Saptahik Rashifal 18 to 24 May 2026: क्या कहते हैं- आपके ग्रह, जाने अपना राशिफल

Saptahik Rashifal 18 to 24 May 2026: मेष राशि वालों को चाहिए कि पहले दिन तक के समय में लोगों के साथ अच्छे सम्बंध बना कर रखें...

Dr. A K Pandey
Published on: 17 May 2026 7:59 PM IST
Saptahik Rashifal 18 to 24 May 2026: क्या कहते हैं- आपके ग्रह, जाने अपना राशिफल
X

Saptahik Rashifal 18 to 24 May 2026: इस सप्ताह ग्रहों का गोचर । सूर्य वृष में। वृष राशि में चंद्रमा । 18 को रात 10.04 से मिथुन राशि में । कर्क राशि में 20 को रात 10.38 से । सिंह राशि में 23 को आधीरात 02.07 बजे से । मंगल मेष में । बुध वृष में । बृहस्पति मिथुन में । शुक्र मिथुन में । शनि मीन में । राहु कुंभ में , और केतु सिंह राशि में । देखते हैं, इन ग्रहों की चाल से आपकी राशि का हाल ।

1- मेष राशि


मेष राशि वालों को चाहिए कि पहले दिन तक के समय में लोगों के साथ अच्छे सम्बंध बना कर रखें । मौसम और स्वास्थ्य के अनुसार सुपाच्य भोजन करें । मंगलवार से बुधवार तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। मनचाहा कार्य पूरा होने से आपके सुख-आनंद में वृद्धि होगी। अधिकांश समय परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ व्यतीत होगा। नई योजनाएं बनेंगी। इसके बाद यानि गुरुवार से आगे रविवार तक में स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा । मन में कभी - कभी अज्ञात डर बना रहेगा । परिवार में वरिष्ठ जनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा ।

सुझाव -

इस सप्ताह निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें, विशेषकर आर्थिक मामलों में।

मंगलवार-बुधवार के अच्छे समय में महत्वपूर्ण कार्य, मीटिंग या निवेश करना लाभदायक रहेगा।

गुरुवार के बाद मानसिक संतुलन बनाए रखने हेतु ध्यान, प्राणायाम और नियमित दिनचर्या अपनाएं।

अनावश्यक चिंतन से बचें, नहीं तो ऊर्जा नष्ट होगी।

वरिष्ठों का आशीर्वाद लेना आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा।

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः

मंत्र का जप करें।

लाभ होगा ।

शुभ रंग - कत्थई

शुभ अंक- 9

2- वृष राशि


वृष राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा । पहले दिन तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा । मनचाहा कार्य करने से आपके सुख-आनंद में वृद्धि होगी। अधिकांश समय परिवार के सदस्य के साथ व्यतीत होगा।

लोगों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रशंसा होगी, दूर से शुभ समाचार मिलेंगे । नए मित्र बनेंगे।

इसके बाद से यानि मंगलवार से बुधवार तक के बीच में लोगों के साथ अच्छा सम्बन्ध बना कर रखिए । भोजन सुपाच्य लेना ठीक रहेगा ।

धन सोच-समझकर खर्च करें ।

गुरुवार से शुक्रवार के बीच प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । रूके हुए कार्य तेजी से सम्पन्न होंगे । इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करिए ।

क्योंकि शनिवार से समय थोड़ा प्रतिकूल शुरू होने वाला है । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में जो अवसर मिलें, उन्हें टालें नहीं—यह आगे लाभ देंगे।

खर्च पर नियंत्रण रखें, विशेषकर दिखावे के कारण खर्च से बचें।

गुरुवार-शुक्रवार के समय में करियर से जुड़े बड़े निर्णय लेना शुभ रहेगा।

शनिवार से विवाद और तकरार से दूर रहें।

खानपान में तैलीय और भारी भोजन कम करें।

अधिकतम लाभ का मंत्र है - ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नमः ।

शुभ रंग -बैंगनी

शुभ अंक- 6

3- मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों के लिए लगभग मिला जुला सप्ताह रहेगा।

पहले दिन तक के समय में आपको यात्रा में सावधानी रखनी होगी । धन खर्च सोच समझ कर करें । अधिक श्रम होगा लेकिन सफलता कम मिलेगी ।

