TRENDING TAGS :
Raviwar Ke Upay: घर में है पैसे की कमी, बार-बार बिगड़ रहे हैं काम, तो रविवार को करें ये खास उपाय
Raviwar Ke Upay:रविवार सूर्य देव को समर्पित दिन माना जाता है। जानिए रविवार को किए जाने वाले खास उपाय, किन कामों से बचना चाहिए और कैसे मजबूत होगा सूर्य ग्रह। अगर बार-बार बिगड़ रहे हैं काम या आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं, तो रविवार को करें ये आसान सूर्य उपाय। जानिए क्या करें और क्या नहीं।
Raviwar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है।सूर्य देव को मान-सम्मान, सफलता, और आर्थिक समृद्धि का कारक माना जाता है। भगवान सूर्य का दिन होने के कारण रविवार को भागवान सूर्य का उपासना बेहद ही पुण्यकारक माना जाता है। भगवान श्री सूर्य को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है। हिरण्यगर्भ यानी जिसके गर्भ में ही सुनहरे रंग की आभा है। भगवान श्री सूर्य देव आदि कहे जाते हैं।
भगवान सूर्य की पूजा से कीर्ति, यश,सुख,समृद्धि,धन, आयु, आरोग्य, ऐश्वर्य, तेज, कांति, विद्या, सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। भगवान सूर्य संकटों से रक्षा भी करते हैं। अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो इसके लिए परेशान होने की बात नहीं है। या फिर काम बनते ही नहीं हैं तो समझ लें कि आपका सूर्य कमजोर है।
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह की अपनी-अपनी खासियत है। शास्त्रों में यह विशेष रूप से कहा गया है कि कौन सा ग्रह मनुष्य को कैसा फल प्रदान कर सकता है। इसलिए हमें यह मालूम होना चाहिए कि हमें किस दिन कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।
अगर कोई भी इन समस्याओं से जूझ रहा हो तो उसे अपने सूर्य ग्रह को मजबूत करने की जरूरत है। लेकिन इसके लिए रविवार को कुछ खास उपाय करने की जरूरत है। सुबह उठते ही स्नान करना है तो सूर्य (Surya) दर्शन करके स्नान करें।
रविवार के उपाय (Raviwar Ke Upay)
घर में अगर झगड़ें होते हैं तो ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का मन ही मन जाप जरूर करें।
मान्यता है कि रविवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
कहा जाता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनि देव प्रसन्न रहते हैं।
रविवार का दिन सूर्य देव का दिन है। इस दिन भगवान भास्कर का व्रत करने से पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तो होती ही है। इसके अलावा नेत्र और चर्म रोगों से मुक्ति भी मिलती है।
रविवार को सूर्य अस्त से पहले नमक का उपयोग न करें। यह अशुभ माना जाता है।
इस दिन किसी भी व्यक्ति को मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
रविवार को बाल न कटवाएं, सरसों के तेल की मालिश न करें, दूध को जलाने का काम न करें।
इस दिन हो सके तो तांबे से निर्मित चीजों का क्रय-विक्रय करने से बचें।
नीला काला या ग्रे रंग से बचें, इसके अलावा जरूरी न हो तो जुते न पहनें।
धन-धान्य में वृद्धि के लिए रविवार की रात सोते समय एक गिलास दूध अपने सिरहाने रख दें और सोमवार को सूर्योदय से पहले स्नान-ध्यान करने के पश्चात उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।
रविवार को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करें: ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। यह मंत्र मानसिक शांति, आत्मबल, और नौकरी में सफलता दिलाने में सहायक है।
रविवार को गेंहू, गुड़, और दही का सेवन करें।यह उपाय सूर्य ग्रह को मजबूत करता है, जिससे नौकरी में सफलता और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।रविवार के ये सरल उपाय नौकरी पाने और आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, सफलता के लिए कर्म और मेहनत भी उतनी ही आवश्यक है। जब आप नियमित रूप से इन उपायों को अपनाते हैं और ईश्वर में आस्था रखते हैं, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है।


