Ravan Kab Jalega: कब जलेगा रावण? जानें UP में दशहरा का सही समय

UP Mein Ravan Kab Jalega: दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी, मेरठ, नोएडा समेत यूपी के प्रमुख शहरों में रावण दहन की तारीख और कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 19 Oct 2026 7:15 PM IST
Ravan Kab Jalega: कब जलेगा रावण? जानें UP में दशहरा का सही समय
X

UP Mein Ravan Kab Jalega: बुराई पर अच्छाई के प्रतीक का महापर्व दशहरा देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन होता है। इस बार दशहरा की तारिख को लेकर कंन्फ्यूजन की स्थिति है। कुछ पंचांगों में कहीं 20 तो कहीं 21 अक्टूबर को दशहरा है।आप भी रावण दहन यानि दशहरा की तारीख को लेकर कंन्फ्यूज है, तो अपना कन्फ्यूजन दूर कर लीजिए।

2026 में दशहरा यानी विजयादशमी 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। हालांकि, रावण दहन का समय हर शहर में एक जैसा नहीं होता। स्थानीय रामलीला समितियां, मैदानों में होने वाले कार्यक्रम और धार्मिक परंपराओं के अनुसार समय अलग-अलग हो सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में होने वाले रावण दहन का समय अलग-अलग है। जिसे पूर्णत: बताना सही नहीं होगा क्योंकि यह समय मुहूरत के साथ साथ स्थानीय समीतियो के फैसले पर भी निर्भर करता है...

20 अक्टूबर को जलेगा रावण

रावण दहन के लिए विजयादशमी पर्व के लिए मध्यान काल और अपराह्न काल में श्रवण नक्षत्र युक्त दशमी तिथि का होना अनिवार्य होता है। इस बार यह समय 20 अक्टूबर को ही प्राप्त हो रहा है, इसलिए विजयादशमी का महापर्व भी इस दिन ही धूमधाम से मनाया जायेग। 20 अक्टूबर को ही शाम में सूरज ढलने के साथ रावण के पुतले का दहन होगा और बुराई पर अच्छाई के महापर्व को मनाया जायेगा।

शुभ मुहूर्त और समय:

सूर्यास्त का समय: शाम 05:47 बजे

रावण दहन का उत्तम समय: शाम 05:47 बजे से रात 08:23 बजे के बीच

विजय मुहूर्त: दोपहर 01:59 बजे से दोपहर 02:45 बजे तक

दशमी तिथि की शुरुआत: 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे

दशमी तिथि की समाप्ति: 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 02:11 बजे देशभर को शहरो में इसी समय रावण दहन होगाय....

जानें अपने शहर में रावण दहन का समय

  1. लखनऊ- 6 से रात्रि 8 बजे
  2. दिल्ली- रात्रि 7-8 बजे
  3. इंदौर-शाम 7:30 बजे
  4. पटना- शाम 4:30 से 5:30 बजे तक
  5. रायपुर-शाम 6 बजे
  6. अमृतसर-शाम 7.30 बजे

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में रावण जलाने का समय

  1. इलाहबाद - रात्रि 8 बजे
  2. मेरठ - शाम 7:30 बजे
  3. कानपुर - रात्रि7- 8 बजे
  4. गोरखपुर - रात्रि 8 बजे
  5. गाज़ियाबाद- शाम 7:30 बजे
  6. अयोध्या - रात्रि 8 बजे
  7. नोएडा - शाम 7:30 बजे
  8. आगरा - रात्रि 8 बजे
  9. फ़िरोज़ाबाद - रात्रि 8 बजे
  10. मथुरा -शाम 7:30 बजे
  11. सोनभद्र - रात्रि 8 बजे
  12. वाराणसी - रात्रि 7-8 बजे

इन शहरों में रावण दहन का समय अनुमानित है। इसकी पुख्ता पुष्टि नही कर सकते है। रावण दहर प्रदोष काल में किया जाता रहा है। उस आधार पर ये समय लिखा गया है।
लेकिन दशमी की पूजा का समय- अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:14 से शाम 3:30 बजे तक है। 20 अक्टूबर को प्रदोष काल शाम 5:47 बजे से शुरू होगा। रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम 05:47 बजे से रात 08:23 बजे के बीच उत्तम माना जा रहा है। इसके अलावा 05:47 बजे से 06:12 बजे तक भी रावण दहन किया जा सकता है।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story