इसके बाद मंगलवार से बुधवार के बीच का समय आपके लिए लाभदायक रहेगा । इसका सदुपयोग करें । व्यवसायियों और नौकरीपेशा जातकों को नए समाचार मिलेंगे, कार्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश से भी लाभ होगा।

गुरुवार से शुक्रवार के बीच में अधिक खर्च से बचना जरूरी होगा, क्रोध व भावुकता से दूर रहें । मन थोड़ा अशांत रहेगा । अचानक धन खर्च बढ़ सकता है । यात्रा में विशेष लाभ नहीं होगा । खानपान सात्विक रखें ।

शनिवार से समय आपके लिए विशेष रूप से बेहतर रहेगा । मन के अनुसार काम होने से प्रसन्नता बढ़ेगी । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सुझाव -

शुरुआत में जोखिम भरे निर्णय टालें, विशेषकर यात्रा और निवेश में।

मंगलवार-बुधवार के समय का उपयोग करियर ग्रोथ के लिए करें।

भावनात्मक निर्णय लेने से बचें—यह नुकसान दे सकते हैं।

मानसिक शांति के लिए ध्यान या मंत्र जप करें।

शनिवार से नए अवसर मिलेंगे—उन्हें पहचानना जरूरी है।

ॐ क्लीं कृष्णाय नमः । मंत्र का जप करें ।

शुभ रंग -समुद्री हरा

शुभ अंक- 5

4- कर्क राशि


कर्क राशि वालों के लिए पहले दिन तक का समय मन के लिए अनुकूल रहने वाला है । रुके हुए काम पूरे होने से सुख रहेगा । लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा। निवेश में लाभ होगा। विदेश यात्रा की योजना बनेगी। आप पार्टनर शिप में भी काम कर सकते हैं ।

लेकिन इसके बाद यानि मंगलवार से लेकर बुधवार तक के बीच अनावश्यक यात्रा , तनाव और अधिक खर्च से बचें।

गुरुवार से शुक्रवार तक का समय बहुत अच्छा शुरू हो रहा है । मन के मुताबिक काम होने से प्रसन्नता बढ़ेगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी । अधिकतम समय परिवार जनों और मित्रों के बीच बीतेगा ।

लेकिन शनिवार से भोजन स्वास्थ्य के अनुसार करें और लोगों से सामंजस्य बना कर रखें । क्रोध से बचें ।

सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में निवेश और साझेदारी के कार्य लाभ देंगे।

मंगलवार-बुधवार में विवाद और बहस से बचना आवश्यक है।

गुरुवार-शुक्रवार में परिवार के साथ समय बिताना मानसिक संतुलन देगा।

शनिवार को स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

भावनात्मक संतुलन बनाए रखना इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

जप का मंत्र है-

ॐ हिरण्यगर्भाय अव्यक्त रूपिण्यै नमः ।

शुभ रंग - भूरा

शुभ अंक- 2

5- सिंह राशि


सिंह राशि वालों के लिए पहले दिन से बुधवार तक का समय उत्तम रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। कार्य स्थल पर लोगों के बीच अच्छा सम्बंध बनेगा और तारीफ भी होगी । धन लाभ के अवसर आएंगे ।

गुरुवार से शुक्रवार के बीच लम्बी दूरी की यात्रा और अधिक धन खर्च करने में सावधानी बरतें । बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता कम मिलेगी । धैर्य रखें । मौसम सम्बन्धित बीमारी बढ़ सकती है ।

इसके बाद यानि शनिवार से आपका समय बेहतरीन प्रारंभ हो रहा है । परिवार और मित्रों के बीच मौज शौक में समय बीतेगा । परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी ।

सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में नए प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना शुभ रहेगा।

अहंकार से बचें—यही आपकी प्रगति में बाधा बन सकता है।

गुरुवार-शुक्रवार में यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य विशेषकर सर्दी-जुकाम से सावधान रहें।

शनिवार से सामाजिक और पारिवारिक जीवन मजबूत होगा।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें ।

शुभ रंग -नारंगी

शुभ अंक- 1

6- कन्या राशि


कन्या राशि वालों का समय पहले दिन मन के मुताबिक नहीं रहेगा । आपको चाहिए कि लोगों के साथ संतुलित व्यवहार बनाए रखें। मन में किसी के प्रति बुरे विचार न आने दें। क्रोध की स्थिति से दूर रहें। परिस्थितियां आपके लिए थोड़ी प्रतिकूल रहने वाली हैं।

