जन्में जातक अत्यंत ही खुश मिजाजी स्वभाव के होते हैं। यह सभी के साथ घुलना मिलना अधिक पसंद करते हैं। इनकी वाणी और व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं एवं यह आसानी से लोगों के साथ घुलमिल जाते हैं। यह काफी मधुर भाषी होते हैं। इनका व्यक्तित्व लोगों की नजर में काफी बढ़िया बना रहता है।
सोमवार को जन्मे लोगों का करियर
सोमवार को जन्मे जिज्ञासु होते हैं। ऐसा कोई जॉब बिल्कुल सूट नहीं करेगा, जहां जिज्ञासाओं का समाधान ना हो।
कानूनी विवादों, बॉर्डर पर होने वाले झगड़े और लोगों पर शासन करने को अच्छा नहीं मानते हैं।
ये नर्सिंग जॉब, हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री के जॉब, एकेडेमिक जॉब और आर्ट फील्ड से जुड़े जॉब होते हैं।
पानी से जुड़े व्यवसाय जैसे प्योर वाटर सप्लाई, मछली पालन, दूध व्यवसाय या सफेद चीजों से जुड़ा व्यवसाय भी आप कर सकते
जातक काफी अच्छे मोटीवेटर, अच्छे सलाहकार, , लेखक, कवि, मनोवैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर, एक्सपोर्ट्स में तरक्की करते हैं।
सोमवार को जन्मे प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहता है?
सोमवार के दिन जन्मे जातक का प्रेम जीवन खुशनुमा होता है।
यह अपने मनमोहक विचार व मीठी वाणी के साथ विपरीत लिंग के जातकों का ध्यान आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते है।
ये अपनी प्रकृति के अनुरूप मधुर भाषी और काफी सौम्य प्रवृत्ति के होते हैं जिस वजह से इनके प्रेम संबंध काफी बेहतर बने रहते हैं।
ये इमोशनल होते हैं और किसी को बहुत दिल से प्यार करते हैं।
यदि पार्टनर दिल तोड़ देता है, तो पूरी तरह से टूटते हैं। इनका मन बहुत चंचल हैं, किसी एक जगह पर ठहर नहीं सकता है।
इन लोगों को प्रेम या वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए अपने चंचल मन को कंट्रोल करने की जरूरत है।
इन जातकों के अंदर काफी चंचलता होती है जिस कारण से उनका मन शांत व स्थिर नहीं रहता। इन्हें अपने मन पर नियंत्रण स्थापित करने की चेष्टा करनी चाहिए।
सोमवार को जनमे जातक की सेहत
जो लोग सोमवार को पैदा हुए हैं, हमेशा मूड स्विंग से परेशान रहते हैं।
कभी अचानक डिप्रेशन में चले जाते है तो, कभी बहुत उत्साहित रहेंगे।
कई बार इस तरह का मूड स्विंग आपके काम पर असर डाल सकता है। इसके अलावा सिर दर्द, सर्दी-जुकाम या शरीर में पानी की कमी भी आपको परेशान कर सकती है।
जरूरी है कि बार-बार पानी पीएं और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएं रखें।
सोमवार का भाग्यशाली रंग
आप सोमवार को जन्मे लोगों के सफेद रंग शुभ है। किसी इंटरव्यू या बेहद जरूरी मीटिंग या अपनी पर्सनल डेट पर सफेद कलर के आउटफिट्स पहनते हैं, तो आपकी सफलता के चांसेज बढ़ सकते हैं।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को जन्मे लोगों का शुभ दिन सोमवार, शुक्रवार और रविवार है ।
सोमवार को जन्मे जातक के उपाय
आप सोमवार को पैदा हुए हैं, तो सबसे पहले अपनी मूड स्विंग की परेशानी से निपटना होगा।
इसके लिए मेडिटेशन और योग का सहारा ले सकते हैं।
ऐसी जगह जाने से बचना चाहिए, जहां पर नेगेटिव थॉट्स तुरंत अटैक करें
इनके लिए जरूरी है कि आप दिन के चार हिस्से करें और चारों हिस्सों के लिए अलग-अलग टास्क डिसाइड करें।
भाग्य की उन्नति के लिए आपको सोमवार को भगवान शिव का दूध से अभिषेक जरूर करना चाहिए।
वहीं घर या बाहर कहीं भी पानी की बर्बादी को रोकने के पूरे प्रयास करना चाहिए।


