Shani Jayanti Upay: शनि जयंती शनि की बदलेगी चाल! किन राशियों पर रहेगा प्रभाव, जाने राशि अनुसार उपाय

Shani Jayanti Upay : शनि जयंती को ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा करने से कर्म संबंधी बाधाएं कम होती हैं। इस बार शनि जयंती का असर कई राशियों के जीवन में बदलाव ला सकता है। इस पर किन राशियों पर रहेगा शनि का प्रभाव? जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल और राशि अनुसार आसान शनि उपाय।

Suman  Mishra
Published on: 15 May 2026 8:02 AM IST (Updated on: 15 May 2026 8:51 AM IST)
Shani Jayanti Upay
X

Shani Jayanti Upay

Shani Jayanti Upay : शनि देवता जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, जो लोग शनि देवता की पूजा करते हैं उन पर शनि देवता की कृपा बनी रहती है। हर साल ज्येष्ठ महिने की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। जानकार बताते हैं कि इस दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था, जिसके कारण इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि शनि जयंती का शनिवार को होने से कई राशियों पर असर होगा। जानते हैं शनि जयंती के दिन किन राशियों पर क्या असर पडे़गा।

शनि जयंती पर राशि अनुसार उपाय

मेष राशि- मेष राशि के लोगों को संघर्ष का लाभ होगा। हो सकता है खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत खराब होने पर आपको भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। घर में किसी भाई- बहन के साथ मतभेद हो सकते हैं।

वृष राशि- वृष राशि के लोगों के बनते काम बिगड़ सकते हैं। हो सकता है कि मानसिक तनाव का सामना करना पड़े। आने वाली समय इस राशि के लोगों का अपने जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में परेशानी आ सकती है। इन लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरुरत है।

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है। इन राशि के लोगों को जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। हो सकता है कि वाहन खरीदें। पैसे के रास्ते खुल सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। धन की हानि हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों को अनावश्यक चिंता हो सकती है। घर में झगड़े हो सकते हैं। इन राशि के लोगों को विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत है।

तुला राशि- तुला राशि के लोगों की वाहन खरीदने की चाह पूरी हो सकती है। इन लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। इस राशि के लोगों की शादी होनी की पूरी उम्मीद है। हो सकता है कि अधिक यात्राएं करनी पड़े।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को परेशानी से राहत मिल सकती है। अधिक खर्च रहेगा। पारिवारिक उलझनें बढ़ेंगी।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के बनते काम बिगड़ सकते हैं। धनु राशि के लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि- मकर राशि के लोग मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को दुर्घटनाओं से सजग रहने चाहिए।

कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। हो सकता है कि वरिष्ठ लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा।

मीन राशि- व्यापार में समस्या आ सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरुरत है।

शनि जयंती पर राशि के अनुसार उपाय

शनि जयंती पर मेष राशि करें यह उपाय: किसी काम में रुकावट आने पर शनि जयंती के दिन गरीबों को भोजन कराएंगे तो रुका हुआ काम बनेगा।

शनि जयंती पर वृष राशि करें यह उपाय: इस दिन शादी की बात नहीं तय होने पर 7 इलाइची लें उसे 7 बार अपने ऊपर से उबार लें, फिर उसे देवी कात्यायनी के चरणों में रख दें बात बन जाएगाी।

शनि जयंती पर मिथुन राशि करें यह उपाय: पीपल वृक्ष के नीचे दीप जलाए और ढइया से राहत पए

शनि जयंती पर कर्क राशि करें यह उपाय: प्रेम संबंध के लिए काला धागा लेकर पीपल पर चढ़ाएं और तेल अर्पित करें लाभ मिलेगा।

शनि जयंती पर सिंह राशि करें यह उपाय: सेहत के लिए चप्पल और छाता का दान करें।

शनि जयंती पर कन्या राशि करें यह उपाय: अध्यात्म में झुकाव के लिए तिल के लड्डू शनि जयंती पर खाए और दान दें।

शनि जयंती पर तुला राशि करें यह उपाय: परिवार की इज्जत के लिए शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

शनि जयंती पर वृश्चिक राशि करें यह उपाय : विवाद बचें और परिवार से दूरी की वजह से परेशान रहेंगे इसके लिए तेल और उड़द की दाल का दान करेंगे तो लाभ मिलेगा।

शनि जयंती पर धनु राशि करें यह उपाय: सूरमा लगाएंगे तो वाणी पर नियंत्रण रहेगा और आर्थिक हानि से बचेंगे।

शनि जयंती पर मकर राशि करें यह उपाय : साढ़े साती और ढइया का असर जातक पर कम करने के लिए शनिदेव के इस दिन सूरमे का तिलक लगाएंगे तो लाभ मिलेगा।

शनि जयंती पर कुंभ राशि करें यह उपाय: कुंभ राशि के जातक पर द्वादश भाव में शनि चल रहे हैं । खर्च की अधिकता रहेगा इसके लिए दूध और तिल से वट वृक्ष की पूजा करेे।

शनि जयंती पर मीन राशि करें यह उपाय: परिवार के सहयोग के लिए काला चना दान दें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story