थोड़ा धैर्य आवश्यक होगा, क्योंकि

इसके बाद यानि मंगलवार से आगे शुक्रवार तक समय आपके पक्ष में रहेगा । रुके हुए काम पूरे होंगे । लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा और निवेश भी लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ होगा । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।

क्योंकि शनिवार से समय थोड़ा विपरीत प्रभाव दिखाएगा । पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य का खयाल रखें । यात्रा में धन व्यय की अपेक्षा लाभ कम होगा ।

सुझाव -

शुरुआत में धैर्य और संयम बनाए रखें—यह समय परीक्षा का है।

मंगलवार से अवसरों का सही उपयोग करें—यह प्रगति का समय है।

निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाजी न करें।

शनिवार से विवाद, तनाव और यात्रा में सावधानी रखें।

परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना इस सप्ताह आवश्यक रहेगा।

देवी भगवती की आराधना करें।

शुभ रंग -इंडिगो

शुभ अंक- 8

7- तुला राशि


तुला राशि वालों के लिए पहले दिन से बुधवार तक के समय में मन थोड़ा अशांत रहेगा । यात्रा करते समय सावधान रहें और धैर्य रखें। नियमित योग आवश्यक होगा । चिंता का स्तर बढ़ सकता है। मन मुताबिक कार्य में रुकावट आएगी ।

थोड़ा धैर्य रखिए क्योंकि गुरुवार से रविवार तक में पहले से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी । आप अच्छा महसूस करेंगे। मनोवांछित कार्य पूरा होने से उत्साह का वातावरण रहेगा ।

सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

अनावश्यक बहस और निर्णय से बचें, खासकर कार्यक्षेत्र में।

योग, ध्यान और नियमित दिनचर्या से लाभ मिलेगा।

गुरुवार के बाद नए अवसर मिलेंगे—उन्हें पहचान कर तुरंत कार्य करें।

रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, इससे लाभ के द्वार खुलेंगे।

शुक्रवार के दिन देवी को खीर का भोग लगाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग - फिरोज़ी

शुभ अंक- 6

8- वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि वालों के लिए पहले दिन तक का समय मन के अनुसार रहेगा । काफी समय से चला आ रहा विवाद खत्म होगा।

जीवनसाथी के व्यापार में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और सुखद यात्रा होगी। इस अवधि का भरपूर उपयोग कर लें और कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें ।

क्योंकि इसके बाद यानि मंगलवार से आगे शुक्रवार तक यात्रा में सावधानी बरतें और धन का खर्च सोच समझ कर करें। मन में कामों के प्रति चिंता बनी रहेगी । स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं होगी ।

स्थितियां शनिवार से अनुकूल होने लगेंगी । कार्य व्यवसाय में अच्छा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा ।

सुझाव -

शुरुआत में रुके हुए कार्य तेजी से पूरे करें—समय अनुकूल है।

साझेदारी और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

मध्य सप्ताह में खर्च और यात्रा नियंत्रित रखें।

स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें—विशेषकर थकान और तनाव।

शनिवार से नए अवसर मिलेंगे—आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

काल भैरव और भगवान शिव की आराधना करें ।

शुभ रंग - हल्का लाल

शुभ अंक -8

9- धनु राशि


धनु राशि के जातकों को पहले दिन से ही अपने आवश्यक काम को करते रहना होगा । क्योंकि आपका समय बुधवार तक अच्छा रहेगा । धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।

गुरुवार से आगे रविवार तक में अधिक व्यय करने से बचें । मन में वांछित कार्यों के प्रति थोड़ी आशंका बनी रहेगी । लम्बी दूरी की यात्रा में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में बड़े और जरूरी कार्य पूरे कर लें।

आर्थिक लाभ के अवसरों को पहचानें और उनका उपयोग करें।

गुरुवार के बाद खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा।

यात्रा सोच-समझकर करें—अनावश्यक यात्रा टालें।

सकारात्मक सोच बनाए रखें, संदेह से दूर रहें।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करें । केले का दान करें ।

