×

मूलांक 1 के लिए रहेगा परेशानी से भरा साल, जानिए आपका मूलांक रहस्य

suman
Published on: 5 Jan 2019 2:23 AM GMT
मूलांक 1 के लिए रहेगा परेशानी से भरा साल, जानिए आपका मूलांक रहस्य
X

जयपुर: हर व्यक्ति का अपना मूलांक व भाग्यांक होता है। मूलांक वह दिन होता है जिसका संबंध व्यक्ति के जन्म से होता है। जैसे अगर जन्म 15 तारीख़ को हुआ है, तो 1+5=6, आपका मूलांक 6 हुआ। वहीं जन्म की तारीख, महीने और वर्ष के कुल योग को ‘भाग्यांक’ कहा जाता है।अगर अपना मूलांक या भाग्यांक ना पता हो तो इसी तरह अपना मूलांक और भाग्यांक जान सकते हैं।

मूलांक 1 वालों लोगों के लिए साल 2019 शुरुआत में परेशानियां लेकर आएगा, लेकिन इस समय आप शांति बनाकर रखें, बुरा समय टल जाएगा। इस साल मूलांक 1 वाले जातकों में गज़ब का आत्मविश्वास रहेगा। इनमें एक समकारात्मक उर्जा इस साल देखने को मिलेगी जिससे की किए हुए कार्यों का पूर्ण फल आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए यह साल बहुत लाभप्रद रहेगा। वहीं प्राईवेट वालों को इस साल प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारी इस साल कोई नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थीयों के लिए यह समय कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता जरुर मिलेगी। कुल मिलाकर इस साल मूलांक 1 वाले जातकों को आगे बढ़ने और हर क्षेत्र में सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। अतः यह साल उनके लिए काफी सुखमय बीतने वाला है। नया साल आपके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आ रहा है।

मूलांक 2 वालों के लिए साल 2019 सामान्य रहेगा। इस साल शादीशुदा लोग पूरे साल आनन्द और स्नेह से रहेंगे। लेकिन बीच-बीच में कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, जो की क्षणीक रहेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेमी के साथ आप इस साल कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस साल कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रमोशन या व्यापार में बढ़ोतरी के लिए आपको खुद को बेहतर साबित करने में बहुत अच्छा प्रदर्शन देना होगा। आपको इस साल सफलता पाने के लिए कई प्रयास करने होंगे जिससे आपको सफलता मिले। सिविल सेवा, इंजीनियरिंग या मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को इस साल ज्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। कुल मिलाकर साल 2019 मूलांक 2 वाले जातकों को मेहनत के अनुरूप फल प्रदान करेगा।

मूलांक 3 वाले लोगों के लिए साल 2019 सबसे अच्छा रहने वाला है। यह साल आपके लिए शिक्षा, धन, नौकरी-व्यवसाय, वैवाहिक जीवन और लव लाइफ के लिए भी ये साल बेहतर होगा। मूलांक 3 के जातकों में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पेशेवर और निजी ज़िन्दगी दोनों शानदार रहेगी। साल 2019 में भाग्य भी आपका साथ देगा, पूरे साल पैसों की कमी नहीं रहने वाली है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने का संयोग बन रहा है। दूसरे बिजनेस करने वाले और प्राइवेट नौकरी पेशा जातकों को इस साल बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, इसलिए कुल मिलाकर साल 2019 मूलांक 3 वालों के लिए सबसे शानदार रहने वाला है। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी इस वर्ष सफलता मिलने का प्रबल योग बन रहा है। कलात्मक लोगों के लिए भी साल 2019 बहुत ही अच्छा साबित होगा। कई मामलों में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। मूलांक 3 के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 4 वाले लोगों के लिए बहुत ही कठिनाईयों से भरा हो सकता है। इस साल आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसे आप अपनी बुद्धिमानी और परिश्रम से हासिल कर सकते हैं। इस साल आपको अपनी जुबान पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। इस बात का ध्यान भी रखें की आपके बोलने से किसी अन्य को दुख ना हो। किसी भी विवाद में ना फंसे नुकसान आपको ही झेलना पड़ सकता है। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं छात्रों को बहुत अधिक मेहनत करना होगी, आलमटोली बिलकुल भी ना करें। चुनौतियों के बावजूद आपको बीच-बीच में खुशियां मिलती रहेगी, इससे आपके हौसलों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में आपको संयम बनाकर रखना होगा। आपके पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इस साल आपको दोस्तों के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा जिससे खुशियां मिलेगी। कुल मिलाकर साल 2019 आपके लिए काफी सामान्य रहेगा।

