×

Sapne Me Shadi Ka Matlab: सपने में देखते हैं खुद की शादी तो जानिए स्वप्नशास्त्र अच्छा या बुरा क्या देता है संकेत ?

Sapne Me Shadi Ka Matlab: सपना कोई भी हो इंंसान की नींद उड़ जाती है। जो सपने हम सोते हुए देखते हैं उसके बारे में कहा जाता है कि वो हमारे आने वाले समय की ओर इशारा करते है। इसकी व्याख्या सामुद्रिक शास्त्र या स्वप्न शास्त्र में विस्तृत की गई है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Jun 2022 12:45 AM GMT (Updated on: 6 Jun 2022 3:42 AM GMT)
Sapne Me Shadi Ka Matlab
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

सपने में शादी का मतलब

Sapne Me Shadi Ka Matlab

सपने हर इंसान देखता है। कुछ लोग जागते हुए सपना देखते हैं तो कुछ लोग सोते हुए । हर सपने ( Dream) का अपना मतलब होता है। जे सपना हम सोते हुए देखते हैं। उसमें बहुत से सपने अच्छा और बुरा प्रभाव छोड़ते हैं। कभी कभी सपने सुखद संदेश तो कभी दुखद होते है। सपनों को लेकर अलग मान्यताएं होती हैं। कई लोग इस पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं जबकि कुछ लोग इस पर अधिक ध्यान देते हैं। सपनों को लेकर उनका मानना होता है कि यह हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। इन्हीं सपनों में शादी से सुड़ें सपने भी हमारे लिए महत्व रखते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। अगर कोई व्यक्ति सपने में शादी (marriage) या फिर शादी से जुड़ी वस्तुएं देखता है तो इसका शुभ और अशुभ दोनों मतलब होता है।

शादी विवाह मनुष्य के जीवन का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में हर एक व्यक्ति के मन में अपनी शादी को लेकर ख्याल बना रहता है कि उसकी शादी कब होगी। वहीं यदि आप सपने में अपनी शादी होते हुए देखते हैं। तो अशुभ माना जाता है। जानते हैं ।

सपने में खुद की शादी देखने का मतलब...

सपने में दूल्‍हा और दुल्‍हन सात फेरे लेते हुए दिखें तो यह बहुत ही अशुभ सपना होता है। इसका मतलब है कि आने वाले वक्‍त में आपको किसी काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसका अर्थ है कि आपको किसी प्रतियोगिता में भी असफलता का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा सपना आने पर आपको सभी निर्णय काफी सोच समझकर लेने चाहिए।

यदि सपने में खुद की या किसी अपने की शादी होते हुए देखा हैं तो यह सपना अशुभ माना जाता है। यह सपना आपके कार्य में कोई बाधा आने का संकेत देता है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

यदि आप सपने में किसी महिला को शादी के जोड़े में देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ होता है। इसका अर्थ यह है कि आपके जीवन में बहुत जल्द खुशियां आने वाली हैं।

शादीशुदा जोड़े का सपने में देखना भी अशुभ माना जाता है। यह भविष्य में आपके विवाह में कोई अड़चन पैदा करता है।

सपने में किसी की बारात देखते हैं तो यह बीमारी को को न्‍यौता देने जैसा होता है। ऐसा सपना आने पर निकट भविष्‍य में गंभीर बीमारी होने की आशंका रहती है।परिवार में किसी सदस्‍य को कोई गंभीर समस्‍या परेशान कर सकती है। सपने में खुद को दूल्‍हा बने देखना और भी अशुभ माना जाता है।

सपने में शादी देखना भले ही शुभ न हो लेकिन, आप अपनी शादी की यादों को सपने में देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। जो आपके दांपत्य जीवन में आने वाली खुशियों की ओर इशारा करता है।

सपने में किसी ऐसे जीवनसाथी से शादी कर रहे हैं, जिन्हें आप बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब यह होता है कि आप अपने जीवन में कुछ नया करने जा रहे हैं, जिसके लिए आप किसी अनजान व्यक्ति से हाथ मिला सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story