शुभ रंग - पीला

शुभ अंक-3

10- मकर राशि


मकर राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार तक का समय ठीक नहीं जाएगा । ऐसा पहले से ही चला आ रहा है ।

मन में बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

लंबी दूरी की यात्रा करते समय सावधान रहें।

नियमित योग जरूरी रहेगा। पेट दर्द बढ़ सकता है।

धैर्य और अध्यात्म से मानसिक परेशानियों से दूरी पाई जा सकती है। लेकिन मंगलवार से शुक्रवार तक का समय शान-शौकत में बीतेगा । कार्य व्यापार में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा ।

नये सम्पर्क बनेंगे । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । समय का सदुपयोग करें और आलस्य छोड़ कर आवश्यक कामों को पूरा करें ।

शनिवार से आवश्यक कार्य पूरा करने में अधिक समय और धन दोनों लगेगा । तनाव बढ़ेगा ।

विस्तृत सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर ध्यान दें।

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

मंगलवार से अवसरों का लाभ उठाएं—यह प्रगति का समय है।

नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे—नेटवर्किंग बढ़ाएं।

शनिवार को धैर्य और संयम से काम लें।

ॐ श्रीं वात्सलाय नमः । मंत्र का नियमित जप करें।

शुभ रंग - हल्का नीला

शुभ अंक- 8

11- कुंभ राशि


इस राशि वालों को पहले दिन से बुधवार तक के समय में जरूरी कामों को सावधानी पूर्वक करना होगा ।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सात्विक भोजन करें ।

जरूरत पड़ने पर बड़ों के मार्गदर्शन में रहें।

परिवार में बड़ो के भी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कभी - कभी भ्रम और क्रोध की स्थिति उत्पन्न होगी ।

धैर्य और आध्यात्मिकता से आप मानसिक परेशानी का समाधान कर सकते हैं।

इसके बाद यानि गुरुवार से आगे रविवार तक का समय आपके लिए पुनः अनुकूल शुरु हो जाएगा । पिछली परेशानियां दूर होंगी और व्यापार में वृद्धि होगी । सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में धैर्य और अनुशासन बनाए रखें।

स्वास्थ्य और दिनचर्या को प्राथमिकता दें।

निर्णय लेने से पहले सलाह अवश्य लें।

गुरुवार के बाद नए अवसर मिलेंगे—उन्हें तुरंत अपनाएं।

क्रोध और भ्रम से दूरी बनाए रखें।

आपके लिए मंत्र है -

ॐ श्री उपेंद्राय अच्युताय नमः।

शुभ रंग - नीला

शुभ अंक- 6

12- मीन राशि


आप के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा । प्रारंभिक दिन यानि सोमवार तक पारिवारिक प्रतिष्ठा के लिए अच्छा रहेगा । कई दिनों से रूके हुए काम पूरे होंगे ।

यह समय पहले से काफी बेहतर जाएगा। गृहकार्य में रुचि रहेगी। अधिकतर आप आराम करेंगे। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन आपको समय का भरपूर उपयोग करना चाहिए । आवश्यक कार्यों को पूरा कर लें ।

निवेश में लाभ होगा।

मंगलवार से शुक्रवार तक मन के अनुसार काम नहीं होने के कारण चिंता बढ़ेगी । ऐसी स्थिति में धैर्य बना कर रखें । स्वास्थ्य पर ध्यान दें , विशेष रूप से मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना कर रखें । आध्यात्म का सहारा लें।

शनिवार से आपका समय उपलब्धियों वाला प्रारंभ हो जाएगा । नए मित्र बनेंगे जो आगे काम आएंगे । कार्य क्षेत्र और व्यापार में मन के अनुकूल लाभ होगा ।

सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में लंबित कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता रखें।

निवेश और योजनाओं में सक्रिय रहें—लाभ संभव है।

मध्य सप्ताह में मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।

स्वास्थ्य विशेषकर मौसम से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें।

शनिवार से अवसरों का पूरा लाभ उठाएं—यह उन्नति का समय है।

भगवान विष्णु की आराधना करें और केले का दान करें।

शुभ रंग - हल्का पीला

शुभ अंक- 3

अगला साप्ताहिक राशिफल 25 मई को । तब तक स्वस्थ रहें-सुरक्षित रहें । शुभम् भवतु

Admin 2

Admin 2

Next Story