महा-शुभ संकेत! 2026 की शुरूआत में शनि-बुध युति से बनेगा ‘नवपंचम’ राजयोग, ये तीन राशियां होगीं मालामाल

Navpancham Rajyog 2026: साल 2026 की शुरुआत बेहद खास मानी जा रही है। लगभग 30 वर्षों बाद कर्मफल दाता शनि और बुद्धि, व्यापार व वाणी के कारक ग्रह बुध मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 Dec 2025 9:16 AM IST (Updated on: 14 Dec 2025 9:26 AM IST)
Navpancham Rajyog 2026
X

Navpancham Rajyog 2026

Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में जब भी किसी बड़े शुभ राजयोग का निर्माण होता है, उसका असर केवल व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि व्यापक रूप से देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। इसी कड़ी में साल 2026 की शुरुआत बेहद खास मानी जा रही है। लगभग 30 वर्षों बाद कर्मफल दाता शनि और बुद्धि, व्यापार व वाणी के कारक ग्रह बुध मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। यह दुर्लभ योग कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोल सकता है और आर्थिक व सामाजिक उन्नति के संकेत दे रहा है।

नवपंचम राजयोग क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कुंडली के पंचम और नवम भाव आपस में शुभ संबंध बनाते हैं, तब नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। यह योग भाग्य को मजबूत करने, करियर में उन्नति, आकस्मिक लाभ और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला माना जाता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग करियर में निर्णायक बदलाव ला सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और नई संभावनाएं सामने आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं व्यवसाय से जुड़े जातकों को नए क्लाइंट और लाभकारी सौदे मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह समय सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह राजयोग आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। अचानक धन लाभ, निवेश से अच्छा रिटर्न और आय के नए स्रोत बनने की प्रबल संभावनाएं हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। इस दौरान लिए गए फैसलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे योजनाएं सफल होंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक क्षेत्र, मीडिया, शिक्षा या प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन भी पहले की तुलना में अधिक संतुलित और सुखद रहेगा।

Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story