Mundan Muhurat 2025: मुंडन का मुहूर्त कब-कब है 2025 में, जानिए सही तारीख की पूरी डिटेल्स

Mundan Muhurat 2025 in Hindi :2025 में कब कब होगा मुंडन संस्कार का मुहूर्त यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Suman  Mishra
Published on: 18 Nov 2024 12:47 PM IST
Mundan Muhurat 2025: मुंडन का मुहूर्त  कब-कब है 2025 में, जानिए सही तारीख की पूरी डिटेल्स
X

Mundan Muhurat 2025 in Hindi : मुंडन संस्कार हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यह बच्चों के जीवन में एक शुभ शुरुआत के प्रतीक के रूप में किया जाता है। मुंडन का धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी विशेष महत्व है।मान्यता है कि जन्म के समय शिशु के बाल पिछले जन्म के संस्कारों का प्रतीक होते हैं। मुंडन संस्कार इन अशुद्धियों को हटाने और शुद्धता प्राप्त करने के लिए किया जाता है, यह संस्कार बच्चे के लंबे, स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए भी शुभ माना जाता है।

मुंडन मुहूर्त 2025

दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल

गुरुवार, 30 जनवरी 16:13:08 31:10:41

शुक्रवार, 31 जनवरी 07:10:10 28:15:09

शुक्रवार, 07 फरवरी 18:41:02 31:06:01

सोमवार, 10 फरवरी 07:03:55 19:00:14

सोमवार, 17 फरवरी 06:58:20 28:56:47

बुधवार, 26 फरवरी 06:49:56 11:11:31

सोमवार, 03 मार्च 18:04:34 28:30:29

सोमवार, 17 मार्च 06:29:18 19:36:19

शुक्रवार, 21 मार्च 06:24:41 25:46:15

गुरुवार, 27 मार्च 06:17:42 23:06:16

सोमवार, 31 मार्च 06:13:05 13:45:48

सोमवार, 14 अप्रैल 08:27:45 24:13:56

गुरुवार, 17 अप्रैल 15:26:27 29:54:14

बुधवार, 23 अप्रैल 05:48:11 29:48:11

गुरुवार, 24 अप्रैल 05:47:12 10:50:29

बुधवार, 14 मई 11:47:24 29:31:14

गुरुवार, 15 मई 05:30:37 14:08:04

सोमवार, 19 मई 06:14:48 29:28:25

बुधवार, 28 मई 05:24:42 24:30:22

शुक्रवार, 06 जून 06:34:16 28:50:34

बुधवार, 11 जून 05:22:34 13:15:52

सोमवार, 16 जून 05:22:50 15:34:43

गुरुवार, 26 जून 13:27:29 29:24:52

शुक्रवार, 27 जून 05:25:09 29:25:09

शुक्रवार, 04 जुलाई 16:33:43 29:27:40

मुंडन के लिए शुभ मुहूर्त

मुंडन के लिए शुभ मुहूर्त का चयन हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर किया जाता है। यह कार्य किसी शुभ तिथि, नक्षत्र, और दिन को ध्यान में रखकर किया जाता है। मुंडन के लिए सामान्यत: चौथे महीने, आठवें महीने या फिर पहले, तीसरे और पांचवें वर्ष को उपयुक्त माना जाता है।

मुंडन मुहूर्त के दौरान ध्यान देने योग्य बातें:

तिथि और दिन:मुंडन संस्कार के लिए अक्षय तृतीया, विजयदशमी, रामनवमी, या अन्य शुभ दिन चुने जाते हैं।

नक्षत्र:श्रवण, पुष्य, मृगशिरा, रेवती, अश्विनी आदि नक्षत्रों को शुभ माना जाता है।

वार:सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को शुभ माना जाता है।

संस्कार स्थान:यह कार्य किसी पवित्र स्थान जैसे तीर्थस्थल, नदी किनारे, मंदिर, या घर में किया जा सकता है।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story