TRENDING TAGS :
जन्म तारीख से जुड़ा है खान-पान का राज, खाने की ये चीजें बिगाड़ सकती हैं ग्रहों का खेल Numerology
Birth Date Numerology : अंक ज्योतिष में कुछ जन्मतिथियों को खास ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है। जानें 2, 3, 7 और 8 मूलांक वालों को शराब और मांसाहार से क्यों बचने की सलाह दी जाती है।
Birth Date Numerology : न्यूमरोलॉजी से भी लोगों का भविष्य जान सकते है। इससे आप अपने भविष्य को जानने के लिए अपनी सही जन्म तिथि जानकर अपना स्वभाव और अपने बारे में जानकारी ले सकते है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि व्यक्ति के जीवन से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि जन्म की तारीख से जुड़े अंक पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव रहता है। इस पर व्यक्ति के स्वभाव, आदतों और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जान सकते है।
अंक ज्योतिष की कुछ मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोगों को शराब और मांसाहार से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों का अधिक सेवन संबंधित ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकता है।
7, 16 और 25 को जन्मे लोग रहें सावधान
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 7 का संबंध केतु से माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन लोगों को शराब और मांसाहार से परहेज करना चाहिए। सात्विक भोजन और संयमित जीवनशैली इनके लिए बेहतर मानी जाती है।
8, 17 और 26 तारीख वालों के लिए शनि का प्रभाव
8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष में इस अंक का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इन लोगों को तामसिक भोजन और नशे की आदत से बचना चाहिए। अनुशासित दिनचर्या और सादा खान-पान इनके लिए शुभ माना जाता है।
2, 11, 20 और 29 तारीख वालों को शराब से बचे
अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 है। इसका संबंध चंद्रमा से जोड़ा जाता है। अंक ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना गया है। इसलिए इन तारीखों में जन्मे लोगों को विशेष रूप से शराब से दूर रहने की सलाह है।
3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग भी रखें परहेज
3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 3 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इन लोगों को शराब और मांसाहार से दूरी बनाए रखना चाहिए। सात्विक भोजन और संयमित जीवनशैली को इनके लिए अच्छा माना गया है।
क्या वाकई ग्रहों पर पड़ता है खान-पान का असर?
इन बातों का आधार अंक ज्योतिष मान्यताएं हैं। इनका वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित होना अलग विषय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी शराब का सेवन नुकसानदायक हो सकता है और अत्यधिक मांसाहार संतुलित आहार का विकल्प नहीं माना जाता। इसलिए खान-पान में संयम रखना किसी भी व्यक्ति के लिए फायदेमंद है।
कैसे पता करें अपना मूलांक?
मूलांक निकालने के लिए जन्म की तारीख के अंकों को जोड़ा जाता है और उसे एक अंक में बदला जाता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 25 तारीख को हुआ है तो 2+5=7 होगा। यानी उसका मूलांक 7 माना जाएगा।इसी तरह 16 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 1+6=7 और 26 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+6=8 होगा। अब जानते हैं किन मूलांक वालों को खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरते
सिर्फ जन्मतिथि देखकर खान-पान तय करना सही है?
अंक ज्योतिष की इन मान्यताओं को समझे, लेकिन इन्हें वैज्ञानिक नियम नहीं माना जा सकता। जन्म की तारीख और किसी खास भोजन के बीच ग्रहों के प्रभाव का वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो शराब का सेवन कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है और किसी भी तरह के भोजन की अधिकता से बचना जरूरी है। इसलिए ज्योतिषीय मान्यता को अपनी जीवनशैली का एक हिस्सा मानने वाले लोग इसे व्यक्तिगत विश्वास के रूप में ले सकते हैं।
आपकी जन्म तारीख भी इनमें शामिल है तो क्या करें?
अगर आपका जन्म 2, 3, 7 या 8 मूलांक वाली तारीखों में हुआ है, तो अंक ज्योतिष के अनुसार खान-पान में संयम रखना आपके लिए बेहतर है। शराब से दूरी, संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या को अपनाना अच्छी आदतें हैं। ज्योतिष में ग्रहों को मजबूत करने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में विशेषज्ञ की सलाह को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। जन्मतिथि के आधार पर किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य या भविष्य को लेकर पक्का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