मूलांक 5वाले लोगों के लिए ठीक-ठीक रहेगा। इस साल आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपने प्रयासों और मेहनत से इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेंगे। अपनी मेहनत की वजह से ही आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। अतः अपनी कमज़ोरियों को इस साल अपने ऊपर हावी ना होने दें। जहां नौकरी पेशा लोगों के लिए इस साल प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट का योग बन रहा है, तो वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस साल आर्थिक लाभ मिल सकेगा। इस मूलांक के लोगों के लिए दांपत्य जीवन मजबूत बना रहेगा। इस साल आप कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है, आप अपने प्रियतम के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए इस साल एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। आप पढ़ाई में कुछ ख़ास नहीं कर पाएंगे। इसलिए भटकने से अच्छा होगा कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए कुछ खास साबित नहीं रहेगा।

मूलांक 6साल 2019 मूलांक 6 वालों को इस साल कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए ये वर्ष उनके लिए सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में भी आपको सतर्क रहने की जरुरत है। ग़लत जीवनशैली के कारण सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है। इस साल आपकी ज़िन्दगी में अच्छी और बुरी दोनों चीज़ें होंगी। सभी समस्याओं को एक किनारे रखकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रीत करें। सकारात्मक रुख़ और साहस के साथ आगे बढ़ें। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस साल कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि परिश्रम कर रहें लोगों को ही उत्तम फल मिलेगा। वहीं नौकरी और बिजनेस पेशा लोगों की राह में कई चुनौतियां आएंगी।प्रेमी जोड़ों के लिए यह साल बहुत खास होने वाला है। वैवाहिक जीवन में लोगों को आपसी तालमेल बना कर रखने की आवश्यकता है। इस रिश्ते में दूसरे लोग गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए मिलाजुला साबित होगा।

मूलांक 7 साल 2019 वाले लोगों के लिए बेहद प्रगतिशील साबित होगा। इस साल आपके पारिवारिक जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए जो भी फैसला लें बहुत सोच-समझकर लें। यह साल सिविल सेवा और मेडिकल एग्जाम में मनोविज्ञान से संबंधित विषयों की पढ़ाई कर रहे है तो आपके लिए ये साल मानों सबसे बेहतर रहेगा। कामकाज़ी लोगों के सामने इस साल कई चुनौतियाँ आएँगी, जिन्हे आप सही से निपटा लेंगे। इस साल आपका खासा प्रभाव सामाजिक कार्यों में देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपकी बातों को अधिक गंभीरता से लेंगे। आपका मन सकारात्मक रहेगा और आप अच्छे कार्य करने के लिए दूसरों को प्रेरित कर उनका दिल जीत पाने में सफल रहेंगे। आपके अंदर आध्यात्म को जानने की रूची जागृत होगी और गुप्त विद्या की ओर आपका रूझान होगा। आपको साल 2019 में सहयोग मिलेगा। बड़ों की सलाह आपके राह को आसान करेंगी। कुल मिलाकर साल 2019 में आपके आस-पास सकारात्मक माहौल रहेगा। साल अच्छा साबित होगा।

मूलांक 8 मूलांक 8 वालों के लिए साल 2019 थोड़ा सामान्य होगा, लेकिन सालभर इस मूलांक के जातकों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। इस मूलांक के जातकों के लिए साल 2019 ख़ुशियों से भरा होगा। इस साल कई सुनहरे मौक़े आपका बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं। पूर्व में किए गए कार्यों के सुखद परिणाम आपको इस समय मिलेंगे। सिविल सेवा जैसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस साल कड़ी मेहनत करनी होगी।आपकी इस साल अपने जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्य-स्थल पर आपको अप्रत्याशित फायदा होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो सैलरी भी बढ़ेगी और आपकी पदोन्नती भी होगी। वैवाहिक जीवन के लिहाज़ से 2019 अच्छा साबित होगा। परिवार के सदस्यों में मेल-भाव बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। इस दौरान आप बहुत कुछ नया सीखेंगे और गहन चिंतन भी करेंगे। कुल मिलाकर साल 2019 आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है।

मूलांक 9 वालों के लिए साल 2019 बहुत प्रगतिशील रहने वाला है। इस साल योजना बनाकर आगे बढ़ना आपके लिए सबसे सही रहेगा। योजना बनाकर काम करने से आपको आपना लक्ष्य तक आसानी से प्राप्त हो सकता है। इस साल अनुमान है की आपको अपका अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार, व्यवसाय में आपको जबरदस्त लाभ होगा। ख्याल रहे की पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा होशियार रहना होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस साल प्रमोशन औऱ सैलरी इंक्रीमेंट मिल सकता है। इस साल आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। प्रेम संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। सोच-समझकर बोले और रिश्तों को संभालकर रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये साल अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर अपनी सूझबूझ से चलेंगे तो साल अच्छा बीतेगा।

suman

suman

Next Story